JAC 10th 12th Result 2022 Date: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानिए JAC 10वीं 12वीं परिणाम के लिए और कितना करना होगा इंतजार।

बता दें की मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट जून में जारी करने की तैयारी है। मूल्यांकन केन्द्रों में मैट्रिक व इंटर की कॉपियों की जांच चल रही है। कॉपी जांच की गति सही है।

झारखंड बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 6.8 लाख (6,80,446) छात्रों ने कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में भाग लिया।

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया गया था। झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा जहां सुबह आयोजित हुई। यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं।

झारखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दोपहर वाली शिफ्ट में किया गया। ऐसे में कोरोना के प्रति सावधान रहना बेहद जरूरी था। इस दौरान 1900 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।

अब हम आप लोगों को रिजल्ट चेक करने का तरीका बताने जा रहे हैं। यहाँ जाने की कैसे आप अपना 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक (Jharkhand Board Result check 2022) कर सकते हैं।

सबसे पहले स्टूडेंट्स जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। वेबसाइट की होमपेज पर रिजल्ट लिंक दिखेगा, लिंक पर क्लिक करें। 

लिंक कुछ इस तरह होगा। Results of Class XII Examination, 2022 (S) और Results of Class X Examination, 2022 (S), इनमे से किसी एक पर क्लिक करें, जिस कक्षा का आपको रिजल्ट देखना है।

फिर आपसे पूछा जाएगा कि आप किस स्ट्रीम के छात्र हैं। जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चुनाव करें। रोल कोड और रोल नंबर डालें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा।