UPSSSC Health Worker Job: सरकार समय समय पर स्वास्थ्य विभाग में रिक्तियों को पूरा करने के लिए भर्तियां निकालती है। यह केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों की ओर से निकाली जाती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के UPSSSC ने महिला हेल्थ वर्कर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए ही है। मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाली महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है। वे सभी इस मौके का फायदा उठाकर अपने सभी सपनों को पूरा कर सकती हैं। यदि आप इस वेकन्सी के बारे जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। UPSSSC के द्वारा प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए वही महिला पात्र होगी जिसने PET किया होगा।
Article Contents
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर आई बम्पर भर्ती
मेडिकल क्षेत्र में तैयारी कर रही छात्राओं के लिए एक खुशखबरी है। UPSSSC अर्थात उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें रिक्तियों की संख्या 9212 हैं। इसके अंतर्गत सीटों को वर्ग के अनुसार बांटा गया है। आईये हम आपको एक सरणी के माध्यम से ये जानकारी देते हैं।
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग | 4865 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 1660 |
अनुसूचित जाती | 1346 |
EWS | 921 |
अनुसूचित जनजाति | 420 |
टोटल | 9212 |
उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के लिए आवेदन
यदि आप उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा प्रारम्भ की है। आप इसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।
- इसमें केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक का उत्तर प्रदेश का होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक ने PET की परीक्षा पास की हो।
- इसमें शैक्षिक पात्रता 12वीं पास और ANM का कोर्स चाहिए।
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के पद में आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के पदों के लिए आवेदन करना चाहते तो नीचे लिखी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
- इसमें आवेदन करने के लिए आपको UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के लिए आवेदन विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा।
- इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण करने के बाद आप इसमें आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता का आवेदन पत्र खुल जायेगा।
- इस आवेदन पत्र में आपको पूछी हुई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- और उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब इस आवेदन पत्र का आप प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
- इस प्रकार आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।