आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से यूपी खसरा खतौनी 2023 चेक एवं डाउनलोड करने की प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और यदि आपने अभी तक अपने भूलेख की खसरा खतौनी नहीं ऑनलाइन नहीं देखी है तो अब आप अपना भू लेख खतौनी ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। क्योंकि आज के समय में भूलेख खसरा खतौनी कराना बहुत आवश्यक हो गया हैं। खसरा खतौनी कराने से आपके पास भूलेख संबंधी सभी दस्तावेज एक सबूत के रूप में उपस्थित होंगे। सभी दस्तावेज और खसरा खतौनी होने से कोई अन्य व्यक्ति आपकी भूमि पर अपना मालिकाना हक़ नहीं जता सकेगा।
अतः सभी उत्तर प्रदेश राज्य निवासियो से निवेदन है कि यदि आपने अपनी भूलेख खसरा खतौनी 2023 चेक नहीं की है तो जल्द से जल्द करा लें। उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी आप घर बठे ऑनलाइन माध्यम से अपने फ़ोन या लैपटॉप के जरिये भी कर सकते हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने खसरा खतौनी के लिए एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी उत्तरप्रदेश राज्य वासियो को ऑनलाइन खसरा खतौनी कराने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी हैं। यूपी भूलेख खसरा खतौनी 2023 से जुडी अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए।
यूपी भूलेख खतौनी 2023 क्या है ?
यहाँ हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी 2023 के बारे में कि यूपी भूलेख खसरा खतौनी क्या होती हैं ? भूलेख से आशय भूमि से जुड़े उन दस्तावेजों से हैं जिससे यह ज्ञात होता हैं कि भूमि का स्वामी कौन हैं ? अर्थात जिन दस्तावेजों में भूमि के स्वामी का नाम अंकित होता हैं। उन दस्तावेजों को भूलेख कहते हैं। UP Bhulekh Khasra Khatauni 2023 देखने के लिए यूपी सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। यूपी सरकार ने एक एक पोर्टल बनाया हैं। जिसकी मदद से खसरा खतौनी चेक एवं डाउनलोड करना बहुत आसान हो गया हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
अब यदि आप भूलेख खसरा खतौनी कराना चाहते हैं तो आपको पटवारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं हैं। अब आप घर बैठे ही अपनी भूलेख खसरा खतौनी देख पाएंगे और यदि आप भूलेख खतौनी डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूलेख पोर्टल इसलिए बनाया गया हैं ताकि यूपी वासियो की भूमि संबंधी दस्तावेजों को कम्प्यूटर के जरिये सुरक्षित करके रखा जा सके। जिससे आने वाले समय में भूमि के स्वामियों को भूलेख संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।
यह भी पढ़िए
UP Bhulekh Overview 2023
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड से जुडी कुछ विशेष जानकारी प्रदान करने जा रहें है। इन जानकारियों के विषय में आप नीचे दी गयी सारणी में उपलब्ध सूचनाओं के माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकते है –
आर्टिकल | यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग | यूपी राजस्व परिषद |
लाभार्थी | राज्य का प्रत्येक नागरिक |
उद्देश्य | भूलेख खतौनी संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना व सुरक्षित करके रखना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 0522-2217145 |
आधिकारिक वेबसाइट | click here |
यूपी भू लेख के क्या लाभ हैं ?
