आपने अपने घर में बड़े-बूढ़ों को कहते तो सुना ही होगा की ताँबे के लोटे/बर्तन में रखा पानी पिया करो सेहत के लिए अच्छा होता है। क्या आपको पता है, कि लोग नदियों में सिक्के फेंकते हैं, ये प्रथा कैसे शुरू हुई है। आज के समय में हम लोग अपनी इच्छापूर्ति के लिए सिक्के नदी और पानी में फेंकते हैं, लेकिन वास्तव में प्राचीन काल में नदियों कुओं में ताँबे के सिक्के लोग डाला करते थे। इससे कुओं का पानी शुद्ध होता था, क्योंकि पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया ताँबे से खत्म होते हैं। ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी हमारी सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है। ताँबे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। ताँबे में पाए जाने वाले तत्व हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए, और गठिया रोग में भी लाभदायक होते हैं।
गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान
ताँबे के बर्तनो का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जाता आ रहा है। लेकिन आजकल के समय में भाँति भाँति के बर्तनों के सेट प्लास्टिक, स्टील, काँच, या नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होते हैं। पानी पीने के लिए भी हम प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करते हैं। जो की हमारे लिए बिलकुल भी लाभदायक नहीं होता है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि ताँबे के बर्तन में रखा पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
ताँबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
- वाटर प्यूरीफायर का काम करे – ताँबे के बर्तन में रखा गया पानी पीने योग्य शुद्ध माना जाता है। ताँबे में पाये जाने वाले तत्व पानी में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं, जो कि पीलिया,दस्त जैसी बीमारियों के उत्पादक होते हैं। और ताँबे के गुण पानी में मिल जाते हैं।
- शरीर की सूजन और दर्द में लाभदायक – ताँबे में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण हमारे शरीर में गठिया से होने वाले दर्द और ऐंठन, सूजन को दूर करने में सहायक होता है।
- पेट की बीमारियों को दूर करने में सहायक – ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से गैस, कब्ज, पेट दर्द, जैसे पेट की समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है। आप रोज ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पी सकते हैं।
- लिवर और किडनी के लिए लाभदायक – ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना हमारी किडनी और लिवर के लिए लाभदायक होता है, यह हमारी किडनी और लिवर को साफ करने और स्वस्थ रखने का काम करता है। ताँबा पानी के साथ ही हमारे शरीर को भी प्यूरीफाई करता है।
- थायराइड में लाभकारी – ताँबे में मिनिरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ताँबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से हमारे शरीर में ताँबे की कमी तो पूरी होती ही है। इसमें पाए जाने वाले मिनिरल्स हमारी थायराइड ग्रंथि के सही कार्यान्वयन में मददगार होती है।
कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे
Tambe Ke Bartan Main Pani Pene ke Fayde FAQ’s
यदि आप प्रतिदिन सुबह उठकर रात में रखे ताम्बे के बर्तन का पानी पीते हैं तो यह आपके स्किन और पेट से जुडी समस्याओं को जड़ से खत्म कर देगा। इससे आपको एसिडिटी से भी छुटकारा मिलेगा।
ताम्बे के बर्तन में रखे पानी पीने के फ़ॉदे निम्न हैं:-
डाइजेशन में सुधार, घावों को तेजी से भरने में मदद, वेट लॉस में मदद, लिवर और किडनी के लिए लाभदायक, थायराइड में लाभकारी आदि।
ताम्बा चार धातुओं के मिश्रण से मिलकर बनता है – सोना, चांदी, सीसा और जस्ता।
कॉपर की बोतल में रखा पानी क्षारीय प्रकृति का होता है और यह हमारे अंदर के अम्लीय प्रकृति को संतुलित करने में मदद करता है जिस से हम स्वस्थ रहते हैं।