UPRVUNL Bharti (उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) द्वारा सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ई एंड एम Assistant Engineer (Trainee) E&M, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु), Assistant Engineer (Trainee) की सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। 2022 यूपी में सरकारी नौकरी पाने वाले सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPRVUNL Bharti 2022 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.uprvunl.org अंतिम तिथि 14 जून 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2022 :- यहाँ पर आपको चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, परीक्षा विवरण, वेतन आदि से सम्बंधित जानकारी मिलेगी। सभी आवेदन अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। आगे की अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल में हैं जिन्हे ध्यान से पढ़कर आप भी इस भर्ती में अप्लाई करें।
UPRVUNL भर्ती 2022 Highlights
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड |
पद का नाम | सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ई एंड एम, सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) |
पदों की संख्या | 125 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 23 मई 2022 |
अंतिम तिथि | 14 जून 2022 |
उम्र सीमा | 21 – 40 वर्ष |
वेतन | 56100-177500 रूपये लेवल – 10 |
शैक्षणिक योग्यता | इंजीनियरिंग/प्रोधोगिकी में स्नातक की डिग्री एवं समकक्ष योग्यता |
आवेदन शुल्क | UR/OBC – 1180 SC/ST – 826 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.uprvunl.org |
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download pdf |
UPRVUNL Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
UPRVUNL की भर्ती में इन सभी पदों का चयन कुछ इस प्रकार से होता है इसमें जितने पद निकले हैं सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ई0 एण्ड एम0 एवं सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) जानपद के पदों में सबसे पहले CBT कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाती है। जिसमें सभी प्रकार के प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। इसमें परीक्षा का समय 3 घंटे का होता है। CBT में SC के छात्रों को न्यूनतम 28 प्रतिशत अंक लाने होते हैं जबकि अन्य श्रेणी के छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है। पदों के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग अलग है –
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
- Assistant Engineer (Trainee) E&M पद के लिए सबसे पहले CBT होगा उसके बाद डॉक्यूमेंट वीरीफिकेशन फिर अंत में इंटरव्यू। CBT में शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को पदों की संख्या के तीन गुना छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में अधिकतम अंक 20 है। लिखित परीक्षा के अन्य विस्तृत विवरण निम्न है –
क्रमांक | पद का नाम | डिटेल्स |
1. | Assistant Engineer (Trainee) E&M | सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) ई0 एण्ड एम0 परीक्षा CBT और Interview के माध्यम से कराई जाएगी। जो 2 प्रकार से होंगी- Part-I इसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे जो की GATE-2022 के सिलेबस पर आधारित होंगे। (इलेक्ट्रिकल /मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स & इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस) से सम्बंधित ब्रांच के लिए। Part-II सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और तर्क सहित 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न। |
2. | Assistant Engineer (Trainee) civil | सहायक अभियंता सिविल के पद पर सीधी भर्ती एक वस्तुनिष्ट प्रकार की प्रतियोगिता (CBT) और साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से की जाएगी जो दो भाग में निम्नानुसार है- Part-I सिविल इंजिनीरिंग में इंजीनियरिंग डिग्री के लिए पाठ्यक्रम GATE-2022 से 150 वस्तुनिष्ट प्रकार के प्रश्न होंगे। Part-II सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और तर्क सहित 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न। |