सोशल मीडिया पर अपने चमत्कारों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) आजकल फिर से सोशल मीडिया की सुर्खियाँ बने हुए है।

हालाँकि इस बार उन्हें अपने चमत्कारों के कारण विवाद का सामना करना पड़ रहा है। नागपुर में कार्यरत अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के सदस्य द्वारा महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के

चमत्कारों को अंधविश्वास बताते हुए शास्त्रार्थ की चुनौती दी गयी है जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। इस कारण से यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) जिन्हे की बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham sarkar) के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर है। बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) हनुमान जी को समर्पित मंदिर है

जहाँ प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते है। Bageshwar Dham sarkar महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा बागेश्वर धाम में बाला जी महाराज का दिव्य दरबार लगाया जाता है

लोगो की समस्याओ का समाधान पर्ची पर लिखकर देते है। यही कारण है की भारत के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याओ का समाधान करने बाला जी महाराज का दरबार में अर्जी लगाने जाते है।

हालांकि वर्तमान में महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चमत्कारों के कारण विवाद का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग उनके चमत्कारों को अन्धविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे है।

महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित गड़ा पंज गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम राम कृपाल गर्ग एवं माताजी सरोज गर्ग है।

पंडित महाराज धीरेंद्र कृष्ण की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही सरकारी स्कूल से पूरी हुयी है। परिवार की निर्धन स्थित के कारण उन्होंने गाँव के सरकारी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा को पूर्ण किया।