vaad.up.nic: RCCMS UP Portal Varasat Status, ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन

vaad.up.nic : RCCMS राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, Ano lo उत्तर प्रदेश की राज्य इकाई द्वारा शुरू की गई कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली है, जिसे विक्सित करने का निर्णय सरकार द्वारा वर्ष 2013 में लिया गया था, जिसके बाद वर्ष 2021 में इसे लॉंच किया गया था। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा vaad.up.nic ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है, इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी, जिससे नागरिकों को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य के नागरिक इस पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही व उससे संबंधित मामलों की सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। RCCMS पोर्टल पर नागरिक किस प्रकार उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, ऑनलाइन आवेदन व स्टेटस चेक करने की क्या प्रक्रिया है, इसकी सम्पूर्ण जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

यह भी देखें :- bor.up.nic राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
vaad.up.nic: RCCMS UP Portal Varasat Status, ऑनलाइन आवेदन, लॉगिन
vaad.up.nic: RCCMS UP Portal Varasat Status

RCCMS राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान रखते हुए राजस्व न्यायालय की कार्य प्रणाली को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया है। जिसके माध्यम से वह जहाँ पहले नागरिकों को सरकारी कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे, जिसके कारण कई बार उनके कार्य पूरे ना हो पाने के चलते उन्हें बहुत से समस्या का सामना करना पड़ता था, वहीं अब उन्हें राजस्व न्यायलय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से राजस्व न्यायालों के कुल 2642, नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद तक न्ययालय में चल रहे मुक़दमे, अदालत की गई कार्यवाही, नियत तारीखों की जानकारी, निपटाए गए मामलों, कोर्ट पास आर्डर, कोर्ट प्रोसडिंग, डीयू डेट आदि की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।

RCCMS UP Portal : Details

पोर्टल का नाम RCCMS UP राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
साल 2023
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्य नागरिकों को राजस्व न्यायलय संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
श्रेणी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic.in

RCCMS यूपी पोर्टल का उद्देश्य

राज्य सरकार यूपी आरसीसीएमएस पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों के लिए राजस्व विभाग संबंधी सभी जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की सुविधा प्रदान करना है। जिससे जहाँ पहले नागरिकों को अपने कार्यों को पूरा करने में दिक्कतों का समाना करना पड़ता था, वह अब आसानी से पोर्टल पर सरकारी कार्यालयों संबंधित सभी जानकारी देख सकेंगे। इस पोर्टल नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो जाएगा, इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर पारदर्शी रूप से सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी।

आरसीसीएमएस पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को राजस्व न्यायालय संबंधित जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने के लिए RCCMS पोर्टल को जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम पर प्रदेश के 2642 राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर कम्प्यूटरीकृत की गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए पोर्टल की तरह इसका मोबाइल एप भी लॉंच किया गया है, जिसे डाउनलोड करके आवेदक सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाकर राजस्व न्ययायलय संबंधित जानकारी देखने आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से नागरिकों के समय व पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
  • आरसीसीएमएस पोर्टल पर नागरिकों को नायाब तहसीलदार से लेकर राजस्व परिषद तक लंबित व निपटाए गए मामले संबंधित जानकारी जैसे अदालतों में की गई कार्यवाही, नियत तारीखों की जानकारी आदि घर बैठे ही अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन पोर्टल न्यायाल की जानकारी उपलब्ध होने से कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सकेगी।

UP RCCMS Portal पर उपलब्ध सुविधाएँ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए कई प्रकार सेवाएँ पोर्टल पर जारी की गई हैं, जिससे नागरिक राजस्व विभाग संबंधित सभी जानकारी पोर्टल के माध्यम से देख सकेंगे, पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएँ कुछ इस प्रकार है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
वाद सूची दैनिक वाद तालिका
परिपक्व/अपरि तालिका
वाद खोज विधि कम्प्यूटरीकृत वाद सं०
वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने
भूखंड/गाते के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
राजस्व ग्राम कोड
कैविएट खोजें
वाद संख्या
पंजीकरण वर्ष
वादी/प्रतिवादी
पंजीकरण तिथि
नवीन वाद (राजस्व परिषद)
सुनवाई तिथि
अधिनियम
विवादित भूमि के ग्राम द्वारा
न्यायालय आदेश आदेश तिथि
वाद संख्या
लॉगिन (राजस्व परिषद)लॉगिन (राजस्व परिषद)
मंडल सहायक लॉगिन
लॉगिन (एन.टी.से मंडलायुक्त)लॉगिन (एन.टी.से मंडलायुक्त)
ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया
धारा “34”
धारा “80”
उत्तराधिकार/वरासत
कैविएट पंजीकरण
फोलियो एकल खिड़की प्रणाली
लॉगिन (लेखपाल/रा.नि.)
लेखपाल/राजस्व निरीक्षक लॉगिन
आर.आर.के.लॉगिन
चकबन्दी न्यायलय चकबन्दी न्यायलय

