धरती पर जीवन के लिए जल का क्या महत्व है इस बात से हम सभी भली-भाँति परिचित है। जल ही धरती पर जीवन का मूलभूत स्रोत है जिसके माध्यम से विभिन क्रियाएँ सम्पन हो पाती है। धरती के दो-तिहाई से अधिक भाग पर जल का विस्तार होने के बावजूद हमे प्रायः दुनिया के विभिन भागो से जल संकट सम्बंधित खबरे देखने को मिलती है। वर्तमान समय में जल संकट दुनिया के सम्मुख एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है जिसका तात्कालिक आधार पर निस्तारण करना समय की जरूरत है। धरती के सबसे अमूल्य प्राकृतिक संसाधन जल के संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस (World Water Day) का आयोजन किया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व जल दिवस (World Water Day 2023) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है।
यह भी पढ़े :- अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 2023
Vishwa jal diwas के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त यहाँ आपको विश्व जल दिवस 2023 की थीम एवं जल संरक्षण के प्रभावी उपायों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
जल-एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन
जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है जो की जीवन के लिए सबसे मूलभूत एवं आवश्यक तत्वों में शुमार है। मानव शरीर का 70 फीसदी से अधिक भाग जल से निर्मित है इसके अतिरिक्त कृषि, खाद्यान, पादपों की वृद्धि, जीव-जन्तुओ एवं प्रतिदिन के दैनिक कार्यो के लिए जल मूलभूत आवश्यकता है। विश्व के 71 फीसदी भूभाग पर जल की विस्तृत राशि विस्तृत होने के बावजूद विश्व के विभिन भागो से जल की कमी एवं दूषित जल से सम्बंधित खबरे अकसर सुनने को मिलती रहती है। इसका मुख्य कारण जल की कमी की अपेक्षा जल प्रणाली का समुचित प्रबंधन ना होना, औद्योगिक कारकों से जल-प्रदूषण, पानी का व्यर्थ उपयोग एवं जल संरक्षण में जागरूकता की कमी है। जल के समुचित प्रबंधन एवं संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस के माध्यम से इस अमूल्य संसाधन के प्रति जागरूकता का प्रसार किया जाता है जिससे की भविष्य हेतु जल का समुचित प्रबंध किया जा सके।
World Water Day कब मनाया जाता है ?
विश्व जल दिवस (Vishwa jal diwas) प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023) का आयोजन मंगलवार, 22 मार्च 2023 को किया जायेगा। इस दिवस के माध्यम से जल संरक्षण के प्रयासों को गति एवं जल के बेहतर प्रबंधन हेतु विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
क्या है विश्व जल दिवस मनाने का इतिहास
वैश्विक स्तर पर जल दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1992 के पश्चात हुयी। पर्यावरण तथा विकास पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) द्वारा वर्ष 1992 में रियो डि जेनेरियो में वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विश्व जल दिवस मनाने सम्बंधित घोषणा की गयी। इसी घोषणा के मद्देनजर वर्ष 22 मार्च 1993 को प्रथम विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। इसके पश्चात प्रतिवर्ष 22 मार्च को जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
यह भी अवश्य पढ़े :- साल के महत्वपूर्ण दिवस हिंदी में :
इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व जल दिवस 2023 (World Water Day 2023) के लिए अक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change) थीम का चयन किया गया है। अक्सेलरेटिंग चेंज यानी की त्वरित परिवर्तन थीम के अंतर्गत इस वर्ष के विश्व जल दिवस की सम्पूर्ण विषयवस्तु केंद्रित रहेगी। इस थीम के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक स्तर पर लोगों को बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया गया है जिससे की अपने जीवन में जल का समुचित उपयोग करके हम सभी जल संरक्षण के वृहद् आंदोलन को गति प्रदान कर सकते है।
विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य
विश्व जल दिवस का उद्देश्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति नागरिको के मध्य जागरूकता का विकास करना है। इस दिवस के माध्यम से लोगो को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करने, जल के उचित प्रबंधन एवं जल के संवर्धन के बारे में जागरूक किया जाता है। विश्व जल दिवस के माध्यम से सभी लोगो की स्वच्छ जल तक पहुँच एवं जल के समतापूर्ण वितरण को भी सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही जल प्रदूषण के कारण होने वाली जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु भी इस दिवस के माध्यम से जागरूकता का प्रसार किया जाता है।
यह भी पढ़े :- ग्रीन हाउस प्रभाव किसे कहते हैं?
विश्व जल दिवस का महत्व
जल हमारी धरती का सबसे अमूल्य प्राकृतिक स्रोत है जो की जीवन के लिए आवश्यक तत्त्व है। प्राचीन ग्रंथो मे वर्णित विभिन श्लोकों से लेकर आधुनिक समय में भी “जल है तो कल है”, “जल ही जीवन है”, “हर बूँद कीमती है” जैसे स्लोगन हमे जल के महत्व के बारे में जागरूक करते है। जीवन के लिए जल एक आवश्यक तत्त्व है ऐसे में जल दिवस मानव जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिवस में से एक है जिसके माध्यम से जल संरक्षण एवं सभी को जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन कार्यक्रम निर्धारित किए जाते है।
विश्व जल दिवस (World Water Day 2023) सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
धरती के लगभग 71 फीसदी भूभाग पर जल का विस्तार है। हालांकि इसमें अधिकार जल समुद्र में विस्तृत है जो की लवणीय होने के कारण पीने योग्य नहीं है।
विश्व जल दिवस (World Water Day) प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
विश्व जल दिवस के माध्यम से वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने हेतु विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। साथ ही जल का समुचित प्रबंधन, जल का समान वितरण एवं सभी नागरिकों की स्वच्छ जल तक पहुँच हेतु कार्यक्रम भी जल दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
विश्व जल दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गयी थी जिसके आधार पर वर्ष 1993 में प्रथम विश्व जल दिवस मनाया गया था।
विश्व जल दिवस के मौके पर जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विभिन प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिवस के मौके पर विभिन संस्थानों द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रमों का आयोजन एवं जागरूकता सम्बंधित रैली भी निकाली जाती है। पोस्टर, बैनर, कला, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओ के माध्यम से इस दिवस के मौके पर जल संरक्षण का सन्देश दिया जाता है।