UP Gram Panchayat Sahayak Merit List 2022 । उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक मेरिट लिस्ट । Uttar Pradesh Gram Panchayat Sahayak Merit List । यूपी ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती के लिए इस वर्ष 2 अगस्त 2021 से 17 अगस्त 2021 तक 58189 के लिए आवेदन जारी किए गए थे, जिसमे राज्य के बहुत से उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया था, और अब वह इसकी मेरिट सूची के जारी होने का बड़ी ही उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं, तो उन्हें यह बता दे की पंचायती राज्य विभाग द्वारा मेरिट लिस्ट को तैयार किया जा चुका है, जिसे विभाग द्वारा पंचायती राज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.panchayatiraj.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसके अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उमीद्वारों में चयनित उम्मीदवारों की नाम में सूची में जारी किए जाएँगे। ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची को पोर्टल पर कब जारी किया जाएगा और वह किस प्रकार मेरिट सूची में अपना देख पाएँगे, इसकी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
Article Contents
UP Gram Panchayat Sahayak Merit List 2022 Highlights
आर्टिकल | उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची |
पद का नाम | ग्राम पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर |
रिक्त पदों के लिए आमंत्रण | 58189 |
संबंधित विभाग | पंचायती राज विभाग |
साल | 2022 |
आवेदन की आरम्भ तिथि | 2 अगस्त 2021 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2021 |
मेरिट सूची देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
मेरिट लिस्ट प्रकाशन | 8 सितम्बर से 17 सितम्बर 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.panchayatiraj.nic.in |
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक मेरिट लिस्ट 2022
यूपी ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची में उन्ही उम्मीदवारों का नाम दर्ज किया गया होगा, जिनके द्वारा हाई स्कूल (10 वीं) और इंटरमीडिएट (12 वीं)) की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए होंगे। प्रतियेक ग्राम पंचायत के लिए उमीदवारों को सूची तैयार की जाएगी। इन सभी उम्मीदवारों की सूची को 24 अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक तैयार कर दिया गया है, इसके जारी होते ही उमीदवार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ सूची में कट ऑफ मार्क्स व चयनित उम्मीदवारों का पूरा विवरण देख सकेंगे। ग्राम पंचायत द्वारा 8 सितम्बर से 10 सितम्बर 2021 तक जारी सूची में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू होती होते ही इन्हे नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएँगे।
ग्राम पंचायत सहायक मेरिट लिस्ट में दर्ज उम्मीदवारों का पूरा विवरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को भेजा जाएगा, जिसके बाद समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों की पात्रता की जाँच पूरी करके उनकी नियुक्ति के लिए स्वीकृति या मोहर लगा दी जाएगी। यदि ग्राम पंचायत द्वारा चयनित उमीदवार निर्धारित योग्यताओं को पूरी नहीं करते है, डीएम की समिति ग्राम पंचायत से दूसरे सदस्य को चयन करेगी।
ग्राम पंचायत सहायक नियुक्ति व सैलरी
राज्य के जिन भी उम्मीदवारों का चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा, इसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा और जिस भी वर्ग या जाति के लिए ग्राम सभा आरक्षित है, वहाँ उसी श्रेणी/जाति का ग्राम पंचायत सहायक नियुक्त किया जाएगा। DEO की नियुक्ति उनके निवास ग्राम पंचायत में की जाएगी, जिसमे उन्हें अस्थाई तौर पर एक वर्ष के लिए संविदा पर रखा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले जिला स्तर पर आयोजित दो महीने की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, जिसके दौरान उन्हें उनके कार्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
नियुक्त सहायकों को ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिमाह निर्धारित की गई 6000 रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी, जिसमे एक वर्ष तक सहायक द्वारा किए गए कार्य के आधार पर यदि ग्राम सभा को उनका आचरण व उनका कार्य बेहतर लगता है, तो वह उनके कार्य की समय सीमा को एक वर्ष के लिए बढ़ा भी सकती है।
UP Gram Panchayat Sahayak Merit List/Result
राज्य के जिन भी आवेदकों द्वारा यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती के लिए आवेदन किया गया है, वह इसकी जारी सूची को देखने के लिए यहाँ दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- ग्राम सहायक मेरिट सूची देखने के लिए आवेदक सबसे पहले पंचायती राज विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
- अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ होम पेज पर आवेदकों को समाचार एवं घटनाक्रम के लिंक में UP Gram Panchayat Sahayak Merit List के विकल्प में क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज में यूपी ग्राम पंचायत सहायक मेरिट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- उमीदवार इस सूची में अपना नाम खोजकर, इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकेंगे।
- जिसके बाद जिन भी उम्मीदवारों का नाम सूची में दर्ज किया गया होगा, उन्हे ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक से जुड़े प्रश्न/उत्तर
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सहायक DEO मेरिट लिस्ट 2022 देखने के लिए उमीदवार पंचायती राज विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.panchayatiraj.nic.in पर इसे देख सकेंगे।
UP ग्राम पंचायत सहायक की भर्ती के लिए 58189 पदों पर आवेदन जारी किए गए थे।
DEO भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के उमीदवार आवेदन कर सकेंगे।
यूपी ग्राम पंचायत सहायक मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद ग्राम पंचायत द्वारा 8 सितम्बर से 10 सितम्बर 2021 तक इन्हे नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएँगे।
जी नहीं, ग्राम पंचायत सहायक के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्थाई तौर पर नियुक्त नहीं किया जाती, उन्हें अस्थाई रूप से एक वर्ष के लिए संविदा पर रखा जाता है और यदि वह बेहतर जिम्मेदारी व अनुसाशन के साथ कार्य करते हैं, तो ग्राम सभा द्वारा उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
चयनित उम्मीदवारों को कार्य के दौरान 6000 रूपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
यूपी ग्राम पंचायत सहायक मेरिट लिस्ट देखने की प्रक्रिया ऊपर लेख में प्रदान की गई है जिसे पढ़कर आवेदक सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
UP Gram Panchayat Sahayak Merit List 2022 से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे जुड़ा कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।