उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस :- सारथी U.P (sarathi U.P) भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लांच उत्तर प्रदेश के निवासियों को लर्निंग लाइसेंस, स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस के पुनः नवीनीकरण (renewable) ऑनलाइन फीस, ऑनलाइन रोड टैक्स जमा करवाने तथा डुप्लीकेट लाइसेंस निकालने तथा लाइसेंस से सम्बंधित अन्य कामो को करने के लिए एक पोर्टल है जिस पर सामान्यता उत्तर प्रदेश के लोग लाइसेंस सम्बंधित कार्य कर सकते है।
यह जानना जरुरी है की यह पोर्टल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का एक इंटीग्रेटेड भाग है जो की उत्तर प्रदेश के लोगो को लाइसेंस सम्बंधित सभी काम जैसे आवेदन करने, रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन Appoinment बुक करने एवं अपनी एप्लीकेशन की स्थिति जांचने के सुविधा प्रदान करता है। आज हम इस लेख में जानते है की यह कैसे काम करता है और आप इस पर अपने लाइसेंस के लिए कैसे आवेदन कर सकते है।
U.P सारथी पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु
सम्बंधित | लाइसेंस सम्बंधित कार्य |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के लोगो को लाइसेंस सम्बंधित सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाना |
लाभ | उत्तर प्रदेश के लोगो को लाइसेंस हेतु ऑनलाइन सुविधा |
उपक्रम | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार |
प्रदेश | उत्तर प्रदेश |
विभाग | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय |
मुख्य | लोगो के लाइसेंस सम्बंधित काम ऑनलाइन |
बढ़ावा | डिजिटल इंडिया |
आधिकारिक वेबसाइट | sarathi.parivahan.gov.in |
उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर नकल आवेदन
क्या है इस सुविधा के लाभ
जैसे की बताया जा चुका है की यह पोर्टल उत्तर प्रदेश के लोगो को लाइसेंस सम्बंधित कार्यो में सुविधा प्रदान करता है। इस पोर्टल के लांच होने से पूर्व लोगो को लाइसेंस से सम्बंधित कार्यो के लिए क्षेत्रीय सड़क परिवहन कार्यालय (ROAD TRANSPORT OFFICE) के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु इस पोर्टल के लांच होने के बाद ना सिर्फ उन्हें लाइसेंस सम्बंधित कार्यो के लिए घर बैठकर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्राप्त हो गयी है बल्कि इससे लोगो के समय, ऊर्जा और धन की भी बचत हो गयी है। अब लोग घर बैठे-बैठे ही लिनसन्स सम्बंधित काम कर सकते है और रोड टैक्स, ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस तथा अपनी एप्लीकेशन की स्थिति भी देख सकते है। यह योजना जनता को सहुलियत प्रदान करने वाली है क्यूंकि अब जनता को अपने कामो के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
क्या है इस पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया
अगर आप भी स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस (PERMANENT DRIVING LICENCE) बनवाना चाहते है तो आपको यह याद रखना होगा की इसके लिए पहले आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाना आवश्यक है। लर्निंग लाइसेंस जारी होने के एक माह पश्चात ही आप स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन सकते है। आइये जानते है कैसे
लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड (PAN)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- फॉर्म NO 2
- फॉर्म NO 1A (स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हेतु)
लर्निंग लाइसेंस हेतु फीस
लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आपको निम्न शुल्क चुकाना पड़ेगा।
- सभी प्रथम श्रेणी वाहनों हेतु 150 रुपए एवं 50 रुपए टेस्ट फीस
- द्वितीय श्रेणी वाहन जैसे मोटरबाइक और हल्की कारों हेतु 150 रुपए साथ ही 50 रुपए टेस्ट फीस
उत्तर प्रदेश लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे बनायें
आप लर्निंग लाइसेंस निम्न चरणों का पालन करके प्राप्त कर सकते है।
- सर्वप्रथम आपको इसके लिए उत्तर प्रदेश के लोगो हेतु बनायीं गयी (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा) आधिकारिक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने जनपद को चुनना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर जाकर आपको APPLY ONLINE पर जाकर क्लिक करना होगा जहाँ आपके सामने एक मेनू खुल जायेगा जहाँ बहुत सारे विकल्प होंगे।
- इन विकल्पों में से आपको NEW LEARNER LICENCE पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश और नियम होंगे।
- आप इन नियमो को ध्यानपूर्वक पढ़ ले और समझ ले। इसके पश्चात CONTINUE बटन पर क्लिक कर दे। इसके पश्चात अगले पेज OPEN हो जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं व्हीकल की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको फीस जमा कर देनी है तथा बची हुए जानकारियां भर देनी है। फॉर्म को फाइनल SUBMIT करने से पूर्व आप भरी गयी सभी जानकारिया अच्छे से चेक कर ले और अगर कुछ संसोधन की आवश्यकता हो तो उसे करने के पश्चात आप इसे FINALLY SUBMIT कर दे। इस प्रकार आप अपना LEARNING LICENCE बना सकते है।
जब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आपको LEARNING LICENCE जारी कर दिया जाता है उसके एक माह पश्चात ही आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। अगर आपको लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया है तो अब आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने से भिन्न है क्यूंकि इसमें आपको फ्री के साथ – साथ विभिन प्रकार के दस्तावेज भी जमा करवाने पड़ते है।
परमानेंट लाइसेंस आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पूर्व आपको यह जानना भी जरुरी है की इसके लिए आपको किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करने से पूर्व आपके पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है।
- सर्वप्रथम आपके पास लर्निंग लाइसेंस होना आवश्यक है तभी आप परमानेंट लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है
- फॉर्म NO 4
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- प्रशिक्षण स्कूल द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस
- DIRECTORY में नियत एप्लीकेशन फीस
अगर आपके पास ये सभी आवश्यक दस्तावेज है तो अब आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। तो आइये जानते है की आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैसे आवेदन कर सकते है।
परमानेंट लाइसेंस आवेदन करने हेतु फीस
- सभी प्रथम श्रेणी के वाहनों हेतु 700 रुपए है।
- 2 व्हीलर तथा अन्य हलके वाहनों हेतु 1000 रुपए
उत्तर प्रदेश परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन
जैसे की बताया गया है की आप परमानेंट लाइसेंस सिर्फ लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के पश्चात ही प्राप्त कर सकते है। परमानेंट लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आप दो माध्यमों का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप ONLINE तथा OFFLINE दोनों ही माध्यमों का प्रयोग कर सकते है। आइये जानते है कैसे ?
