यूपी लेखपाल भर्ती 2022: राजस्व विभाग में 8085 पदों पर बम्पर भर्ती- अधिसूचना जारी

उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रदेश में 8085 राजस्व लेखपाल के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के माध्यम से यूपीएसएसएससी द्वारा प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर बम्पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए युवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रदेश के युवाओ द्वारा लम्बे समय से लेखपाल के रिक्त पड़े पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की जा रही थी जिसके पश्चात सरकार द्वारा इन पदों के लिए आवेदन जारी कर दिए गए है। up lekhpal bharti 2022 के माध्यम से युवा राजस्व विभाग में लेखपाल बनने का सपना पूरा कर सकते है। UPSSSC Lekhpal Bharti 2022 के अंतर्गत भर्ती सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट को ऑफिसियल नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Article Contents

यूपी लेखपाल भर्ती 2022, Highlights

सम्बंधित विभाग राजस्व विभाग, उत्तरप्रदेश
भर्ती यूपी लेखपाल भर्ती 2022
कुल पद 8085
श्रेणी समूह-ग
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण
परीक्षा की तिथि जुलाई 2022
आवेदन शुल्क 25 रुपए
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (PET>मुख्य परीक्षा)
आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 latest update:- उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा यानी की PET का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। UPSSSC द्वारा परीक्षा के दूसरे चरण मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाना था परन्तु विभाग द्वारा अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा को जुलाई माह में करवाने का निर्णय लिया गया है। यूपीएसएससी द्वारा यूपी लेखपाल भर्ती 2022 मुख्य परीक्षा का आयोजन अब 24 जुलाई 2022 को किया जायेगा। विभाग द्वारा UPSSSC Lekhpal Mains Exam date 2022 सम्बंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से मुख्य परीक्षा को 24 जुलाई 2022 को आयोजित करने की घोषणा की गयी है।

8085 पदों पर की जाएगी भर्ती

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत यूपीएसएसएससी द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत कुल 8085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत विभिन वर्गों के लिए जारी किये गए कुल पदों का विवरण इस प्रकार से है :-

  • सामान्य वर्ग (General) – 3271 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) – 1690 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 152 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 2174 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 798 पद
  • कुल पद – 8085

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022, आवश्यक अहर्ताएँ

UPSSSC Lekhpal Bharti 2022 आवेदन हेतु कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए निम्न अहर्ताओं को पूरा करना आवश्यक है :-

  • शैक्षिक अहर्ताएँ – यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत विभिन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही कैंडिडेट को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना भी आवश्यक है।
  • उम्र-सीमा – उत्तरप्रदेश लेखपाल भर्ती के अंतर्गत कैंडिडेट के लिए निर्धारित की गयी आयुसीमा का वर्णन इस प्रकार से है :-
आवेदन हेतु न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष
आवेदन हेतु अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष
उम्र सीमा में छूट नियमानुसार

UP Lekhpal Salary 2022, जाने यहाँ

UP Lekhpal Salary 2022 सम्बंधित डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दी गयी सारणी को देखकर प्राप्त कर सकते है :-

  • बेसिक ग्रेड पे- 2000 रुपए
  • अन्य निर्धारित भत्ते –  5,200 – 20,200 रुपए
  • UP Lekhpal Salary = 5,200 – 20,200 रुपए + 2000 रुपए (बेसिक ग्रेड पे)

यूपी लेखपाल भर्ती 2022, आवेदन शुल्क

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क का विवरण इस प्रकार से है :-

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग 25 रुपए
एससी/एसटी 25 रुपए
अन्य पिछड़ा वर्ग 25 रुपए
EWS 25 रुपए
दिव्यांग नागरिको हेतु आवेदन शुल्क 25 रुपए

UP lekhpal selection process, जाने यहाँ

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत कुल 8085 पदों के लिए कैंडिडेट का चयन निम्न मानकों के आधार पर किया जायेगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (UPSSSC Preliminary Eligibility Test)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Examination)

विभाग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा यानी UPSSSC Preliminary Eligibility Test में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट को दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात नियुक्ति दे दी जाएगी।

UP Lekhpal Syllabus 2022

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के लिए चार विषयो से प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्न प्रकार से है :-

  • कुल प्रश्न – 100
  • समयावधि – 90 मिनट
  • गलत उतर पर दंड – 1/4 नंबर काटे जायेंगे

कुल विषय

01. सामान्य हिंदी02. सामान्य ज्ञान
03. गणित04. ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास

विषयवार प्रश्न

विषय कुल प्रश्न कुल अंक
सामान्य हिंदी25 25
सामान्य ज्ञान25 25
गणित25 25
ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास25 25
कुल प्रश्न 100 100

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएँ।
  • यहाँ सर्वप्रथम आपको अपना login करना होगा। पोर्टल पर login 2 माध्यमों से किया जा सकता है।
    • व्यक्तिगत विवरण के माध्यम से (Through Personal Details) 
    • OTP नंबर के माध्यम से (Through OTP Number) 
  • आप उपयुक्त विकल्प चुन ले। इसके बाद आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • अब आपके सामने आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी (लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है)
  • प्रोफाइल में आपकी सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी पहले से दर्ज होगी। आपको यहाँ यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत पोस्ट का चयन करना होगा।
  • इसके पश्चात ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भी भुगतान कर दे।
  • इसके पश्चात आवेदन फॉर्म को जमा करवाने से पूर्व आपको एक बार अपने आवेदन की अच्छे से जांच कर दे।
  • इसके बाद सभी फॉर्मलिटीज पूरी करके आप आवेदन फॉर्म को जमा करवा सकते है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म की एक फोटोकॉपी सुरक्षित कर ले। इस प्रकार से आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

UP Lekhpal Bharti सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

UP Lekhpal Bharti 2022 के माध्यम से लेखपाल के कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी ?

UP Lekhpal Bharti 2022 के माध्यम से यूपीएसएसएससी द्वारा लेखपाल के कुल 8085 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवश्यक अहर्ताएँ क्या है ?

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही उन्हें विभाग द्वारा निर्धारित की गयी अन्य अहर्ताओं को भी पूरा करना होगा।

UP Lekhpal Bharti 2022 हेतु आवेदन के लिए उम्र सीमा क्या है ?

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत आवेदन के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष रखी गयी है। वही अधिकतम 40 वर्ष के कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।

इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या है ?

उत्तरप्रदेश लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत कैंडिडेट को चयन हेतु प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में कैंडिडेट से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्नो को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट को मुख्य परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा जिसके पश्चात कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में आने वाले कैंडिडेट को दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात नियुक्ति दे दी जाएगी।

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा कब आयोजित की जाएगी ?

up lekhpal mukhya pariksha को यूपीएसएसएससी द्वारा 24 जुलाई 2022 को आयोजित किया जायेगा। इसके सम्बन्ध में आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

यूपी लेखपाल भर्ती 2022 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेस्प को फॉलो करके आप यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment

Join Telegram