सूजी का नाम सुनकर ही हमारे मन में कई सारे व्यंजन आने लगते हैं। आमतौर पर हमारे घरों में सूजी का हलवा ज्यादा मशहूर होता है। सूजी से वैसे तो अलग अलग राज्यों में कई तरह के पकवान बनाये जाते हैं। सूजी को कुछ जगहों पर रवा के नाम से भी जाना जाता है। सूजी हमारी सेहत के लिए लाभदायक होती है। सूजी में विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-E, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सूजी के सेवन से हमारा शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। सूजी के सेवन से कई सारी बीमारियों से तो छुटकारा मिलता है। लेकिन या आप जानते हैं कि सूजी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होता है। आज हम सूजी के उपयोग फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
सहजन की पत्तियों के फायदे -Sahjan ki pattiyo ke fayde
सूजी के उपयोग | uses of semolina
सूजी का उपयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। सूजी से भारत में कई प्रकार की डिश बनाई जाती हैं। जिनमे से कुछ यहाँ पर दी गई हैं। इन चीजों को बनाने में आप सूजी का उपयोग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हम सूजी का उपयोग क्या क्या बनाने में कर सकते हैं।
- सूजी का उपयोग कर के आप सबका पसंदीदा हलवा तैयार कर सकते हैं।
- सूजी से आप रवा डोसा बना सकते हैं। यह साउथ इंडियन व्यंजन है। जिसको की सभी लोग बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं।
- सूजी से इडली बना सकते हैं।
- सूजी का उपयोग कर के आप रवा चीला/नमकीन पैनकेक बना सकते हैं।
- रवा से आप उपमा बना सकते हैं।
- सूजी के उपयोग से आप नारियल शीरा बना सकते हैं।
- सूजी का प्रयोग करके आप ढोकला बना सकते हैं।
- सूजी के लड्डू भी बना सकते हैं।
- इस तरह से आप सूजी का उपयोग कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में कर सकते हैं।
सहजन की पत्तियों के फायदे -Sahjan ki pattiyo ke fayde
सूजी के फायदे | benefits of semolina
- वजन घटाने में सहायक – सूजी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सूजी का सेवन करने से हमको ज्यादा जल्दी भूख नहीं लगती है। जब ज्यादा समय तक हम कुछ खाते नहीं हैं तो यह हमारे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायता करता है।
- शरीर को ऊर्जा प्रदान करे – अगर आपको कमजोरी महसूस होती है तो आप सूजी का सेवन कर सकते हैं। सूजी में विटामिनA, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स प्रोटीन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होते हैं।
- पाचन तंत्र के लिए लाभकारी – सूजी में फाइबर घुलनशील रूप में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारे पेट/पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। ये हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। जिससे पेट की बीमारियाँ कम होती हैं।
- कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक – सूजी में वसा और कोलेस्ट्रॉल, कम मात्रा में पाया जाता है। और इसमें संतृप्त वसा और ट्रांस फैटी एसिड भी नहीं होते हैं। जो कि हमारे शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करता है।
- खून की कमी दूर करने में सहायक – खून की कमी की समस्या आजकल आम समस्या बन चुकी है। खासतौर पर यह समस्या आयरन की कमी के कारण होती है। सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आपको भी एनीमिया की समस्या है तो आपको सूजी का सेवन करना चाहिए।
सूजी के नुकसान
- सूजी का सेवन एक निर्धारित मात्रा में करें। सूजी का ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
- सूजी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। सूजी का अधिक सेवन करने से कब्ज और दस्त जैसी समस्यायें हो सकती हैं।
- किडनी की बीमारी वाले लोगों को सूजी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं।
चावल का फेस पैक लगाने के फायदे
सूजी के उपयोग फायदे और नुकसान से सम्बंधित प्रश्न
सूजी खाने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। इसमें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे :- फाइबर, प्रोटीन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, सोडियम, मिनरल्स, आयरन, जिंक आदि। इसे भोजन में शामिल करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह मुख्यतः गेहूं से बनाई जाती है इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छी तरह से साफ़ किया जाता है और गेहूं के ऊपरी छिलके को निकाल लिया जाता है। फिर उसे बारीक दरदरा पीसा जाता है और तब जाके सूजी तैयार होती है।
यह फाइनर और प्रोटीन का बहुत बड़ा श्रोत होता है और यह शरीर में बढे हुए blood sugar level को काम करने में मदद करता है साथ ही यह मधुमेह (diabetes) के कहते को भी काम करने में सहायक है।
अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो उसे सूजी और बेसन का सेवन करना बेहद कम कर देना चाहिए।