विश्व में ऐसे बहुत से धरोहर मौजूद है जो ऐतिहासिक होने के साथ साथ काफी आकर्षक भी है लेकिन इन धरोहरों की ठीक से देख भाल न होने के कारण ये लुप्त होने लगे थे। यूनेस्को( UNESCO) ऐसी ही धरोहरों को संरक्षण प्रदान करने का कार्य करती है जैसे दिल्ली का कुतुबमीनार भी एक ऐसी धरोहर है जिसका संरक्षण Unesco द्वारा किया जाता है। आज के इस लेख में हम बात करने वाले है Unesco की। यह एक ऐसा सगठन है जो पुरे विश्व में शान्ति बनाये रखने का कार्य करता है। इस आर्टिकल में हम आपको बतायेगे यूनेस्को क्या है? Full Form of UNESCO Meaning in Hindi. यूनेस्को से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़े। आशा करते है हमारा आर्टिकल आपके ज्ञान को बढ़ाने में मददगार होगा तो चलिए जानते है यूनेस्को क्या है ?
यह भी जाने :- भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची
यूनेस्को क्या है?
UNESCO एक संयुक्त राष्ट्र संगठन है जिसकी स्थापना 16 नवंबर 1946 में स्थिरता और शांति को बढ़ावा देने के लिए हुई थी। इसकी स्थापना अंतराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से की गयी थी। इसका कार्य प्रकृति, समाज, विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शान्ति को बढ़ावा देना है। यूनेस्को के 195 सदस्य देश है और 8 सहयोगी सदस्य देश है। इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है। भारत इसकी स्थापना के समय से यानि 1946 से ही इसका सदस्य है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
UNESCO Full Form in Hindi
UNESCO की फुल फॉर्म United Nation Education, Scientific and Culture organization है और यूनेस्को का हिंदी पूर्ण रूप संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है। Unesco ने मौलिक अधिकारों के साथ साथ उत्पादकता, विज्ञान, संस्कृति एवं मानवाधिकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। Unesco का उद्देश्य संस्कृति, विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है। सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से अवगत करना और सीखने के लिए प्रेरित करना है।
UNESCO Meaning in Hindi
UNESCO एक विश्व संगठन है जिसका लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशो के बीच शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान एवं संचार के माध्यम से शान्ति को बढ़ावा देना है। यूनेस्को का मुख्य कार्य संस्कृति, विज्ञान एवं शिक्षा के माध्यम से विश्व में शान्ति एवं समृद्धि के बढ़ावा देना है, जिसके लिए Unesco नए नए कार्यक्रमों को आयोजन करती रहती है। Unesco ऐसे स्थानों को खोजता है जो वैज्ञानिक, ऎतिहासिक, शैक्षिक या सांस्कृतिक महत्व रखते हो। यह सगठन ऐसे स्थानों की खोज करके उनके संरक्षण का कार्यभाल भी देखती है। साथ ही यह संगठन विश्व में शिक्षा को भी बढ़ावा देती है और लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक करती है जिसके लिए प्रतिवर्ष 8 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाता है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
Unesco के कार्य
- विश्व को शिक्षा के प्रति जागरूक करना
- ऐतिहासिक, सांस्कृतिक चीजों को संरक्षण प्रदान करना।
- विश्व भर से लुप्त हो रही भाषाओ को खोज कर उनको बढ़ावा देना, एक रिपोर्ट के अनुसार ये 2500 भषाओ को संरक्षित कर चूका है जो लुप्त होने की कगार पर थी।
- पत्रकारों को खतरनाक जगहों पर काम करने के लिए प्रशिक्षण देने का कार्य करती है।
- यह ऐसे स्थानों को खोजता है जो मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो चाहे वे स्थान मानवनिर्मित हो या प्राकृतिक। ऐसे स्थानों के संरक्षण और उनको आगे बढ़ाने का कार्य यूनेस्को संभालती है।
- Unesco विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन भी करता है जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।
- जलवायु परिवर्तन के लिए भी जागरूकता फैलता है जिसके लिए यह एक कार्यक्रम भी आयोजित करता है जो जलवायु परिवर्तन पर निगरानी रखता है और इससे छुटकारा पाने के उपाय भी ढूंढ़ता है।
यह भी देखे :- SAARC Full Form in Hindi
यूनेस्को के मुख्य बिंदु
- दो साल में एक बार इसकी एक मुख्य सभा होती है।
- भारत 1946 में इसका सदस्य देश बना था।
- विश्व में यूनेस्को के 21 राष्ट्रीय कार्यालय है।
- इसके मुख्यालय का उद्घाटन 3 नवंबर 1958 को हुआ था।
- यूनेस्को विश्व के अलग अलग देशो की धरोहर को विश्व धरोहर की सूची में शामिल करता है।
- भारत की 40 जगहों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा चूका है।
- इक्वाडोर का Galapagos Island यूनेस्को का सबसे पहला धरोहर स्थल था।
- Unesco की सूची में सबसे ज्यादा धरोहर स्थल इटली में है वहा 47 धरोहर स्थल है।
- Holy Trinity Column सबसे छोटा धरोहर स्थल है।
- भारत में यूनेस्को के कुल 2 कार्यालय मौजूद है।
UNESCO में शामिल भारत के विश्व धरोहर स्थल
यूनेस्को में भारत के 40 धरोहर स्थल शामिल है जिनमे से कुछ के नाम निम्न है :-
- अजंता की गुफाएं (Ajanta Caves)
- एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves)
- आगरा का किला (Agra Fort)
- ताजमहल (Taj-mahal)
- कोणार्क का सूर्य मंदिर (Konark Sun temple)
- महाबलीपुरम के स्मारक (Mahabalipuram monuments)
- मानस राष्ट्रीय उद्यान (Manas national park)
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park)
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park)
- फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri)
- गोवा के चर्च (Churches and Convents of Goa)
- हम्पी के स्मारक (Hampi monuments)
- खजुराहो के मंदिर (Khajuraho Temple)
- एलीफेंटा की गुफाएं (Elephanta caves)
- महान चोल मंदिर (Chola Temple)
- पट्टाकल के स्मारक (Pattadakal monuments)
- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (Sundarban national park)
- सांची का स्तूप (Sanchi Stupa)
- कुतुबमीनार (Qutub minar)
- हुमायूं का मक़बरा (Humayun Tomb)
यह भी जाने :- ASEAN Full Form in Hindi
यूनेस्को क्या है से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
UNESCO एक संयुक्त राष्ट्र संगठन है जिसकी स्थापना 16 नवंबर 1946 में स्थिरता और शांति को बढ़ावा देने के लिए हुई थी
UNESCO की फुल फॉर्म United Nation Education, Scientific and Culture organization है और यूनेस्को का हिंदी पूर्ण रूप संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है।
भारत के 40 धरोहर स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।
यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर 1946 में हुई थी।