जैसा की आप सभी जानते है की हिन्दुओं के नववर्ष की शुरुआत चैत्र के महीने से होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चार प्रकार के नवरात्रे मनाये जाते है। जिनमे से दो काफी महत्वपूर्ण होते है
चैत्र नवरात्रे और शारदीय नवरात्री और बाकी दो नवरात्री को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इन्ही में से एक यानि के Chaitra Navratri 2023 की शुरुआत होने वाली है।
जैसा की आप सभी जानते है की नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माना यह भी जाता है की इन नवरात्रों में माता दुर्गा की पूजा करना काफी फलदायी माना जाता है।
सभी भक्तजन को यह बतादे की इस वर्ष यानि के हिन्दुओं के नववर्ष चैत्र के माह में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी। 22 मार्च के दिन चैत्र नवरात्रो का पहला नवरात्रि बुधवार के दिन होगा।
इस दिन सभी भक्तजन दुर्गा माता के पहले स्वरुप माता शैलपुत्री को पूजा जाता है। इसके बाद नौ दिनों तक माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को पूजा जाएगा।
उसके बाद 30 मार्च 2023 को Chaitra Navratri 2023 संपन्न हो जाएंगे। आप सभी को यह भी बतादे की इन नौ दिनों माता दुर्गा के नौ रूप की पूजा की जाती है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से होगी। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च रात को 10:52 मिनट बजे से शुरुआत होगी
और अगले दिन 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट तक समाप्त होगी। इसलिए इसके अनुसार चैत्र नवरात्रि की मंगलमय तिथि 22 मार्च को ही माना जाएगा।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त – दोस्तों आप सभी को सबसे फेल तो यह बतादे की घटस्थापना कलश की स्थापना को कहा जाता है जो की माता दुर्गा की पूजा करने से पहले इसकी स्थापना की जाती है
उसके बाद ही बाकी की विधियों को पूर्ण किया जाता है। 22 मार्च यानि के पहले नवरात्रि के दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।