Aadhaar Card Photo Change: लगी फोटो नहीं है पसंद, तो ऐसे बदलवाएं आसानी से। ऐसे लगवाएं नई स्‍मार्ट तस्वीर।

भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे ज़रूरी सरकारी पहचान प्रमाण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड को UIDAI द्वारा जारी किया जाता है।

इसमें कार्ड होल्डर की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक, दोनों जानकारियां होती हैं। लोगों के पास अपनी जानकारियों को अपडेट करने का विकल्प भी होता है।

समय-समय पर जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड में अपनी जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए नियम व शर्तें हैं। आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करने के दो तरीके हैं।

पहला तरीका तो यह है कि कोई भी व्यक्ति सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के ज़रिए (SSUP) जानकारी अपडेट कर सकता है। इसके अलावा, दूसरा तरीका है कि आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर जानकारी अपडेट कराई जाए। 

फोटो बदलने या अपडेट के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से Aadhaar Enrolment/ Correction/ Update Form डाउनलोड करें।

फॉर्म लेकर अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र/आधार सेवा केंद्र पर जाएं। आधार केंद्र पर मौजूद अधिकारी को फॉर्म और अपनी बायोमेट्रिक जानकारी दें।

यहां आपकी लाइव तस्वीर ली जाएगी। अपडेशन के लिए 100 रुपये का शुल्क भरना होगा। भुगतान के बाद आपको अपडेट रिकवेस्ट नंबर (URN) मिलेगा और आधार रसीद दी जाएगी।