उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नर्सिंग की तैयारी करने करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NATIONAL HEALTH MISSION) के तहत संविदा बेस पर स्टाफ नर्सों के भर्ती की प्रक्रिया आरंभ की है जिसके तहत स्टाफ नर्स के 2445 पदों पर संविदा बेस पर स्टाफ नर्सों की भर्ती की जाएगी। इसके तहत जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु मानकों को पूरा करेंगे उन्हें ही इसमें आवेदन करने का मौका दिया जायेगा जायेगा। यहाँ यह तथ्य ध्यान रखना आवश्यक है की इसके तहत नियुक्ति संविदा बेस पर है न की स्थाई आधार पर। UP Staff Nurse Bharti से सम्बंधित अभी तक उत्तर प्रदेश के स्टेट हेल्थ सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर शार्ट नोटिस ही जारी किया गया है जिस पर विभिन विभागों में भरे जाने वाले पदो की संख्या और और अन्य विवरण दिए गए है। यह बेरोजगार और सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले नर्सिंग सम्बंधित अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है तो अगर आप भी इसके लिए योग्य है तो आइये जानते है इसके बारे में
Article Contents
अभ्यर्थियों के लिए है सुनहरा मौका
जैसे की आप जानते ही है की हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओं में विभिन विभागों में बहुत अधिक मानव संसाधन की आवश्यकता है। देश में कोरोना काल के दौरान हम स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व समझ चुके है और इसके पश्चात हमारी सरकारों का ध्यान स्वास्थय सम्बंधित सेवाओं को दुरुस्त करने पर गया है। इस क्रम में विभिन विभागों में मानव संसाधन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा विभिन विभागों में भर्तियां निकाली जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने देश को इस महामारी से लड़ने और इससे उबरने के लिए अपना पूरा जी जान लगाया है तो आइये देखते है क्या क्या है इसमें भर्ती होने के मानक ?
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
आवेदन हेतु आवश्यक शर्ते
अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो निम्न शर्तो को अच्छे से पढ़ ले।
- रिक्तियां उत्तर प्रदेश की आरक्षण सम्बंधित नीति के तहत भरी जाएँगी।
- उत्तर प्रदेश के जो आवेदनकर्ता आरक्षण का लाभ चाहते है उन्हें अपना सम्बंधित आरक्षण (SC/ST & OBC) का प्रमाणपत्र अपने स्थाई निवास के साथ परीक्षा कराने वाले प्राधिकरण द्वारा जारी फॉर्मेट में जमा करवाना होगा।
- अन्य राज्यों द्वारा आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को आरक्षण का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा और उन्हें सिर्फ बाहर वाले अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों पर ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
- अभ्यार्थियों को यह आवश्यक तथ्य ध्यान में रखना चाहिए की नियुक्ति पूर्णता संविदा बेस पर की जा रही है। यह नियुक्ति 1 वर्ष के लिए ही मान्य है। नियुक्त किये गयी व्यक्ति का कार्यकाल उसके द्वारा संतोषजनक कार्य किये जाने पर ही 1 वर्ष पश्चात बढ़ाया जा सकता है। भविष्य में इस संविदा बेस पर नियुक्ति पाने वाले अभ्यार्थि यदि इसी आधार पर उन्हें स्थाई नियुक्ति देने की उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
- अगर प्राधिकरण द्वारा भर्ती के किसी भी स्तर पर यहा पाया जाता है की अभ्यार्थी इस भर्ती के मानकों को पूरा नहीं करता या उसके द्वारा दी गयी जानकारी झूठी है या उसने जाली प्रमाणपत्र लगाए है या उसके द्वारा भर्ती से सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण तथ्य छुपाया गया है तो उसका आवेदन त्वरित निरस्त किया जायेगा।
- भर्ती से सम्बंधित किसी भी प्रकार का निर्णय ,भर्ती के किसी भी स्तर पर पूर्णतया सोसाइटी के पास रहेगा और उसका निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जायेगा।
- अभ्यार्थी के अनुभव ,उम्र तथा शैक्षित योग्यता के लिए रेफेरेंस तिथि इस विज्ञप्ति के प्रकाशित होने की तिथि मानी जाएगी।
- सभी पद non -transferrable है और जिला स्वास्थ्य सोसाइटी के लिए ही जारी किये गये है।
- भर्ती में कोई भी पद या सभी पदों को सोसाइटी द्वारा भर्ती के किसी भी स्तर पर निरस्त करने का अधिकार है। पदो की संख्या भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर घटाई या बढ़ाई का सकती है।
विभिन विभागों पदों की संख्या
इस भर्ती के तहत विभिन विभागों में पद भरे जाने है। विभिन विभागों में भरे जाने वाले पद्दो की संख्या आप निम्न सारणी में देख सकते है।
क्रम संख्या | प्रोग्राम | पद | कुल रिक्तियां | मानदेय |
1 | बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -(SNCU/KMC) | 189 | 20500 |
2 | बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -NBSU | 320 | 20500 |
3 | बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -NRC | 54 | 20500 |
4 | बाल स्वास्थ्य | स्टाफ नर्स -SNCU | 36 | 20500 |
5 | जन प्रगति | स्टाफ नर्स -MHCP | 500 | 20500 |
6 | मैटरनल हेल्थ | स्टाफ नर्स | 900 | 20013 |
7 | राष्ट्रीय कार्यक्रम | स्टाफ नर्स | 384 | 20000 |
8 | NUHM | स्टाफ नर्स /UPHC | 34 | 19101 |
9 | NUHM | स्टाफ नर्स / UCHC | 10 | 19101 |
10 | NUHM | स्टाफ नर्स/UCHC | 18 | 19101 |
कुल रिक्तियां | 2445 |
क्या है आवेदन करने की समय सीमा
इस भर्ती हेतु आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से होगा जिसके समयसीमाये निम्न है।
- इसके लिए आवेदन 20 अक्टूबर 2021 से शुरू किये जायेंगे
- इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2021 है।
आप अंतिम तिथि तक का इंतज़ार न करे। जितनी जल्दी हो सके आवेदन कर दे।
उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने हेतु आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गयी है।
आरक्षण वर्ग (SC /ST &OBC ) हेतु उम्र में छूट सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
अगर आप भी इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते है तो आपको इस भर्ती हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता से अवश्य परिचित होना चाहिए। इस भर्ती हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता निम्न है। इनमें से एक शैक्षिक योग्यता होना जरुरी है।
- अभ्यार्थी को GNM (General Nursing and Midwifery ) में डिप्लोमा या
- उसे किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान (राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा ) से BSc Nursing में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
कितनी मिलेगी सैलरी ,क्या है एप्लीकेशन फीस
अगर आप भी यह जानने के इच्छुक है की उत्तीर्ण आवेदक को कितनी सैलरी मिलेगी और इस एप्लीकेशन को भरने की फीस कितनी होगी तो इस सम्बन्ध में इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन आने के पश्चात पता चलेगा।
UP Staff Nurse Bharti आवेदन कैसे करें
अगर आप भी इस भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते है तो आपको सबसे पहले इसकी सभी शर्तो , और मानकों को पूरा पढ़ लेना चाहिए। अगर आप इसके सभी मानक पुरे करते है तो आप इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जाएंगे। आपको बताते है कैसे आप इसके लिए आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in. पर जाए।
- इसके पश्चात आपके सामने होमपेज पर इस इस भर्ती हेतु अप्लाई करनेका लिंक आएगा।
- इसमें जो भी जानकारिया मांगी गयी है उन्हें अच्छे से भर दे और फॉर्म sumbit कर दे।
यहाँ यह ध्यान रखना आवश्यक है की इस वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करने हेतु लिंक 20 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा।
इस भर्ती में उत्तीर्ण होने हेतु आपको जो परीक्षा कराई जाएगी उसमें मेरिट में आना आवश्यक है। इसके पश्चात आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा तहत सभी चीजें मानकों के अनुरूप पाए जाने पर आपको नियुक्ति दी जाएगी।
सभी इच्छुक अभियार्थियों जो इस परीक्षा हेतु पात्र है तैयार शुरू कर देनी चाइये साथ ही साथ जो भी इस भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज है उनको भी ततैयार कर लेना चाहिए। UP Staff Nurse Bharti से सम्बंधित सभी प्रकार की प्रगति हेतु आपको उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर लगातार अपडेट देखती रहनी चाहिए।