MAITRI Recruitment 2022:- उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद् ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मैत्री के पदों पर 2000 भर्ती निकली है। उत्तरप्रदेश राज्य के 75 जिलों में यह भर्ती (UPLDB Maitri Recruitment 2022)अभियान शुरू किया गया है। सभी योग्य उम्मीदवार उत्तरप्रदेश लाइवस्टॉक डेवलोपमेन्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upldb.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2022 है।
Article Contents
Maitri क्या है ?
मल्टीपरपज एआई टेक्निशियन इन रूरल इण्डिया- पशुपालकों के द्वार पर गुणवत्तायुक्त पशु प्रजनन सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध करने में मैत्री की अहम भूमिका है। भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश में जनपद स्तर से मैत्री का चयन कर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाया जाना है।
कौन आवेदन कर सकता है, योग्यता
इन पदों के पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से 10वीं पास होना चाहिए। 12वीं पास उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार को चयनित क्षेत्र की ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गयी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वैकेन्सी डिटेल्स (UPLDB Maitri Recruitment)
नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी के 75 जिलों में 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1400 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 500 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 100 पद शामिल किये गए हैं।
UPLDB Maitri Recruitment 2022 Highlights
पोस्ट का नाम | मैत्री टेक्निशियन |
परीक्षा करने वाली संस्था | यूपी पशुधन विकास परिषद |
कुल पद | 2000 Gen/OBC – 1400 SC – 500 ST – 100 |
उम्र सीमा | 18 – 40 वर्ष |
जॉब लोकेशन | उत्तर प्रदेश |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 जून 2022 |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
आधिकारिक वेबसाइट | upldb.up.gov.in |