Gujarat Board Result 2022: जल्द आएगा गुजारत बोर्ड का रिजल्ट, जानिए कैसे दिए जाएंगे ग्रेड। जानें कैसे करना है चेक।

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) जल्द ही गुजरात बोर्ड के 10वीं और 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट (Gujarat Board 10th, 12th Result) की घोषणा करेगा।

गुजरात बोर्ड एसएससी और एचएससी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जारी किया जाएगा। छात्र अपनी सीट नंबर की मदद से अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।

बोर्ड की एसएससी यानी 10वीं और एचएससी यानी 12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2022 से आयोजित की गई थी। बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट रहले ही जारी कर चुका है, जिसके अनुसार पास परसेंटेज 72.02 रहा।

गुजरात जीएसईबी बोर्ड के नियमों के अनुसार, एक छात्र को सभी विषयों में कम से कम ग्रेड 'D' प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

चलिए अब हम जान लेते हैं की कैसे आप लोग अपना बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की प्रोसेस कुछ इस तरह है। 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर एसएससी रिजल्ट 2022 या एचएससी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।

फिर छह अंकों की सीट संख्या दर्ज करें। उसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। जीएसईबी रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।