आइये, अब यहां हम आपको यूपी भूलेख खतौनी 2023 से होने वाले लाभों के विषय में कुछ आवश्यक जानकारी से अवगत कराने जा रहें हैं। यदि आप भूलेख खतौनी के लाभों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गये लाभों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और जानिये –
- किसानो और भूस्वामियों को लाभ
- कंप्यूटर द्वारा भूलेख संबंधी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का लाभ
- पटवारी के कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा
- समय की बचत
- भूमि के स्वामी होने का पक्का प्रूफ
- राजस्व विभाग को जांच करने में आसानी
उत्तर प्रदेश राज्य की जिलेवार लिस्ट 2023
यहाँ उत्तर प्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम दियें गए हैं इस सभी जिलों का भूलेख खसरा खतौनी विवरण भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आप इस जिलों का ऑनलाइन खसरा खतौनी देख सकते हैं। आइये इस लिस्ट के माध्यम से उन सभी जिलों के नाम जानते हैं। ये लिस्ट कुछ इस प्रकार हैं –
आगरा | बलरामपुर | झांसी | मऊ |
अमेठी | बरेली | कानपुर देहात | मथुरा |
अमरोहा | बिजनौर | कानपुर नगर | मेरठ |
अलीगढ़ | बंदायू | कन्नौज | मुज़फ्फरनगर |
अम्बेडकर नगर | बुलन्दशहर | कासगंज | मिर्जापुर |
औरैया | बस्ती | कौशाम्बी | मुरादाबाद |
आजमगढ़ | बारांबकी | खेरी | प्रतापगढ़ |
अयोध्या | बांदा | कुशीनगर | प्रयागराज |
बलिया | चित्रकूट | ललितपुर | रामपुर |
बाँदा | चंदौली | मोहबा | रायबरेली |
बागपत | देवरिया | महाराजगंज | सहारनपुर |
बहराइच | ईटा | मैनपुरी | शामली |
श्रावस्ती | सिद्धार्थनगर | सुल्तानपुर | सीतापुर |
सोनभद्र | उन्नाव | वाराणसी | – |
उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी ऑनलाइन चेक कैसे करें ?
यहाँ हम बात करेंगे Uttar Pradesh Bhulekh Khatauni 2023 Check Process के बारे में कि किस प्रकार यूपी भूलेख खतौनी 2023 आप घर बैठे फ़ोन, लैपटॉप आदि के माध्यम से उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये स्वयं देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। भूलेख खतौनी देखने और डाउनलोड करने के लिए हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बता रहें हैं। आप हमारे द्वारा बताये गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी भूलेख खतौनी देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं आइये जानते हैं –
- उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी 2023 के लिए सबसे पहले आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक upbhulekh.gov.in पर क्लिक करना होगा। नीचे दर्शाये गए चित्र के माध्यम से आप आसानी से देख सकते हैं –
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा।
- होम पेज ओपन होने के बाद आपको इसमें से खसरा नक़ल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं –
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड आएगा आपको यह कोड भरना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से देख सकते हैं –
- कोड भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा जिसमे आपको संबंधित सभी जानकारी भरनी होंगी। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं –
- आपको सबसे पहले अपना जनपद का चयन करना होगा
- उसके बाद आपको अपनी तहसील का चयन करना होगा।
- फिर आपको अपने गॉंव का चयन करना होगा।
- आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपको भूलेख संबंधी जानकारी भरनी होंगी।
- उम्मीदवार ध्यान दें भूलेख विवरण कई अलग-अलग प्रकार से चेक किया जा सकता हैं। देखिये –
- आप भूलेख चेक करने के लिए गाटा नंबर का प्रयोग कर सकते हैं।आपको दिए गए पेज में गाटा नंबर के ऑप्शन पर जाकर अपना गाटा नंबर भरना होगा।
- आप खाता नंबर के माध्यम से भी भूलेख खतौनी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए पेज में खाता नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसमे अपना खाता नंबर भरना होगा।
- यदि आप खातेदार के नाम द्वारा भूलेख खतौनी देखना चाहते हैं तो आपको दिए गए पेज पर खातेदार के नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और खातेदार का नाम लिखना होगा।
- यदि आप नामांतरण दिनांक के माध्यम से अपनी भूलेख खतौनी देखना चाहते हैं तो आपको नामांतरण दिनांक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर अपनी नामांतरण दिनांक भरनी होंगी।
उम्मीदवार ध्यान दें उपर्युक्त किसी भी एक माध्यम के जरिये आप उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी देख सकते हैं इनमें से एक माध्यम का चयन करें संबंधित जानकारी भरें –
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड आएगा। आपको वह कोड निर्धारित बॉक्स में भरना होगा। कोड भरने के बाद आपको CONTINUE के बटन पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दी गयी पिक्चर के माध्यम से देख सकते हैं –
- क्लिक करते ही आपको स्क्रीन पर भूलेख खतौनी की प्रति दिखाई देगी। इस प्रति में लिखे पुरे विवरण को ध्यानपूर्वक देखें। आप नीचे दिए गए चित्र के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं-
भूलेख खसरा खतौनी डाउनलोड कैसे करें ?
