जिन्हें भी क्रूज की जानकारी है वे भली भांति जानते हैं कि इसमें सफर करने का एक अलग ही आनंद होता है। जीवन का ये सबसे अलग अनुभव हो में से एक है।
अगर आपकी जेब भारी हो और जीवन का एक अलग अनुभव करना चाहते हों तो जरूर इस लग्जरी सफर का आनंद लें। जिसके लिए अब विदेश जाने की ज़रूरत नहीं है।
देश के प्रधानमंत्री द्वारा 13 जनवरी 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए दुनिया का सबसे लम्बी नदी क्रूज ‘एमवी गंगा विलास‘ (Ganga Vilas Cruise) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
MV Ganga Vilas Cruise पूरी तरह से भारत में निर्मित रिवर क्रूज है। इसमें 5 स्टार जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है। इसका डायमेंशन कुछ इस प्रकार से है 65.5 मीटर लम्बा, 12.8 मीटर चौड़ा।
यह तीन मंजिला क्रूज है जिसमें 18 सुइट हैं। साथ ही इसमें 40 सीटों वाला रेस्त्रां है जिसमें कॉन्टिनेंटल और इंडियन फ़ूड मुख्यतः वाराणसी खाना परोसा जाएगा।
इसमें लग्जरी कमरों वाला कन्वर्टिबल बेड, फ्रेंच बालकनी, एयर कंडिशनर तमाम फाइव स्टार की सुविधाएं मौजूद है। इस क्रूज में 80 यात्री एकसाथ यात्रा कर सकते हैं।
Ganga Vilas Cruise की यात्रा 50 दिनों तक चलेगी। जिसमें यह 3200 किमी की दूरी तय करेगा। गंगा विलास क्रूज भारत और बांग्लादेश से होकर 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा।
जिसमें गंगा, भागीरथी, ब्रह्मपुत्र, हुगली, वेस्ट कोस्ट नहर आधी भी शामिल है। यह यात्रियों को विश्व धरोहर सहित 50 से अधिक भारतीय पर्यटक स्थलों की यात्रा करवाएगा।