आसमान छूती ऊँची-ऊँची गगनचुंबी इमारतें आधुनिक शहरो की पहचान है। व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित गगनचुम्बी इमारतें समृद्धि और आर्थिक प्रगति का मानक मानी जाती है। दुनिया में विभिन देशो में कई ऊँची इमारतें है जो की अपनी वास्तुकला और भव्यता के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है।
यही कारण है दुनिया भर के लोग इन इमारतों के दीदार करने के लिए आते है। कई लोगो के मन में अकसर यह विचार आता है की दुनिया में 10 सबसे ऊँची इमारतें कौन सी है ? ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें (Top 10 Tallest Building in the world) के बारे जानकारी प्रदान करने वाले है।
क्या आप दुनिया के सबसे बड़े शहर कौन से है ? अगर नहीं तो यहाँ जानिए
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें, एक नजर
आइये सबसे पहले दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतो को एक नजर में देख लेते है:-
क्र. सं | इमारत का नाम | ऊँचाई | कुल मंजिले | निर्माण वर्ष | निर्माण लागत |
1. | बुर्ज खलीफा (दुबई) BURJ KHALIFA, DUBAI, UAE | 830 मीटर | 163 | 2010 | $1.5 बिलियन |
2. | शंघाई टावर (शंघाई) SHANGHAI TOWER, CHINA | 632 मीटर | 128 | 2015 | $2.2 बिलियन |
3. | मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर, (मक्का), सऊदी अरब, Makkah Royal Clock Tower, Saudi-Arabia | 601 मीटर | 120 | 2012 | $15 बिलियन |
4. | पिंग एन फाइनेंस सेंटर, शेन्ज़ेन, (चीन), PING AN FINANCE CENTER, SHENZHEN, CHINA | 599 मीटर | 115 | 2017 | $1.5 बिलियन |
5. | लोटे वर्ल्ड टावर, सियोल, (साउथ कोरिया), LOTTE WORLD TOWER, SEOUL, (SOUTH KOREA) | 554 मीटर | 123 | 2016 | $3.4 बिलियन |
6. | वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, (न्यूयॉर्क), WORLD TRADE CENTER, NEW YORK | 541 मीटर | 104 | 2001 | $3.9 बिलियन |
7. | गुआंगज़ौ चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर, (चीन), GUANGZHOU CTF FINANCE CENTER, CHINA | 530 मीटर | 111 | 2016 | $1.5 बिलियन |
8. | तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर, (चीन), TIANJIN CTF FINANCE CENTER, CHINA | 530 मीटर | 97 | 2019 | $1.2 बिलियन |
9. | CITIC टॉवर, (चीन) CITIC TOWER BEIJING, CHINA | 528 मीटर | 108 | 2018 | $3.8 बिलियन |
10. | ताइपे 101, (ताइवान) TAIPEI 101, TAIWAN | 508 मीटर | 101 | 2004 | $1.9 बिलियन |
Top 10 Tallest Building in the world
यहाँ आपको दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें (Top 10 Tallest Building in the world) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी है :-
1. बुर्ज खलीफा (दुबई) BURJ KHALIFA, DUBAI, UAE
बुर्ज-खलीफा वर्तमान में दुनिया की सबसे ऊँची-इमारत है। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा का निर्माण कार्य वर्ष 2004 में शुरू किया गया था जो की वर्ष 2012 में पूरा हुआ। इस बिल्डिंग में लक्ज़री अपार्टमेंट, हाई-एंड होटल, फाइन-डाइन रेस्तरां एवं कॉर्पोरेट सूट स्थित है । इसके अतिरिक्त यहाँ आपको दुनिया के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित ऑब्जर्वेशन डेक एवं सर्विस एलिवेटर का भी दीदार होगा। आइये जानिए आखिर बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है ?
- इमारत का नाम:- बुर्ज खलीफा
- निर्माण वर्ष- 2010
- कुल ऊँचाई – 830 मीटर
- कुल-लागत- $1.5 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- वर्तमान में बुर्ज-खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची-इमारत है जिसके नाम कई गिनीज़-वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह दुबई का लैंडमार्क भी माना जाता है।
2. शंघाई टावर (शंघाई) SHANGHAI TOWER, CHINA
चीन के सबसे ऊँची-इमारत के रूप में प्रतिष्ठित शंघाई टावर को चीन की वित्तीय-राजधानी में प्रमुख स्थान प्राप्त है। इस बिल्डिंग का निर्माण 1997 से शुरू हुआ जो की 2015 में पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ। अंतरराष्ट्रीय फर्म जेन्सलर द्वारा डिजाईन शंघाई टावर को वर्तमान समय में लिविंग, कार्य एवं रीकंसलेशन फैसिलिटी के रूप में उपयोग किया जाता है।
- इमारत का नाम:- शंघाई टावर
- निर्माण वर्ष- 2015
- कुल ऊँचाई – 632 मीटर
- कुल-लागत- $2.2 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- शंघाई टावर की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह एक बार में ही 16,000 लोगो को आवास प्रदान करता है। साथ ही इसमें दुनिया का सबसे ऊँचा होटल (world highest hotel) भी है।
3. मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर, (मक्का), सऊदी अरब, Makkah Royal Clock Tower, Saudi-Arabia
1,500,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर, (मक्का), सऊदी अरब में सबसे बड़ा टावर है। इस टावर का उपयोग स्थायी आवास, काम्प्लेक्स और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। यहाँ हज-यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था है साथ ही टूरिस्ट के लिए अब्राज-अल-बैत शॉपिंग माल भी है। यहाँ पर एक विशालकाय-घड़ी भी लगी हुयी है।
- इमारत का नाम:- मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर
- निर्माण वर्ष- 2015
- कुल ऊँचाई -601 मीटर
- कुल-लागत- $2.2 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- अब्राज-अल-बैत टावर के नाम से भी मशहूर मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर में दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी (world biggest watch) लगी है जिससे की आप 17 किलोमीटर दूर से भी समय देख सकते है। साथ ही यह दुनिया का सबसे ऊँचा क्लॉक-टावर (world highest clock tower) है।
4. पिंग एन फाइनेंस सेंटर, शेन्ज़ेन, (चीन), PING AN FINANCE CENTER, SHENZHEN, CHINA
चीन की दूसरी सबसे ऊँची-इमारत के रूप में मशहूर पिंग एन फाइनेंस सेंटर, शेन्ज़ेन में व्यवसाय का प्रमुख केंद्र है जहाँ की कम्पनीज के लिए 100 से भी अधिक ऑफिस मौजूद है। यहाँ पर व्यावसायिक और आवासीय सुविधा उपलब्ध है जहाँ 15,500 कर्मियों के कार्य करने की व्यवस्था है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में पूर्ण हुआ था जिसमे कुल $1.5 बिलियन की लागत आयी है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- इमारत का नाम:-पिंग एन फाइनेंस सेंटर
- निर्माण वर्ष- 2017
- कुल ऊँचाई – 599 मीटर
- कुल-लागत- $1.5 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- इस इमारत की भव्यता को प्रदर्शित करता पिंग एन नाम एक चीनी शब्द है जिसका अर्थ सुरक्षित एवं अच्छा होता है। शेन्ज़ेन प्रान्त में यह सबसे बड़ा वाणिज्यिक भवन है।
5. लोटे वर्ल्ड टावर, सियोल, (साउथ कोरिया), LOTTE WORLD TOWER, SEOUL, (SOUTH KOREA)
दक्षिण-कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित लोटे वर्ल्ड टावर दक्षिण-कोरिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है जिसका उपयोग ऑफिस, रिटेल-स्टोर, पर्यवेक्षण, होटल एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। इस बिल्डिंग में दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर थीम पार्क स्थित है साथ ही कोरियाई लोक संग्रहालय भी इस इमारत में दर्शनीय जगह है।
- इमारत का नाम:- लोटे वर्ल्ड टावर
- निर्माण वर्ष- 2016
- कुल ऊँचाई -554 मीटर
- कुल-लागत- $3.4 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- लोटे वर्ल्ड टावर में दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर थीम पार्क स्थित है जो वर्ष भर खुला रहता है। साथ ही यहाँ पर्यटकों के लिए एक मैजिक आइलैंड का निर्माण भी किया गया है। यह पार्क वर्ष भर खुला रहता है।
6. वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, (न्यूयॉर्क), WORLD TRADE CENTER, NEW YORK
अमेरिका की वित्तीय राजधानी न्यूयॉर्क में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अमेरिका की सबसे बड़ी इमारत है जहाँ व्यवसायो एवं विभिन प्रकार के वाणिज्य के लिए सुविधाएँ मिलती है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में सम्मिलित विभिन प्रकार के सरकारी एजेंसीज के ऑफिस भी स्थित है। व्यावसयिक गतिविधियों की बात करें तो इसे न्यूयॉर्क का लैंडमार्क माना जाता है।
- इमारत का नाम:- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
- निर्माण वर्ष- 2001
- कुल ऊँचाई -541 मीटर
- कुल-लागत- $3.9 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- वर्ष 2001 में अमेरिका पर हुये आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को ही निशाना बनाया गया था जिसमे हजारों लोगो की जान चली गयी थी। इसके बाद इसका पुनर्निर्माण किया गया है।
7. ग्वांगझू चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर, (चीन), GUANGZHOU CTF FINANCE CENTER, CHINA
ग्वांगझू चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर चीन के ग्वांगझू शहर में स्थित है जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में पूरा हुआ है। इस इमारत में व्यासायिक गतिविधियों के लिए आवासीय कार्यालय, होटल, काम्प्लेक्स एवं अन्य गतिविधियों हेतु स्थान है। यहाँ सबसे ऊँची मंजिल पर आपको अवलोकन डेक भी मिलेगी जहाँ से आप पूरे शहर का अवलोकन कर सकते है।
- इमारत का नाम:- ग्वांगझू चाउ ताई फूक फाइनेंस सेंटर
- निर्माण वर्ष- 2016
- कुल ऊँचाई -111 मीटर
- कुल-लागत- $1.5 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- यह इमारत दुनिया की सबसे बड़ी इमारतों में शामिल है जहाँ निर्माण सामग्री का उपयोग पर्यावरण-संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसमें मुख्यत ग्लेज़ेड टेरा कोट्टा एवं काँच का उपयोग किया गया है।
8. तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर, (चीन), TIANJIN CTF FINANCE CENTER, CHINA
वर्ष 2019 में पूर्ण हुयी तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर चीन के तियानजिन शहर में स्थित है जो की यांग्सी नदी के उत्तरी भाग में स्थित है। इस बिल्डिंग में कई प्रथम-श्रेणी के व्यावसायिक कार्यालय, प्रतिष्ठान, लक्ज़री सर्विस्ड अपार्टमेंट, व्यसायिक केंद्र एवं 5 सितारा रोज़वुड होटल स्थित है।
- इमारत का नाम:- तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर
- निर्माण वर्ष- 2019
- कुल ऊँचाई – 530 मीटर
- कुल-लागत-$1.2 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- तियानजिन CTF फाइनेंस सेंटर की उच्च-गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इसे LEED गोल्ड मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है।
9. CITIC टॉवर, (चीन) CITIC TOWER BEIJING, CHINA
चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित CITIC टॉवर को चीनी जून (China Zun) भी कहा जाता है जो की राजधानी बीजिंग में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रमुख इमारत है। इस सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में बनी इमारत में 60 मंजिलों में कार्यालय, 20 मंजिलों में 300 कमरे एवं 20 मंजिलों में लक्ज़री अपार्टमेंट के लिए सुविधा उपलब्ध है जो इसे आकर्षक व्यासायिक प्रतिष्ठान बनाती है।
- इमारत का नाम:- CITIC टॉवर
- निर्माण वर्ष- 2018
- कुल ऊँचाई – 528 मीटर
- कुल-लागत-$3.8 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- CITIC टॉवर या चीनी जून (China Zun) बिल्डिंग का डिजाईन प्राचीन समय में चीन में शराब रखने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तन से लिया गया है जिसे चीनी जून (China Zun) कहते थे।
10. ताइपे 101, (ताइवान) TAIPEI 101, TAIWAN
ताइवान के पूर्वी भाग में सीन यी जिले में स्थित ताइपे 101 ताइवान की सबसे ऊँची बिल्डिंग है जिसमे व्यासायिक गतिविधियों के लिए व्यावसायिक दुकानें, ऑफिस, दुकाने, काम्प्लेक्स एवं अन्य कार्यालय है। साथ ही इस इमारत में दुनिया की 2 सबसे तेज लिफ्ट भी है जो की आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। इसे पूर्व में ताइपे इंटरनेशनल फाइनेंसियल सेंटर के नाम से भी जाना जाता था।
- इमारत का नाम:- ताइपे 101
- निर्माण वर्ष- 2004
- कुल ऊँचाई -508 मीटर
- कुल-लागत-$1.9 बिलियन
रोचक-तथ्य (Interesting facts)- इस इमारत का नाम इसकी 101 मंजिलो के कारण ताइपे 101 रखा गया है।
यह भी जानिए :- दुनिया की 10 सबसे भुतहा जगहें
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
दुनिया की सबसे ऊँची-इमारत बुर्ज खलीफा है जो की दुबई में स्थित है।
बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई 830 मीटर है जिसमे कुल 163 मंजिले है।
चीन की सबसे ऊँची-इमारत शंघाई टावर है जो की चीन के व्यावसायिक राजधानी शंघाई में स्थित है।
नहीं। दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतों में भारत की कोई इमारत शामिल नहीं है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतो के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है।