यह शो एक बहुत ही जाना माना शो है। यह शो भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक है। यह एक रियलिटी शो है जिसमे 14 से 15 कंटेस्टेंट होते है उन सभी को बिग बॉस के घर में प्रवेश करना होता है
उसके बाद उन सभी कंटेस्टेंट को 3 से 4 महीने के लिए इसी बिग बॉस के घर में रहना होता है। इस शो में अनेक प्रकार के कंटेस्टेंट आते है जो की फिल्मो से या फिर राजनीती से और अन्य क्षेत्रों के कुछ लोगो को ही
इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर लिया जाता है। इस शो की शुरुआत सन 2006 में हुई थी। हर वर्ष कोई न कोई इस शो का विजेता बनता है। तो आज हम आप सभी को यहाँ पर Big boss winner list के बारे में बताने वाले है।
Season 1 – तो दोस्तों आप सभी को यह बता दे की इस शो यानि के बिग बॉस का प्रथम सीजन सन 2006 में 3 नवम्बर 2006 से प्रारम्भ हुआ था। इस शो का अंत 26 जनवरी 2007 हुआ था। इस सीजन के विजेता राहुल रॉय थे।
Season 2 – इस शो का प्रथम सीजन को काफी लोगो के द्वारा पसंद किया गया था। इस शो का दूसरा सीजन 17 अगस्त 2008 को शुरू हुआ था और इस सीजन का अंत 22 नवम्बर 2008 को हुआ था।
Season 3 – बिग बॉस के सीजन 3 के होस्ट अमिताभ बच्चन थे। बिग बॉस का यह सीजन 4 अक्टूबर 2009 से शुरू हुआ था और 26 दिसम्बर 2009 को इस शो का ग्रैंड फिनाले था जिसमे विन्दु दारा सिंह इसके विजेता बने थे।
Season 4 – बिग बॉस सीजन 4 को सलमान खान के द्वारा होस्ट किया गया था। इस सीजन की शुरुआत 3 अक्टूबर 2010 को हुई थी और 8 जनवरी 2011 को इस शो का ग्रैंड फिनाले था। इस सीजन की विजेता श्वेता तिवारी बनी थी।
Season 5 – Big Boss के इस सीजन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2011 से हुई थी और यह सीजन 7 जनवरी 2012 तक चला था। इस शो के पांचवे सीजन को संजय दत्त के द्वारा होस्ट किया गया था। जिसमे जूही परमार ने इस शो के विजेता का खिताब जीता था।
Season 6 – बिग बॉस के सीजन 6 – 7 अक्टूबर 2012 से लेकर 12 जनवरी 2013 तक चला था। जिसके होस्ट सलमान खान थे। इस शो के इस सीजन की विनर उर्वशी ढोलकिया थी।
Season 7 – बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत 15 सितम्बर 2013 को हुई थी और 28 दिसम्बर 2013 को इसका फिनाले था। जिसके होस्ट सलमान खान थे। इस सीजन की विनर गौहर खान बनी थी।