RCCMS UP पोर्टल ऑनलाइन मुकदमे की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

आरसीसीएमएस यूपी पोर्टल पर जिन नागरिकों द्वारा किसी तरह का मुकदमा दर्ज किया गया है, तो वह अपने मुक़दमे की स्थिति यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर चेक कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन मुकदमे की स्थिति देखने के लिए आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको वाद खोज विधि के सेक्शन में क्लिक करना होगा। Litigation-status-check
  • इसके बाद आप कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या के विकल्प पर क्लिक करें। status-check
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या को दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद मुकदमे से संबंधित सम्बंधित विवरण आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह आपके आरसीसीएमएस पोर्टल पर मुक़दमे के स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

रेवेन्यू विलेज कोड चेक करने की प्रक्रिया

राजस्व ग्राम कोड देखने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको मुक़दमे की सूची के सेक्शन में राजस्व ग्राम कोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।Check-revenue-village-code
  • इसक बाद नए पेज में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका जनपद, तहसील, परगना, ग्राम आदि का चयन करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर ग्राम कोड की जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह पोर्टल पर आपकी राजस्व ग्राम कोड चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उत्तराधिकारी/वरासत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उत्तराधिकारी/वरासत आवेदन करने के लिए आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप उत्तराधिकारी/वरासत के ऑप्शन पर क्लिक करें। Succesor-inheritance-application-processor
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आप उत्तराधिकारी/वरासत हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें। Succesor-inheritance-application
  • अब अगले पेज में आप पूछी गई जानकारी जैसे अपना मोबाइल और ओटीपी दर्ज कर दें।
  • इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना होगा।
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी उत्तराधिकारी/वरासत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली मोबाइल एप डाउनलोड प्रक्रिया

आवेदक अपने मोबाइल एप्लीकेशन में गूगल प्ले स्टोर से RCCMS मोबाइल एप डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके लिए वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब सर्च ऑप्शन में आपको रेवेन्यू कोर्ट कंप्यूटराइजड मैनेजमेंट सिस्टम उत्तर प्रदेश के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस लिस्ट में आपको सबसे ऊपर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इनस्टॉल के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके डिवाइस पर मोबाइल एप डाउनलोड हो जाएगा।

वाद सूची देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको वाद सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको बहुत से विकल्प जैसे दैनिक वाद तालिका, परिपक्व/अपरि तालिका, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग, धारा “34”, धारा “80” डैशबोर्ड दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको अपनी आवश्यकतानुसार जिस भी विकल्प का आप चयन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको पूछी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर वाद सूची खुलकर आ जाएगी।

लॉगिन करने की प्रक्रिया (एन टी से मंडलयुक्त)

  • आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर लॉगिन (एन टी से मंडलयुक्त) का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। RCCMS-Login
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको यूज़र एवं यूज़र का प्रारूप का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप यूज़र नेम, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपकी लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

न्यायालय आदेश देखने की प्रक्रिया

  • न्यायालय आदेश देखने के लिए आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर आपको न्यायालय आदेश के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में दो विकल्प वाद संख्या, आदेश तिथि का ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • यहाँ आपको अपनी आवश्यकतानुसार एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी भरने के बाद न्यायालय आदेश की पूरी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • संपर्क विवरण देखने के लिए आवेदक सबसे पहले RCCMS पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको संपर्क सूत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज में आपकी स्क्रीन पर संपर्क विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आप संपर्क संबंधित विवरण आसानी से देख सकेंगे।

vaad.up.nic RCCMS UP Portal से जुड़े प्रश्न/उत्तर

RCCMS यूपी पोर्टल क्या है ?

RCCMS यूपी पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है, जिसके माध्यम से नागरिकों को राजस्व न्यायालय से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

RCCMS का पूरा नाम क्या है ?

RCCMS का पूरा राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली है।

आरसीसीएमएस पोर्टल पर आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

आरसीसीएमएस पोर्टल पर आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट vaad.up.nic है।

आरसीसीएमएस पोर्टल पर नागरिकों को क्या सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी ?

आरसीसीएमएस पोर्टल पर नागरिकों को 2642 नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद तक न्ययालय में चल रहे मुक़दमे, अदालत की गई कार्यवाही, नियत तारीखों की जानकारी, निपटाए गए मामलों, कोर्ट पास आर्डर, कोर्ट प्रोसडिंग, डीयू डेट आदि जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

RCCMS यूपी पोर्टल पर मुकदमे की स्थिति चेक करने की क्या प्रक्रिया ?

RCCMS यूपी पोर्टल पर मुकदमे की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आप मुक़दमे की स्थिति देख सकेंगे।

पोर्टल से संबंधित जानकारी या समस्या के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

RCCMS पोर्टल से संबंधित जानकारी या समस्या के लिए इसका हेल्पलाइन नंबर : 91-522-2217145 , 91-7080100488 है।

राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली यूपी पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment