UP Safai Karmchari Bharti 2022 : यदि आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो ये आप के लिए अच्छी खबर है। अगर आप 8वीं पास है और बेरोजगार हैं तो आप के पास सरकारी नौकरी करने का अच्छा अवसर है। आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक के बाद 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती हेतु मुहर लगा दी है। अब जल्द ही इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिस के बाद सभी इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारियों की भर्ती (UP Safai Karmchari Bharti 2022) हेतु आवेदन कर सकेंगे।
आज इस लेख में हम आप को UP Safai Karmchari Bharti 2022 के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करेंगे। यदि आप भी 8वीं पास हैं और अपने लिए रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आप इस लेख के माध्यम से इन पदों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश में काफी समय से अटकी हुई नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को प्रदेश कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। जिस के बाद जल्द ही इन पदों पर संविदा पर सफाईकर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें की इस बारे में अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। सभी उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं उन्हें अभी आधिकारिक अधिसूचना के जारी होने की प्रतीक्षा करनी होगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही जल्द आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
यह भी देखें ;- उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना
Highlights Of UP Safai Karmchari Bharti 2022
आर्टिकल का नाम | UP Safai Karmchari Bharti 2022 |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
संबंधित विभाग | उत्तर प्रदेश नगर निगम बोर्ड |
रिक्त पदों की संख्या | 40 हजार पद |
पद का नाम | सफाई कर्मचारी |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | जल्द जारी होगी |
आवेदन की शुरुआत | जल्द जारी होगी |
आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द जारी होगी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://lmc.up.nic.in |
UP Bhu Naksha: उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन ऐसे देखें
ये हैं योग्यता शर्तें
- आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता :
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक का किसी मान्यताप्राप्त कॉलेज से 8वीं पास होना आवश्यक किया गया है।
आयु सीमा :
- UP Safai Karmchari Bharti 2022 में आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गयी है।
- जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति एवं जनजाति से आते हैं उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार आवेदन हेतु 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
- अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
UPRVUNL Bharti 2022, (उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड भर्ती 2022)
UP Safai Karmchari Bharti 2022 में ऐसे करें आवेदन
यदि आप ऊपर दी गयी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं तो आप उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने के लिए यहाँ दी गयी आवेदन प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।
- आप को आवेदन करने के लिए सबसे पहले लखनऊ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने पर आप को Announcement के सेक्शन पर आना होगा।
- इस सेक्शन में आप को यूपी सफाई कर्मचारी भर्ती 2022 के संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- यहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारियों को भरना होगा।
- आवेदन पत्र में आप को – अपना नाम , जिले , गाँव , ब्लॉक , मोबाइल नंबर , जन्मतिथि , माता पिता का नाम , शैक्षिक योग्यता , स्थायी पता, आदि सभी जानकारियां दर्ज करनी होगी।
- इसके साथ ही आप को मांगे गए दस्तावेजों को भी साथ में संलग्न करना होगा।
- कृपया ध्यान दें आप को सभी दस्तावेज और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो को आवेदन पत्र के निर्धारित फॉर्मेट में ही अपलोड करना होगा।
- सभी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करने के बाद आप को दर्ज की हुई सभी जानकारियों को जांचना होगा।
- अंत में आप इसे सब्मिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दें।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
- इसे आप कहीं नोट कर लें , भविष्य में आप को इसकी आवश्यकता होगी।
- इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
इन महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी
यदि आप भी UP Safai Karmchari Bharti 2022 में आवेदन करना चाहते हैं तो आप को आवेदन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आगे हम आप की सुविधा के लिए एक सूची उपलब्ध करा रहे हैं जिस में सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी मिल जाएगी।
- आवेदक का जन्म प्रमाण पत्र (आयु के लिए ) (Birth certificate)
- उम्मीदवार का निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
- आवेदक जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- उम्मीदवार का आधार कार्ड (Aadhar card)
- कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र , 1 वर्ष का ( Work Experience Certificate of 1 Year)
- शपथ पत्र (Affidavit)
- चरित्र प्रमाण पत्र (पिछले 6 माह की अवधि का) (6 Months Duration Character Certificate )
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- बीपीएल प्रमाण पत्र (BPL Certificate)
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (Photo Copy of Bank Pass Book)
UP Safai Karmchari Bharti 2022 से संबंधित प्रश्न उत्तर
यूपी में संविदा पर नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों के कुल 40 हजार पदों पर रिक्तियां आयी हैं।
उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के पदों पर जल्द ही भर्तियां शुरू होंगी।
इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि जारी नहीं हुई है।
इसमें उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जो 8वीं पास हों वो आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप लेख को पूरा पढ़ें।
इसके लिए उम्मीदवार को अपना आधार कार्ड , स्थायी निवासी प्रमाण पत्र , बैंक पासबुक फोटोकॉपी , जन्म प्रमाण पत्र , जाती प्रमाण पत्र सहित अन्य जरुरी दस्तावेजों की जरुरत होगी , जिन्हे आप ऊपर लेख में पूरा पढ़ सकते हैं।