सूरजमुखी का फूल तो हम सभी जानते ही हैं। ये दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षित होते हैं। साथ ही बचपन में ही हमको बताया गया होता है, कि वो फूल होता है, जो सूरज की दिशा में घूमता रहता है। सूरज निकलने पर खिल उठता है। लेकिन दोस्तों क्या आप सूरजमुखी के बीजों से मिलने वाले फायदे और इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं। हालाँकि बाजार में सूरजमुखी के बीजों का तेल और इसके कई सारे उत्पाद आने लगे हैं। लेकिन तब भी हम में से कई सारे लोगों को इससे मिलने वाले फायदों के बारे में नहीं पता होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम सूरजमुखी बीज के फायदे के बारे में जानते हैं।
सूरजमुखी बीज के फायदे
- मष्तिष्क के लिए लाभकारी – सूरजमुखी के बीजों के सेवन से हमारी दिमाग से जुडी समस्यायें जैसे बार-बार भूल जाना, सोचने की क्षमता कम होना इसमें लाभ मिलता है, क्योंकि सूरजमुखी में जिंक और कैल्शियम पाया जाता है, जो कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। बढ़ती उम्र के साथ हमको अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए और इस प्रकार की सभी समस्याओं से बचने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
- गठिया में लाभकारी – सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन E, कैल्शियम और मैंगनीशियम पाया जाता है। जो की हमारी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सूरजमुखी के बीजों में कुछ मात्रा में तांबा भी पाया जाता है। इन सभी तत्वों से गठिया में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होता है।
- सूजनरोधी गुणों से भरपूर – सूजन से हमको कई सारी समस्यायें हो सकती हैं। सूरजमुखी के बीजों में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। जो की गठिया, भूलने की बीमारी, कैंसर, शुगर जैसे रोगों में लाभदायक होता है।
- कोलेस्ट्रॉल में लाभदायक – सूरजमुखी के बीजों के सेवन से आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बच सकते हैं। सूरजमुखी के बीजों में लिनोलिक और ओलेइक फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारे खून में से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से अपना बचाव करने के लिए आप सूरजमुखी के बीजों को भी अपने आहार में सम्मिलित कर सकते हैं।
- बालों के लिए फायदेमंद – अपने बालों को घन्ना और इनमें चमक पाने के लिए आप ये बीज बहुत फायदेमंद होते हैं, बालों और स्कैल्प पर आप इसके तेल की मालिश भी कर सकते हैं। जिन पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ते हैं वो सभी इसमें पाए जाते हैं।
- कब्ज के लिए फायदेमंद – अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप इनका सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिस कारण इस समस्या से निदान हो सकता है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Surajmukhi ke Beej ke Fayde FAQ’s
सूरजमुखी के बीज को कारगर औषधि माना गया है। सूरजमुखी के एक फूल पर लगभग 2 हजार से अधिक बेज होते हैं जो मुख्य्तः दो प्रकार के होते हैं एक बीज खाने वाले और दूसरे जिनसे तेल निकाला जाता है। मधुमेह और ब्लड शुगर लेवल की समस्या में इसका सेवन करना बेहतर होता है।
मोटापा कम करने में फायदेमंद, गठिया में लाभकारी, कब्ज से छुटकारा, एस्ट्रोजेन असंतुलन को नियंत्रित करता है, ब्ल्ड शुगर कंट्रोल करता है, मष्तिष्क के लिए लाभकारी आदि।
यदि आपके बाल धूल-मिटटी, प्रदूषण से ख़राब हो गए हैं, तो आप सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं इनसे बहुत हद तक बालों की समस्या कम होती है और ये आपके बालों को खूबसूरत और घना बनाता है।
कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर आदि।