अब यदि आप यूपी भूलेख खतौनी 2023 डाउनलोड करना चाहते हैं तो हम आपको भूलेख खतौनी डाउनलोड करने के कुछ आसान से स्टेप्स बता रहें हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके भूलेख खतौनी की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। ये स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं –
- भूलेख खतौनी डाउनलोड करने के लिए आपको मेनू के ऑप्शन में जाना होगा।
- इसके बाद आपको प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आप Shortcut Key Ctrl+P का यूज करके भी प्रिंट निकाल सकते हैं।
- प्रिंट निकालने के बाद इस प्रिंट को सुरक्षित करके रख लें।
- इस प्रकार आपकी भूलेख खसरा खतौनी डाउनलोडप्रोसेस समाप्त हो जाएगी।
अगर आप भी यूपी का भू नक्शा देखना चाहते है। तो उसके लिए आपको यहाँ पर क्लिक करना होगा।
यूपी भूलेख खतौनी 2023 से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
भूमि के स्वामी का नाम जानने के लिए क्या करना होगा ?
भूमि के स्वामी का नाम जानने के लिए आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप खसरा नंबर की सहायता से भूमि के स्वामी का नाम पता कर पाएंगे।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
यदि भूलेख खतौनी की प्रति निकालनी हो तो कौनसी शॉर्टकट की का प्रयोग करें ?
यदि आप भूलेख खतौनी की प्रति प्रिंट करके निकालना चाहते हैं तो आप Shortcut Key Ctrl+P का यूज करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी देखने के लिए यूपी सरकार द्वारा कौनसा पोर्टल बनाया गया हैं ?
उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी देखने के लिए यूपी सरकार द्वारा upbhulekh.gov.in बनाया गया हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी भूमि संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी भूलेख खतौनी के विवरण आदि से जुडी समस्या समाधान के लिए कहा सम्पर्क करें ?
यदि आपकी भूलेख खतौनी ऑनलाइन नहीं दिख पा रही हैं या आपको भूलेख संबंधी अन्य किसी प्रकार की समस्या का समाधान चाहिए तो आप दिए गए फ़ोन नंबर – 0522-2217145 पर सम्पर्क करें।
यदि खसरा नंबर ज्ञात न हो तो भूलेख किस प्रकार देख सकते हैं ?
यदि आपको खसरा नंबर ज्ञात नहीं हैं तो आप नाम भूमि स्वामी के नाम के जरिए भूलेख निकाल सकते हैं और देख सकते हैं।
Uttar Pradesh Bhulekh Khatauni की ऑफिसियल ईमेल आईडी कौन सी हैं ?
Uttar Pradesh Bhulekh Khatauni की ऑफिसियल ईमेल आईडी [email protected] हैं। इस ईमेल आईडी अड्रेस पर आप ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
अगर अपने गॉंव का कोड जानना हो तो किस प्रकार जाने ?
यदि आप अपने गॉंव का कोड जानना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यूपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको रेवेनुए विलेज खतोई पर क्लिक करना होगा। यहाँ अपना जनपद और तहसील चुनें।
यूपी के कौन- कौन से जिले की भूलेख खतौनी यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं ?
उत्तर प्रेदश राज्य के सभी जिलों की भूलेख खतौनी यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। क्योंकि यह यूपी राज्य की वेबसाइट है तो इस इस साइट पर केवल यूपी राज्य के वासियो के ही भूलेख देखे जा सकेंगे।
यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
भूलेख उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध कराया है।
उत्तर प्रदेश भूलेख से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
भूलेख यूपी से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 0522-2217145 है।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
शिकायत दर्ज करें – : यदि आप उत्तर प्रदेश भूलेख खतौनी से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज करना चाहते हैं या किसी समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क करके या फिर दी गयी ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत की सुनवाई की जाएगी और समस्या का समाधान भी किया जायेगा।
हेल्पलाइन नंबर – 0522-2217145, ईमेल आईडी – [email protected], आधिकारिक वेबसाइट – upbhulekh.gov.in