दिवाली (Diwali)

दिवाली हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्यौहार है। यह पूरे भारतवर्ष में बड़ी उमंग एवं धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन का पूरे देश के लोग बड़ी बेसब्री से इंतज़ार करते है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अयोध्या के राजा भगवान राम लंका के असुर सम्राट रावण के मारकर 14 वर्षो का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे।

उनके वापस लौटने की ख़ुशी में ही अयोध्यावासियों ने दीए जलाकर दिवाली मनाई थी। भगवान राम के अयोध्या आगमन से शुरू हुइ यह परंपरा आज पूरे भारतवर्ष का एक अभिन्न अंग है।

महाभारत काव्य के अनुसार इस दिन पांडव 12 वर्ष का वनवास एवं एक वर्ष का अज्ञातवास वापस करके लौटे थे इसलिए पांडवो के आगमन की ख़ुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है।

दिवाली सिर्फ हिन्दुओं के लिए ही हर्ष का त्यौहार नहीं है अपितु अलग-अलग धर्मों में भी इसका महत्व है। जैन धर्म में मान्यता है की इस दिन महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था