तरबूज गर्मियों में सबका ही पसंदीदा फल होता है। तरबूज हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक होता है। तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में मिलने वाला ये फल सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। तरबूज ठंडा होता है। जो कि गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। तरबूज में पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, आयरन, विटामिन-A, B, C, लाइकोपीन, राइबोफ्लेविन आदि तत्व पाए जाते हैं। इस आर्टिकल में जाने तरबूज खाने का सही समय और फायदे के बारे में।
तरबूज खाने का सही समय और फायदे
तरबूज खाने का सही समय
तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारे शरीर के लिए कई लाभदायक गुणों से भरपूर होता है। लेकिन किसी भी चीज़ को सही समय पर खाने से ही ज्यादा लाभ मिलता है। तरबूज खाने से हमारे शरीर में पानी की कमी पूरी तो होता ही साथ ही इससे कई पोषक तत्व हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं, तरबूज में लाइकोपीन एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो की हमारे शरीर से कई बीमारियों को कम करने में सहायक होता है। तरबूज को सुबह नाश्ते में या फिर दोपहर में सबसे सही समय होता है। आप तरबूज को मिड-ब्रेकफास्ट में भी ले सकते हैं। तरबूज का आप जूस बनाकर या फिर सलाद बनाकर किसी भी रूप में खा सकते हैं।
तरबूज खाने के फायदे (Tarbuj Khane Ke Fayade)
- शरीर में पानी की कमी पूरा करे – शरीर में पानी भरपूर मात्रा में होना जरुरी होता है। पानी की कमी से डिहाड्रेशन के साथ ही कई परेशानियाँ होने लगती हैं। और गर्मियों में तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है। इसके लिए गर्मियों में मिलने वाले तरबूज का सेवन कर सकते हैं तरबूज को आप चाहें तो जूस बनाकर या फिर काटकर खा सकते हैं।
- दिल के लिए लाभदायक– तरबूज में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए आप गर्मियों में तरबूज के जूस का और तरबूज का काटकर सेवन कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होने के कारण दिल से संबंधित बीमारियों का भय होता है।
- पाचन शक्ति को मजबूत करे – तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है। पानी की कमी के कारण खाना पचने में समस्या हो सकती है। तरबूज में फाइबर और पानी दोनों की मात्रा होने के कारण ये हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे हमारा शरीर गैस, डायरिया, कब्ज, आदि समस्याओं से दूर रहता है।
- वजन घटाने में सहायक – जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। वो लोग अपनी डाइट में तरबूज को सम्मिलित कर सकते हैं। तरबूज में कैलोरी कम होती है। और फाइबर अधिक मात्रा में होता है। जो की हमारी बॉडी से विषाक्त पदार्थो को भी बहार करने में सहायक होता है।
Tarbuj Khane Ka Sahi Samay Aur Fayde
तरबूज बहुत से लाभदायक गुणों से भरपूर गर्मियों का फल है। गर्मियों में यह हमे ऊर्जा देता है और पानी की कमी को भी पूरा करता है। अगर इसे सही समय पर खाया जाय तो इसके नतीजे शरीर के लिए बेहतरीन शाबित होते हैं। इसे आप मुख्यतः नाश्ते में या फिर दोपहर के समय खाने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है।
तरबूज खाने के बाद कभी भी किसी पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस से पेट का संक्रमण बढ़ जाता है और अपच, पेट फूलना, पेट दर्द जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसलिए तरबूज खाने के तुरंत बाद किसी भी प्रकार का द्रव न लें। कम से कम आधा घंटे बाद ही किसी पेय का प्रयोग करें।
तरबूज खाने के निम्न फायदे हैं:- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है, वजन घटान में सहायक, पाचन शक्ति को मजबूत करता है, शरीर में पानी की कमी करे पूरा, मांसपेशियों में दर्द को दूर भागता है आदि।
शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए हमेशा तरबूज का इस्तेमाल किया जाता है, इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे अधिकतर गर्मियों में खाते हैं।