भारत की सांस्कृतिक धरोहर की बात की जाए तो वर्षो से भारतीय हस्तशिल्प (Indian Handicrafts) पूरी दुनिया में अपने अद्वितीय कला एवं नायाब कारीगरी के कारण प्रसिद्ध रहा है।

चाहे देवी-देवताओ की मूर्ति की बात की जाए या लकड़ी एवं धातुओं से बनी विभिन वस्तुओ की, भारतीय हस्तशिल्प प्राचीन काल से ही व्यापार में निर्यात का प्रमुख स्रोत रहा है।

भारत में हस्तशिल्प के महत्व को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाता है

इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार द्वारा भारत की समृद्ध हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है

इस अवसर पर भारत के करोड़ो हस्तशिल्प कारीगरों को अपने अद्वितीय प्रदर्शनी को दुनिया के सामने रखना का मौका मिलता है

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (All India Handicrafts Week) का आयोजन प्रतिवर्ष 8 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक किया जाता है।

इस वर्ष अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 2022 का आयोजन गुरुवार 8 दिसम्बर 2022 से बुधवार 14 दिसम्बर 2022 तक किया जायेगा।

All India Handicrafts Week का आयोजन भारत में हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने एवं इसके विपणन, विस्तार तथा हस्तशिल्प कलाकारों को नवीन बाजार उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है।

भारत के हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मान देने हेतु प्रतिवर्ष दिसंबर माह में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन किया जाता है।