भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है? Types of Indian Passport in Hindi

यदि आप अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करना चाहते है तो आपको पासपोर्ट की आवश्यक होगी। बिना पासपोर्ट के आप अपने देश के बाहर यात्रा नहीं कर सकते। इसके लिए आपको पहले पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होता है। लेकिन आप सभी को यह भी बतादे की पासपोर्ट भी कई प्रकार के होते है। तो क्या आप इसके बारे में जानते है। अगर नहीं तो आप चिंतित न हो क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेंगे की भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है? Types of Indian Passport in Hindi पासपोर्ट का उसे क्या होता है कहा बनता है पासपोर्ट से जुडी सभी जानकारियों के लिए लेख को पूरा पढ़े।

यह भी पढ़े :- ECR Or Non ECNR पासपोर्ट क्या है ?

Types of Indian Passport in Hindi
भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है ?

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

पासपोर्ट क्या होता है ?

पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको अंतर्राष्ट्रीयय यात्रा के लिए आवश्यक है। पासपोर्ट देश के सरकार द्वारा जारी किया जाता है और उससे पता चलता है की आप किस देश के नागरिक हो। पासपोर्ट के साथ आप दूसरे देश की यात्रा कर सकते है। पासपोर्ट एक तरह से आपकी पहचान का प्रमाण होता है। 18 साल से बड़े व्यक्तियों के लिए पासपोर्ट 10 साल तक मान्य रहता है जबकि 18 वर्ष से कम लोगो का पासपोर्ट 5 साल के लिए मान्य रहता है। मान्यता समाप्त होने बाद आप अपना पासपोर्ट renew करवा सकते हो। भारतीयों को बिना visa के 59 देशों में यात्रा करने की अनुमति है। पासपोर्ट को व्यक्ति के पहचान प्रमाण के रूप में देखा जाता है जब पासपोर्ट बन जाता है तो व्यक्ति उसपर अन्य देश का visa लगवाकर दूसरे देश की यात्रा कर सकता है।

भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?

वर्तमान समय में तीन तरह के पासपोर्ट चलन में है तीनो का रंग अलग-अलग होता है। सरकार ने तीनो के अलग अलग रंग इसलिए निर्धारित किये है ताकि विदेशी अधिकारियों और पासपोर्ट चेक करने वालो को पहचान में आसानी हो सके।

साधारण पासपोर्ट (Ordinary Passport)

भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?

साधारण पासपोर्ट गहरे नीले रंग का होता है। यह पासपोर्ट सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है। आम नागरिकों को यह साधारण पासपोर्ट जारी किया जाता है जिनका उपयोग मुख्य रूप से व्यक्तिगत यात्रा के लिए किया जाता है। यदि कोई आम व्यक्ति व्यवसाय, पढ़ाई, अवकाश यात्रा के लिए विदेश जाना चाहता है तो उसको साधारण पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहिए। इसमें व्यक्ति की जानकारी जैसे नाम पता जन्मतिथि सिग्नेचर फोटो जन्म स्थान आदि जानकारी लिखी होती है। नीला रंग भारतीयों को प्रतिनिधित्व(represent )करता हो नीले पासपोर्ट को आमतौर पर टाइप पी पासपोर्ट (Personnel Passport) के नाम से भी जाना जाता है।

आधिकारिक पासपोर्ट (Official Passport)

Types of Indian Passport in Hindi

आधिकारिक पासपोर्ट सफ़ेद रंग का होता है। सरकारी कामकाजो के लिए विदेश जाने के लिए ऑफिसियल पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। सरकारी प्रतिनिधि ही सफ़ेद पासपोर्ट के लिए अधिकारी है। आधिकारिक पासपोर्ट का प्रयोग ऑफिसियल वर्क के लिए विदेश जाने के लिए किया जाता है। ये पासपोर्ट सरकार के ऐसे कर्मचारियों को दिया जाता है जो सरकार के अधीन कार्य करते है और किसी सरकारी काम के सिलसिले में विदेश जा रहे होते है। इन्हें विशेष प्रकार के लाभ भी दिए जाते है। सफ़ेद पासपोर्ट बनवाने के लिए व्यक्ति को अलग से एप्लीकेशन देनी होती है जिसमे उसको विदेश जाने की वजह लिखनी होती है। सफ़ेद पासपोर्ट को टाइप एस (Service Passport) भी कहते है।

राजनियक पासपोर्ट (Diplomatic Passport)

भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?

राजनियक पासपोर्ट मैरून रंग का होता है। ये पासपोर्ट सरकार के वरिष्ठ व्यक्तियों को दिया जाता है जो बड़े सरकारी पद पर होते है जैसे आईपीएस आईएएस। ये पासपोर्ट बहुत ख़ास होता है। इस पासपोर्ट धारक को दूसरे देश जाने के लिए visa की आवश्यक नहीं होती है। ये पासपोर्ट आसानी से नहीं बनता इस पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म भरना पड़ता है। इनको यात्रा के दौरान कई प्रकार के विशेष लाभ प्रदान किये जाते है। मैरून पासपोर्ट को टाइप डी पासपोर्ट (Diplomat Passport) भी कहते है।

  • भारत में इन तीन पासपोर्ट के अलावा एक नए पासपोर्ट रखने की भी घोषणा की गयी रही जिसका रंग नारंगी(orange) था। ये पासपोर्ट उन लोगो के लिए बनाने की घोषणा की गयी थी जिनका शिक्षा स्तर 10वी से कम है लेकिन इस फैसले को बाद में रद्द कर दिया गया।

तत्काल पासपोर्ट

तत्काल पासपोर्ट भी आम पासपोर्ट की तरह ही होता है। अगर आप पासपोर्ट जल्दी बनवाना चाहते हो तो तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हो। जहा आम पासपोर्ट बनने में 10-15 दिन का समय लेता है वहीं तत्काल पासपोर्ट बनने में लगभग 3-4 दिन का समय लगता है। यह कोई अलग पासपोर्ट नहीं है तत्काल पासपोर्ट बस आपको जल्दी बना कर दे दिया जाता है इसमें बनने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन होता है। इसको बनवाने के लिए आपको ज्यादा शुल्क देना पड़ता है।

यह भी पढ़े :- Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

पासपोर्ट बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • एड्रेस प्रूफ (पानी या बिजली का बिल )
  • ऐज प्रूफ ( जन्म प्रमाण पत्र या 10th की मार्कशीट )
  • नवीनतम फोटो ( latest photo)
  • आई डी प्रूफ (आधार कार्ड , पैन कार्ड, वोटर आई डी कार्ड )
  • एफिडेविट (भारत की नागरिकता और कोई कानूनी केस न होने का प्रमाण )
  • निवास प्रमाण पत्र

Passport और Visa में अंतर

Visa वो है जब आप किसी अन्य देश में जाते हो तो वह के सरकार आपको वह रहने की अनुमति देते है जिसको वीसा कहते है। वीसा एक आधिकारिक अनुमति है जो आपको अस्थाई रूप से अपने देश में रहने की अनुमति प्रदान करती है।

Passport एक ऐसा दस्तावेज है जो अन्य दश की यात्रा के लिए जरुरी होता है। ये हमारी यात्रा के दौरान हमारी पहचान का प्रमाण होता है।

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (passportindia.gov.in ) खोले।
  • इसके बाद आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे। भारत में कितने प्रकार के पासपोर्ट होते है?
  • new user registration पर जाए।  Types of Indian Passport in Hindi
  • पासपोर्ट ऑफिस में अपने शहर का नाम सेलेक्ट करे।
  • अपना नाम, सरनेम, डेट ऑफ़ बर्थ, ईमेल भरे।
  • ईमेल के निचे आपको दो ऑप्शन दिखेंगे yes और no यदि आप अपनी लॉगिन आई डी अपने ईमेल जैसी चाहते हो तो yes पर क्लिक करे वरना no पर क्लिक कर दे।
  • अगर आप नो पर क्लिक करते है तो फर आपको अपनी लॉगिन आई डी खुद बनानी पड़ेगी
  • आई डी बन जाने के बाद पासवर्ड बना कर डाल दे कन्फर्म पासपोर्ट में भी पासवर्ड भरे दे।
  • कोई भी एक हिंट प्रश्न(question) चुने करे और उसका उत्तर (answer) दे।
  • आखिर में रजिस्टर कर दे।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद वेबसाइट के होमपेज पर वापस जाये।
  • existing user login पर क्लिक करे।
  • अपनी लॉगिन आई डी भरे और कंटिन्यू करे।
  • Apply for fresh passport/reissue your passport पर क्लिक करे।
  • आप दो तरह से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है एक तो फॉर्म प्रिंट करके उसको भरके ऑनलाइन अपलोड कर सकते हो या ऑनलाइन साइट पर ही अपनी डिटेल्स भर सकते हो।
  • यदि आप ऑनलाइन फोम भरना चाहते हो तो Alternative 2 का चुनाव करे उसके अंदर आपको fill the application form online पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर अपना पासपोर्ट टाइप और पासपोर्ट के पेज का चुनाव करे।
  • उसके बाद अपनी जानकारी भर दे और सबमिट कर दे।
  • Pay and schedule appointment पर क्लिक करके और अपने पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपनी appointment निर्धारित कर ले।
  • उसके बाद अपनी पासपोर्ट की फीस का ऑनलाइन भुगतान करे।
  • अपने आवेदन का प्रिंट निकल ले। उसमे आपको आवेदन संख्या और अपॉइंटमेंट संख्या मिलेगी जिससे आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हो।
  • निर्धारित की गयी अपॉइंटमेंट में पासपोर्ट सेवा कार्यालय जाते वक्त अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाये।

पासपोर्ट से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर

कितनी उम्र के बच्चे का पासपोर्ट बनवा सकते है ?

आप किसी भी उम्र के बच्चे का पासपोर्ट बनवा सकते है।

पासपोर्ट बनने में कितना समय लगता है ?

पासपोर्ट बनने में 10 से 15 दिन का समय लगता है।

पासपोर्ट बनवाने के लिए कितना शुल्क लगता है ?

पासपोर्ट बनवाने में 1500 रूपए और 60 पन्नो का बनवाने में 2000 फीस लगती है

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट www.passportindia.gov.in है।

Leave a Comment

Join Telegram