UP Lekhpal Bharti: लेखपाल की भर्ती में ये अभ्यर्थी नही हो पांएगे शामिल, जानिए क्या है कारण

UP Lekhpal Bharti: उत्तर प्रदेश में हाल ही में लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए। इसकी जानकारी UPSSSC ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी। नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती होनी निश्चित हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और प्रत्येक दिन कई योग्य छात्र इसमें आवेदन कर रहे हैं। लेकिन प्राप्त जानकारी से है कि कुछ छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जी हाँ इस भर्ती के लिए कुछ छात्र PET की परीक्षा अच्छे स्कोर में पास होने पर भी आवेदन नहीं कर पाएंगे। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसकी सभी जानकारी देंगे। जानकारी हासिल करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Article Contents

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमे यूपी लेखपाल के 8085 के पदों पर भर्ती करवाई जाएगी। अब आयोग ने यूपी लेखपाल की भर्ती की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PET 2021 के अंतर्गत लेखपाल की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाने शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो चुकी है। और 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। अतः उम्मीदवार 7 जनवरी से 28 जनवरी 2022 तक यूपी लेखपाल की भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यूपी लेखपाल की भर्ती के लिए प्रत्येक दिन कई उम्मीदवार इसमें आवेदन कर रहे हैं।

यूपी लेखपाल की भर्ती में ये अभ्यर्थी नहीं हो पाएंगे शामिल

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कि PET की परीक्षा पास कर चुके हैं। लेकिन कुछ छात्र 10वीं के बाद भी यह परीक्षा देकर पास हो जाते हैं। यूपी लेखपाल की भर्ती में ये छात्र आवेदन नहीं कर सकते। जी हाँ यूपी लेखपाल के लिए शैक्षिणिक योग्यता 12वीं पास है। इसीलिए 10वीं पास व PET परीक्षा दिए छात्र इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे। फिर चाहे उन छात्रों ने PET की परीक्षा में अच्छे स्कोर ही क्यों न प्राप्त किये हों। अतः सभी छात्रों को इसकी जानकारी होना आवश्यक है कि वे इसमें आवदेन कर सकते हैं या नहीं।

पात्रता और आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ साथ आवेदक को कंप्यूटर का ज्ञान होना भी आवश्यक है। आवेदक का PET अर्थात प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास होना जरुरी है।

आयु सीमा – उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। हालांकि आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment

Join Telegram