UP 2783 Panchayat Sahayak Bharti 2022 Application Form

UP 2783 Panchayat Sahayak Bharti 2022 :- उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 2022 कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन जारी किये गए हैं। पंचायती राज़ विभाग, उत्तरप्रदेश द्वारा 2783 ग्राम पंचायत के लिए पंचायत सहायक, अकॉउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 12वीं पास बेरोज़गार युवाओं के लिए बहुत सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 2022 की योग्यता और पात्रता सम्बंधित जानकारी नीचे विस्तृत की गई है।

UP 2783 Panchayat Sahayak Bharti
UP 2783 Panchayat Sahayak Bharti Application Form

Article Contents

UP 2783 Panchayat Sahayak Bharti 2022

विभाग का नाम पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश
पोस्ट का नाम ग्राम पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर
कुल पद 2783
आवेदन माध्यम ऑफलाइन
योग्यता 12वीं पास
दिनाँक 18 मई से 03 जून 2022 तक
आधिकारिक वेबसाइट click here
आवेदन फॉर्म Download

UP पंचायत सहायक भर्ती योग्यता

  • पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए।

UP पंचायत सहायक उम्र सीमा उम्र सीमा

  • न्यूनतम 18 वर्ष
  • अधिकतम 40 वर्ष
  • SC, ST, OBC के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।

UP पंचायत सहायक भर्ती की चयन प्रक्रिया

  • आवेदक का चयन 10th और 12th के अंकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

UP पंचायत सहायक भर्ती वेतन

  • पंचायत सहायक, अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री को ग्राम पंचायत द्वारा उसकी सेवाओं के बदले में 6000 रूपये हर माह दिए जाएंगे।

UP Panchayat Sahayak Bharti आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन प्रक्रिया – ऑफलाइन माध्यम से होगी।
  • आवेदनकर्ता अपने एप्लीकेशन फॉर्म को 15 दिनों के भीतर (18 मई 2022 से 03 जून 2022 तक) अपनी ग्राम पंचायत, विकासखंड या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया और नियुक्ति पत्र की प्रक्रिया 10 जून 2022 से 28 जून 2022 तक पूरी कर ली जाएगी।
  • आवेदन पत्र के साथ आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं जाति सम्बंधित दस्तावेज की कॉपी जमा करवानी होगी।

UP पंचायत सहायक भर्ती मेरिट लिस्ट

  • 3 जून 2022 तक आवेदन प्राप्त होने के बाद 10 जून 2022 से 17 जून 2022 तक डीपीआरओ व ब्लॉक कार्यालय में आवेदन फॉर्म को सम्बंधित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए जायँगे। इसके बाद ग्राम पंचायत में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, प्रशासनिक समिति के अनुमोदन के बाद जिला स्तरीय समिति को तैयार की गई मेरिट लिस्ट भेजी जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति 18 जून 2022 से 25 जून 2022 तक उनका परीक्षण करके संस्तुति करेगी और 26 जून से 28 जून 2022 तक चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram