भारत का क्षेत्रफल कितना हैं 2023 ? विस्तार से जानें Area of ​​India

चलिए आपसे एक सवाल पूछते है ! क्या आप जानते है की हमारे देश भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ? अगर आपको इस सवाल का जवाब नहीं मालूम तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले है। एशिया महाद्वीप में स्थित भारत अपनी विशिष्ट भौगोलिक दशाओं, संस्कृति, बोली-भाषा, खानपान, रहन-सहन एवं जीवनचर्या के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश एवं विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के कारण यह देश विश्व में अनोखा एवं अद्वितीय देश है। ऐसे में हमे अपने देश में बारे में जानकारी प्राप्त होना आवश्यक है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत का क्षेत्रफल कितना हैं 2023 (Total Area of India in Hindi).

साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आप भारत के कुल क्षेत्रफल से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओ में प्रायः भारत का क्षेत्रफल (Area of ​​India) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते रहे है ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी यह लेख महत्वपूर्ण रहने वाला है।

भारत सामान्य ज्ञान | India General Knowledge

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

भारत का क्षेत्रफल कितना हैं
भारत का क्षेत्रफल कितना हैं

Article Contents

भारत का क्षेत्रफल कितना हैं 2023 ?

उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण के समुद्र तट एवं पश्चिम में मरुस्थल से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक भारत देश का कुल क्षेत्रफल (Bharat ka Chetrafal)  32,87,263 वर्ग कि.मी. (3.287 million km²) है जो की क्षेत्रफल के हिसाब से इसे दुनिया के टॉप 10 देशो में शुमार करता है। 32 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ भारत एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े देशों में शामिल है।

भारत की 32 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है जो की इसे जनसँख्या के मामले में इसे दुनिया का द्वितीय सबसे बड़ा देश बनाती है। इस प्रकार से आप जान गए है की भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. (32 लाख वर्ग किमी) है।

दुनिया में भारत का स्थान

भारत का क्षेत्रफल कुल कितना है सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की 32 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले भारत देश का दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा स्थान है ? आपको बता दे की क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का पूरे विश्व में सातवाँ स्थान है। अगर क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े देशों की बात की जाए तो एक करोड़ 70 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल (17.1 million km²) के साथ रूस इस लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया ही भारत से पूर्व आते है। इस प्रकार से 32 लाख वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के टॉप 10 देशो की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

भारत के क्षेत्रफल का दुनिया के कुल क्षेत्रफल में प्रतिशत

भारत के क्षेत्रफल के बारे में जानने एवं दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की स्थिति के बारे में जानने के पश्चात हमे यह जानना भी आवश्यक है की विश्व के क्षेत्रफल में भारत कितने प्रतिशत पर फैला हुआ हैं या भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है ? चलिए इस सवाल का जवाब भी जान लेते है। आपको बता दे की 32 लाख वर्ग किमी के साथ भारत विश्व के कुल 2.42% क्षेत्रफल पर फैला हुआ है। इसका अर्थ है की भारत का क्षेत्रफल दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।

हालांकि यह जानना आश्चर्यजनक है की रूस जो की 17.1 million km² क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसमें विश्व की कुल 1.87% आबादी रहती है वही भारत जो की विश्व के कुल क्षेत्रफल का मात्र 2.42 फीसदी भाग है वहाँ दुनिया की लगभग 18 फीसदी आबादी रहती है।

भारत की सीमाएँ

अगर भारत की सीमाओं की बात की जाए तो भारत के उत्तर से दक्षिण तक देश की कुल लम्बाई 3,214 किलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम तक भारत की कुल लम्बाई 2,933 किमी है। भारत के दक्षिण में समुद्र तटीय भाग होने के कारण भारत के तटीय भाग की कुल लम्बाई 7,516.6 किमी है।

अगर देश के सबसे बड़े राज्य की बात की जाए तो 342,239 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ राजस्थान देश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला राज्य है जबकि 3,702 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।

इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत का क्षेत्रफल सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी है।

वर्तमान में कौन क्या है 2022 (vartman mein kaun kya hai )

भारत का क्षेत्रफल सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

भारत का क्षेत्रफल कितना है ?

भारत देश का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. (3.287 million km²) अर्थात 32 लाख वर्ग किमी है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दुनिया में सातवाँ स्थान है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से पहले रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया ही सबसे बड़े देश है।

भारत दुनिया के कुल क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है ?

भारत का क्षेत्रफल दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?

17.1 million km² क्षेत्रफल के साथ रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

भारत में विश्व की कुल कितने फीसदी आबादी निवास करती है ?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत की आबादी 121 करोड़ है जो की दुनिया की कुल आबादी का 17 फीसदी भाग है।

भारत की उत्तर से दक्षिण तक कुल लम्बाई कितनी है ?

भारत की उत्तर से दक्षिण तक कुल लम्बाई 3,214 किलोमीटर है।

भारत की पूर्व से पश्चिम तक कुल लम्बाई कितनी है ?

भारत की पूर्व से पश्चिम तक कुल लम्बाई 2933 किमी है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

3,702 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है।

Leave a Comment

Join Telegram