UPRVUNL Recruitment 2022: दोस्तों उत्तर प्रदेश बिजली विभाग द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाये गए हैं। जी हाँ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के साथ साथ कई अन्य पदों पर रिक्तियों को भरा जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभिन्न रिक्तियों पर 134 पदों की भर्ती कराई जायेगी। जिसके लिए बिजली विभाग ने आवेदन भी आमंत्रित किये हैं। आईये आपको इसके पदों और अन्य विषयों में जानकारी प्रदान करवाते हैं।
Article Contents
यूपी विद्युत उत्पादन निगम में कई पदों पर आयी भर्ती
UPRVUNL अर्थात यूपी राज्य विद्युत् उत्पादन निगम लिमिटेड ने बिजली विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है। जिसकी जानकारी विभाग ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार विभाग ने 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि अभी इसमें आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो जाएगी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
134 पदों पर होगी भर्ती
यूपी राज्य विद्युत् उत्पादन निगम लिमिटेड ने 134 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आईये आपको एक श्रेणी के माध्यम से इस भर्ती के पदों के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
पदनाम | पदों की संख्या |
जूनियर इंजीनियर | 82 पद |
लैब असिस्टेंट | 17 पद |
असिस्टेंट अकाउंट | 21 पद |
केमिस्ट ग्रेड 2 | 14 पद |
कुल पद | 134 पद |
योग्यता
UPRVUNL Recruitment के अंतर्गत योग्यताएं भी पदों के अनुसार ही निर्धारित की गयी है। अलग अलग पदों के लिए योग्यता भी भिन्न भिन्न ही रखी गयी है। यदि आप इसमें योग्यताओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप UPRVUNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। या आप इस लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन को प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन
दोस्तों प्राप्त नोटिफिकेशन में मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें आप किसी अन्य माध्यम से आवेदन नहीं कर सकते। यदि आप किसी अन्य माध्यम से आवेदन करते हैं तो आपके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। केवल ऑनलाइन आवदेन को ही स्वीकारा जायेगा। आप इस भर्ती के लिए UPRVUNL की वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
महत्वपूर्ण तिथियां
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि अभी इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। आईये आपको इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी देते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया आरम्भ – 28 जनवरी 2022
- आवेदन की अंतिम तारीख – 27 फरवरी 2022
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख – 29 फ़रवरी 2022
- परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गयी है।
आवेदन शुल्क
UPRVUNL Recruitment में आवेदन करने के लिए वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है।
- अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी के लिए आवेदन शुल्क 826 रूपये GST सहित निर्धारित किया गया है।
- अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रूपये GST सहित निर्धारित किये गए हैं।
- दिव्यांगजन और उत्तर प्रदेश मूल निवासी के लिए आवेदन शूल मात्र 12 रूपये GST सहित निर्धारित किया गया है।
आयु सीमा
बिजली विभाग की इन भर्तियों में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी और लैब असिस्टेंट पद के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष निर्धारित की गयी है। वहीं असिस्टेंट एकाउंटेंट और केमिस्ट ग्रेड टू पद के लिए आयु सीमा 21-40 वर्ष रखी गयी है।
UPRVUNL Recruitment से सम्बंधित प्रश्न
उत्तर प्रदेश बिजली विभाग द्वारा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लाये गए हैं। जी हाँ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के साथ साथ कई अन्य पदों पर रिक्तियों को भरा जायेगा
नोटिफिकेशन के अनुसार विभाग ने 134 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।
यूपी विद्युत उत्पादन निगम में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 1180 रूपये GST सहित निर्धारित किये गए हैं।
यूपी विद्युत उत्पादन निगम में भर्ती के अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति और उत्तर प्रदेश के मूल निवासी के लिए आवेदन शुल्क 826 रूपये GST सहित निर्धारित किया गया है।