Bihar Apna Khata: यहाँ देखें बिहार भूमि, भूलेख नक्शा , जमाबंदी, खसरा संख्या, Land Records और जानें पूरी डिटेल।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरूवात की गयी है। यह कंप्यूटर के माध्यम से बनाया गया प्रोजेक्ट है, जिसे बिहार में रहने वाले नागरिको के हित में बनाया गया है।

इस पोर्टल द्वारा नागरिक अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी अपने घर बैठे या कही से भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन माध्यम द्वारा देख सकते है।

नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मदद से लैंड रिकॉर्ड बिहार भूलेख को बनाया है। इस पोर्टल में सभी जानकारियाँ लिखित रूप में दर्शायी गयी है।

देश में जितने भी राज्य है सभी राज्य डिजिटल माध्यम से भूमि पोर्टल सुविधाओं की शुरुवात कर रही है जिससे लोगो को आसानी से अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

अपने भूमि सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे जिससे कोई उनके साथ भूमि हेतु धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा।

अधिक जानकारी को देखने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट bihar bhumi.bihar .gov.in, lrc.bih.nic.in पर जाना होगा।