UPPCL Executive Assistant Bharti 2022 उत्तरप्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। वर्तमान में यूपी सरकार द्वारा यूपीसीएल कार्यकारी सहायक में 1033 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीसीएल एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रहा है और इसकी अंतिम तिथि 12 सितम्बर 2022 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लोग आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें जिससे कोई गलती न हो।
UP Police Bharti 2022: यूपी पुलिस 26210 कांस्टेबल भर्ती
आज की इस पोस्ट में हम आपको UPPCL Executive Assistant Bharti 2022 की आवेदन प्रकिया, इस भर्ती के लिए योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क आदि के बारे में नीचे विस्तार से बताने वाले हैं। जिसके बाद आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
Article Contents
UPPCL Executive Assistant Recruitment 2022
विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड |
पद का नाम | कार्यकारी सहायक |
कुल पद | 1033 |
उम्र सीमा | 21 – 40 वर्ष |
योग्यता | ग्रेजुएट |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा माध्यम | ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
पदों का विवरण (Post Details)
पद कोड | पद का नाम | अनारक्षित | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
26 | कार्यकारी सहायक | 416 | 103 | 278 | 216 | 20 | 1033 |
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती आयु सीमा
- आयु की गणना 01-01-2022 को आधार मानकर की जाएगी ।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
GEN/OBC/EWS | 1180 |
SC/ST | 826 |
PH | 12 |
UPPCL Executive Assistant Bharti Exam Patten
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती दो भागों में आयोजित की जाएगी। 1st पेपर में NIELIT के ‘CCC’ स्तर का प्रश्न होगा। जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर पर 1/4 अंक काट लिए जायँगे।
1st पेपर:-
- इस भाग में कम से कम 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है अन्यथा लिखित परीक्षा के द्वितीय भाग का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
- प्रथम भाग की परीक्षा के अंक जोड़े नहीं जाएंगे।
2nd पेपर:-
- 2nd पेपर का पाठ्यक्रम निन्मलिखित है जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी
प्रश्न पत्र | प्रश्नों की संख्या |
सामान्य अध्ययन | 25 |
तार्किक ज्ञान | 45 |
सामान्य हिंदी (इंटरमीडिएट स्तर) | 55 |
सामान्य अंग्रेजी (इंटरमीडिएट स्तर) | 55 |
कुल | 180 |
UPPCL Executive Assistant Bharti
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद “APPLY ONLINE AGAISNST ADVT NO.09/VSA /2022/ EA FOR THE POST OF EXECUTIVE ASSISTANT” टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “How to Apply” पर क्लिक करना है।
- भर्ती से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यान से पद लें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो सके।
- आपको अब अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है जिसके बाद एक फॉर्म खुलेगा आपको उसे ध्यान से भरकर सबमिट कर देना है।
- सबमिट हो जाने के बाद आपको फॉर्म का प्रिंट अपने पास रख लेना है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important link & Date)
ऑफिसियल नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19/08/2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12/09/2022 |
आवेदन लिंक | यहाँ क्लिक करें |
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती से सम्बंधित प्रश्न
UPPCL Executive Assistant के 1033 पदों पर भर्ती निकली है। अगर आप यूपीसीएल में सरकारी जॉब पाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा मौका है।
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 19/08/2022 से
UPPCL Executive Assistant का 2 पेपर के माध्यम से जाएगा, जिसमें पहले पेपर CBT होगा तथा दूसरा पेपर सब्जेक्ट बेस्ड होगा।
Executive Assistant UPPCL के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आप www.uppcl.org पर जाकर आवेदन।
यूपीसीएल कार्यकारी सहायक के पदों के लिए उम्र सीमा 21 – 40 वर्ष है व आरक्षित वर्गों के लिए नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।