- ONLINE माध्यम द्वारा – ONLINE माध्यम द्वारा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु आपको सबसे पहले गवर्नमेंट की आधिकारिक वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- यहाँ अपने जनपद को चुन ले। इसके पश्चात आपके सामने जो पेज खुलेगा उस पर आपको APPLY ONLINE का विकल्प पर क्लिक कर ले।
- इसके पश्चात आपके सामने एक मेनू खुल जायेगा जिसमें आपको DRIVING LICENCE विकल्प को क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिस में ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश लिखे होंगे।
- इस निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े और SUBMIT पर क्लिक कर दे। इसके पश्चात नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर अपनी और वाहन की मांगी गयी जानकारी भर और अन्य जानकारी भरकर जमा कर दे।
- अब आपके सामने पेमेंट का विकल्प होगा। पेमेंट करने के बाद प्रोसीड कर दे।
- अब बाकी बची हुई जानकारी भर दे।
- फाइनल सबमिट करने से पहले सभी भरी गयी जानकारियां अच्छे से चेक कर ले और अब फाइनली जमा कर दे
इस प्रकार से आप अपना आवेदन ऑनलाइन करवा सकते है।
आइये अब जानते है की आप कैसे परमानेंट लाइसेंस के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) के ऑफिस जाना होगा। यहाँ आपकी लाइसेंस एप्लीकेशन फीस जमा करवानी होगी।
- यहाँ पर एप्लीकेशन फीस जमा साथ -साथ अपनी एप्लीकेशन की फोटो कॉपीयां तथा अन्य सभी मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
- इसके पश्चात आपका लर्नर लाइसेंस टेस्ट लिया जायेगा और अगर आप इस टेस्ट को उत्तीर्ण कर लेते है तोआपके ड्राइविंग लाइसेंस डाक द्वारा आपके दिए गए पते पर भेज दिया जायेगा।
इन सभी चरणों का पालन करके आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते है। इस पोर्टल की एक खासियत यह भी है की आप अपने आवेदन की स्थिति भी जान सकते है।
उत्तर प्रदेश सारथी पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- यह पोर्टल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लांच किया गया है।
- इस पोर्टल से उत्तर प्रदेश के निवासी घर बैठे ही लाइसेंस सम्बंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर सकते है।
- इस पोर्टल से रोड टैक्स की ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- यह कदम नागरिको का समय और ऊर्जा बचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
- इस पोर्टल से नागरिको को सुविधा है और सरकारी विभागों में पारदर्शिता आएगी।
- जाली और नकली बनने वाले लाइसेंस पर रोक लगेगी जिससे सड़क दुर्घटनाये काम होगी और जान माल की हानि भी नहीं होगी।
- सभी फीस ऑनलाइन होने से बिचोलियो पर भी लगाम लगेगी और भ्रस्टाचार भी कम होगा।
- डिजिटल भारत को गति मिलेगी और अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।
वास्तव में यह पोर्टल न सिर्फ नागरिको को सहूलियत प्रदान करेगा बल्कि इसके कारण लाइसेंस सम्बंधित सभी काम सरलता से , पारदर्शिता के साथ और तीव्र गति से सम्पन होंगे जिससे न सिर्फ जनता का फायदा है अपितु सरकार का भी फायदा है। सभी फाइल DIGITALLY उपलब्ध होने से फाइल को आसानी से रख रखाव भी किया जा सकता है और यह कदम डिजिटल इंडिया के लिए भी महत्वपूर्ण है। अन्य राज्यों के लिए भी यह कदम अनुसरणीय है।
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
उत्तर प्रदेश सारथी पोर्टल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के निवासियों हेतु लांच किया गया पोर्टल है जिससे उत्तर प्रदेश के निवासी अपने लाइसेंस सम्बंधित कार्य घर बैठे ऑनलाइन करवा सकते है।
हाँ इस पोर्टल के माध्यम से आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तथा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस दोनों के लिए ऑनलाइन आवेदन सकते है।
यह पोर्टल सरकार द्वारा संचालित है अतः इसके द्वारा पेमेंट करना पूर्णता सुरक्षित है। आप निःसंकोच होकर पेमेंट कर सकते है।
हाँ इसके द्वारा आप लाइसेंस फीस को ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते है।
इस योजना से व्यक्ति घर बैठे ही लाइसेंस हेतु आवेदन कर सकता है जिससे न सिर्फ उसके समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी अपितु वह आसानी से घर बैठे लाइसेंस हेरु अप्लाई भी कर सकता है।
हाँ इस पोर्टल से रोड टैक्स भरा जा सकता है। आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है।