Aayushman Bharat: केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें आयुष्मान भारत योजना भी एक है। जानें कैसे बनवाएं आयुष्मान भारत कार्ड, मिलता है 5 लाख रुपये का फायदा। अब इस पर आय सीमा का बंधन भी खत्म होने जा रहा है। 

इस योजना में मोदी सरकार ने देश के गरीब परिवारों को मुफ्त और अच्छी इलाज की सुविधा मुहैया कराती है। आयुष्मान भारत योजना देश की उन गरीब जनता के लिए है जिनके पास स्वास्थय सुविधा नहीं पहुंचती है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को बड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा देता है। योजना के तहत हेल्थ पर होने वाला खर्च, इलाज कराने वाले को नहीं देना होगा। सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल फ्री होता है।

देश के 95 करोड़ लोग अभी हेल्थ कवर का लाभ ले रहें हैं।  वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के लिए सरकार प्रति परिवार की ओर से करीबन 1052 रूपए का सालाना हेल्थ प्रीमियम दे रही है।

अभी 40 करोड़ नए नागरिकोंं को आयुष्मान योजना के तहत जोड़ा जाएगा। जिन्हे निजी वार्डों में भी मुफ्त इलाज की सुविधा भी होगी। निजी बीमा में 5 लाख का कवर का सालाना प्रीमियम 7 हजार रूपए से अधिक का आता है। 

अभी 69 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) में जोड़ा जा चुका है।  अब 40 करोड़ नए नागरिक इसमें शामिल होंगे। 

बता दें की नई योजना के तहत PM-JAY से पंजीकृत सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो सकेगा। मरीजों को पोर्टेबिलिटी सुविधा भी मिलेगी। यानी किसी भी राज्य का व्यक्ति अन्य राज्य में जाकर भी इलाज करा सकेगा।