सारे दिन की ऊर्जा हमको नाश्ते से ही मिलती है। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसके लिए आपको किस प्रकार का नाश्ता करना चाहिए। अक्सर लोग अपने नाश्ते में ब्रेड, दूध, जूस, या ऐसी ही चीज़े शामिल करते है। बहुत ही कम लोग अपने आहार में अंकुरित अनाजों को सम्मिलित करते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमको हमारे आहार में पौष्टिक चीजों का सेवन करना होगा। इसमें अंकुरित अनाज सबसे बेहतर विकल्प होता है। अंकुरित अनाजों का नाश्ता करने से आपके शरीर को ऊर्जा के साथ कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। जो की हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होते हैं। आज हम नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे बताएँगे। चलिए जानते हैं सुबह नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे के बारे में।
सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने के फायदे
नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने के फायदे
- शरीर को ऊर्जा प्रदान करे – अंकुरित अनाज ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। अंकुरित अनाजों के सेवन से हमारे शरीर की कमजोरी दूर होती है। क्योकि अंकुरित अनाजों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आपको कमजोरी नहीं लगती है।
- आँखों के लिए लाभदायक – अंकुरित अनाजों में विटामिन A की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन A हमारी आँखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अंकुरित अनाजों के सेवन से हमारी आँखों की रौशनी बढ़ती है। विटामिन A की अधिकता के कारण अंकुरित अनाजों के सेवन से रतौंधी का खतरा भी कम होता है।
- कैंसर में लाभकारी – अगर आप अपने नाश्ते में अंकुरित अनाजों का सेवन करते हैं। तो आपको कैंसर की कोशिकाओं/ कैंसर बनाने वाले केमिकल को अंकुरित अनाज में पाए जाने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट खत्म करने का काम करते हैं। अंकुरित अनाजों का सेवन करने से हमारे शरीर में कैंसर का खतरा कम होता है।
- त्वचा कैंसर में लाभकारी – अंकुरित अनाजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता पाई जाती है। जो की हमारी त्वचा में सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने का काम करते हैं। ये सूरज की रौशनी से होने वाले रौशनी और फ्री रेडिकल्स को भी खत्म करते हैं। जो की त्वचा कैंसर और अन्य स्किन से जुडी समस्याओं से बचाते हैं।
- वजन घटाने में लाभदायक – कई लोग अपने ज्यादा वजन की समस्या से परेशान होते हैं। वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में अंकुरित अनाजों को सम्मिलित कर सकते हैं। क्योंकि इन अनाजों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है जो की वजन कम करने में सहायक होता है।
- त्वचा के लिए लाभकारी – क्या आप जानते हैं। कि अंकुरित अनाज हमारी त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। अंकुरित अनाजों में विटामिन बी की अधिकता होती है। ये हमारी त्वचा में सी-बम बनने से रोकने के साथ की हमारी स्किन को हाइड्रेट भी करता है। इसके सेवन से हमारी त्वचा चमकदार, और गोरी होती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Subah Naste Me Ankurit Anaj Khane Ke Fayde FAQ’s
अंकुरित अनाज को नाश्ते में लिया जाना बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जिससे पेट भरा रहता है और भूख देर से लगती है।
अंकुरित अनाज विटामिन ए, बी, सी व ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिस से शरीर प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, आयरन जैसे प्रमुख लवण पाए जाते हैं। जो शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
अंकुरित अनाज खाने फायदे निम्न हैं :- मांसपेशियां होती है मजबूत, आंखों के लिए फायदेमंद, पेट के लिए फायदेमंद, शरीर में बनी रहती है एनर्जी, खून की कमी होती है दूर, वजन कम करने में मददगार, डायबिटीज में फायदेमंद, इम्यूनिटी होती है मजबूत आदि।
अनाज को अंकुरित होने में करीब 1 हफ्ते का समय लग जाता है।