अक्सर विद्यालयों में निबंध लिखने के लिए आता है। इसलिए आज हम “गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध” लेकर आये है 

26 जनवरी को देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, भारतीय गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।

भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, इसलिए तब से  हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस  मनाया जाता है।

भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने व 18 दिन का समय लगा था। संविधान 26 नवंबर 1949 में पूरी तरह तैयार हो चुका था। 

26 जनवरी के दिन स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

26 जनवरी के दिन दिल्ली के राजपथ पर बहुत बड़े समारोह का आयोजन किया जाता है। देशभर से लोग समारोह में शामिल होने आते हैं।

भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय झंड़े को फहराते हैं जिसका अनुकरण राष्ट्रीय गान (जन,गण,मन) को गाकर किया जाता है।

26 जनवरी के दिन भारत की जल सेना, थल सेना और वायुसेना की परेड राजपथ पर होती है। तथा 21 तोपों के माध्यम से राष्ट्रीय सलामी दी जाती है।

गणतंत्र दिवस पर हर राज्य अपनी सांस्कृतिक झांकियां भी राजपथ पर निकलते है, तथा सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कार दिया जाता है।

इसके बाद, भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मान या पुरस्कार (जैसे अशोक चक्र, क्रीर्ति चक्र, आदि) उन लोगों को वितरित किये जाते जो इन्हें प्राप्त करने के पात्र होते है