तुलसी एक ऐसे पौधा है जो की भारत में लगभग सभी घरो में पाया जाता है। इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है इसलिए लोग तुलसी की पूजा करते है और घर में तुलसी का पौधा रखना पसंद करते है। तुलसी के पौधा घर में लगाने से ना सिर्फ घर की नकरात्मकता दूर होती है बल्कि एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखता है। लेकिन तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व के कारण ही नहीं अपितु इसके औषधीय गुणों के कारण भी जानी जाती है। आयुर्वेद में भी तुलसी के पौधे को औषधीय पौधे की श्रेणी में रखा गया है। सर्दी-जुकाम जैसी मामूली बीमारियों के साथ तुलसी में बड़ी से बड़ी बीमारियों के विरुद्ध भी लड़ने की क्षमता है। सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते के सेवन से आप कई स्वास्थ्य सम्बंधित लाभ पा सकते है। चलिए जानते है सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने के फायदे के बारे में।
गुणों से भरपूर है तुलसी
आपको बता दे की तुलसी में एन्टीबैक्टीरियल गुण पाए जाता है जिससे यह आपके पेट सम्बंधित बीमारियों जैसे अपच, पेट में जलन, बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याओ में कारगर है। इससे आपको पेट सम्बंधित दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी सर्दी-खाँसी जैसी समस्याओ में तुलसी की पत्तों की चाय के सेवन से तत्काल फायदा मिलता है। यह औषधीय पौधा आपके शरीर के Ph मान को संतुलित रखने में मदद करता है ऐसी में आप अम्लता से पीड़ित नहीं होते। इसके अतिरिक्त भी तुलसी के नियमित सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी मजबूत रहती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते है। साथ ही तुलसी आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे
तुलसी का किसी भी रूप में सेवन कारगर होता है लेकिन आयुर्वेद में सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के निम्न फायदे बताये गए है।
- पाचन क्रिया में मददगार
- दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
- इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में है कारगर
- साँस की बदबू से मिलता है छुटकारा
- कैंसर का खतरा होता है कम
- रक्त को साफ़ कर शरीर की क्रिया की सुचारु करती है
- तनाव को कम करने में है मददगार
- कई तरह की बीमारियों को रखती है दूर
- शरीर का Ph लेवल नियंत्रित रखने में मददगार
इसके अतिरिक्त भी तुलसी के अनगिनत फायदे है। इसका नियमित रूप से उपयोग आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा कवच प्रदान करता है।
तुलसी का पत्ता खाने के फायदे सम्बंधित प्रश्न
तुलसी की पत्तियाँ औषधि का भण्डार है, इसमें कई प्रकार के खनिज और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, जिंक, क्लोरोफिल पाया जाता है, साथ ही इसमें सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड भी पाए जाते हैं।
खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के बहुत से फायदे होते हैं :- कैंसर को रोकने में सहायक, दिल के लिए फायदेमंद, सर्दी-खांसी के लिए कारगर, पाचन के लिए सहायक, कैंसर का खतरा होता है कम, शरीर का Ph लेवल नियंत्रित रखने में मददगार, इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में है कारगर आदि।
तुलसी के पत्तों में बहुत सारे एंटी बैक्टीरियल गुण विध्यमान होते हैं जिनके कारण चेहरे पर होने वाले फोड़े, फुंसी, कील, मुहासे की समस्या से निदान मिलता है। आप इसका फेस फेस बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं यह चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में भी मदद करेगा।
तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से आपके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता है साथ ही पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में इसके पत्तों को भिगोकर इसका सेवन सुबह-सुबह करें।