UP Instructor Recruitment 2022: दोस्तों यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और सरकारी भर्तियों की तैयारी व इसका इन्तजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हाँ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश में अनुदेशक के कई पदों पर भर्ती जारी की है। आपको बता दें कि इसके अंतर्गत 2504 रिक्तियों पर भर्ती कराई जाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। दोस्तों यदि आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि हम इसमें इस भर्ती से जुडी सभी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं।
Article Contents
UP आईटीआई अनुदेशक भर्ती
UPSSSC अर्थात उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आईटीआई अनुदेशक के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती की जानकारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक विज्ञापन के जरिये साझा की है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में अनुदेशक के 2504 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कराई जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए इसमें आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसमें आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती का नोटिफिकेशन
अनुदेशक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन UPSSSC ने जारी किया है। नोटिफिकेशन के जारी होने की दिनांक 6 जनवरी 2022 है। इस नोटिफिकेशन में आयोग ने भर्ती के विषय में पूरी जानकारी दी है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसइट पर जाकर इसका विज्ञापन पढ़ सकते हैं। या सीधे आप इस लिंक के माध्यम से विज्ञापन प्राप्त कर सकते हैं।
2504 पदों पर होगी भर्तियां
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्तियां कराई जाएँगी। इस भर्ती के पदों को वर्गों के आधार पर बांटा गया है। आईये आपको वर्गों के अनुसार पदों की जानकारी देते हैं।
वर्ग | पदों की संख्या |
सामान्य वर्ग | 1042 पद |
अनुसूचित जाती | 526 पद |
अनुसूचित जनजाति | 44 पद |
EWS | 211 पद |
ओबीसी वर्ग | 681 पद |
जानें क्या हैं महत्वपूर्ण तिथियां
प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार अभी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी को शुरू हो जाएगी। जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। करने की अंतिम तारीख 8 फ़रवरी 2022 निर्धारित की गयी है। अर्थात आप 18 जनवरी से 8 फ़रवरी के बीच ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप 8 फ़रवरी के बाद इसमें आवेदन करेंगे तो आपका आवेदन अस्वीकार किया जायेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 8 फ़रवरी ही निर्धारित की गयी है। इसके बाद आपका आवेदन नहीं स्वीकारा जायेगा। इसके साथ साथ आपको बता दें कि यदि आपके आवेदन में कोई चूक हो जाती है या आपकी कोई जानकारी गलत दर्ज हो जाती है तो आप इसे 15 फ़रवरी तक सही करा सकते हैं।
योग्यताएं
आवेदन करने से पहले आपका इसमें मांगी हुई योग्यताओं के बारे में जानना अति आवश्यक है। तो आईये आपको इसकी योग्यताओं के बारे में जानकारी देते हैं।
- आवेदक का 10वीं पास होने के साथ साथ आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।
- ध्यान रहे आईटीआई भर्ती से सम्बंधित विषय से ही किया हो।
- इसके साथ साथ आवेदक के पास यूपी PET की परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदक के पास अनुभव होने के साथ साथ इसका प्रमाण पात्र होना भी जरुरी है।
आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी। विज्ञापन के अनुसार कुछ परिस्थितियों में और वर्गों को उम्र में छूट भी प्रदान की जाएगी।