व्यायाम से हमारा शरीर सुडौल होने के साथ हमको और कई सारे लाभ होते हैं। आजकल के समय में हमारे अनियमित खान-पान रहन सहन के कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन व्यायाम करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं। रोजाना व्यायाम करने से आप चुस्त-तंदुरुस्त रह सकते हैं। व्यायाम हमको शारीरिक और मानसिक रूप से तो स्वस्थ रखता ही है। इसके साथ ही व्यायाम करने से हमारी त्वचा और बाल भी स्वस्थ रहते हैं। जहाँ कुछ लोगों को रोज व्यायाम करना पसंद होता है। वही हम में से कई लोगों को व्यायाम पसंद नहीं होता है। और कुछ लोग आलस के कारण व्यायाम करने से बचते हैं। व्यायाम से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ हमारा आलस भी दूर होता है। व्यायाम करने से हम कई तरह की मानसिक शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं सुबह व्यायाम करने के 10 फायदे के बारे में।
पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान
सुबह व्यायाम करने के फायदे –
- रोज व्यायाम करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। तनाव हमारे मन में होने वाले स्ट्रेस को दूर करने में सहायक होता है। वर्तमान समय में काम और कई सारी बातों के कारण होने वाले स्ट्रेस का प्रभाव हमारे शरीर और मस्तिष्क पर होता है। इससे बचने के लिए आप नियमित रूप से सुबह के समय व्यायाम कर सकते हैं। कुछ प्रकार के व्यायाम हमारे शरीर और दिमाग के लिए एंटी डिप्रेशन दवाओं के जैसे काम करते हैं। जिससे की हमारे तनाव की स्थति में सुधर होता है। सुबह के समस्य व्यायाम करने से हमारा मन पुरे दिन शांत और अच्छा रहता है।
- वजन घटाने में सहायक जो लोग अपने ज्यादा वजन के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वो लोग व्यायाम के द्वारा भी अपना वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन नियमित व्यायाम और सही आहार के सेवन से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
- व्यायाम करने से हमारे शरीर की मांसपेशियाँ स्वस्थ और सुडौल होती हैं। और व्यायाम से हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण भी सही से होता है। जिससे हमारा मस्तिष्क सही ढंग से काम करता है। और हमारे मष्तिष्क में नई ब्रेन सेल्स बनती हैं। और व्यायाम से हमारी याददाश्त भी बढ़ती है। जिन लोगों को याददाश्त से जुडी कोई समस्या है। उनके लिए व्यायाम लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
- अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। तो इससे हमारे शरीर की कैलोरी भी कम होने लगती है। जो की हमारे वजन को कम करने में सहयक होता ही है। साथ ही इससे हमारी उम्र का प्रभाव हमारे शरीर पर एकदम से नहीं पड़ता है।
- अगर आप रोज सुबह एक से आधा घंटा व्यायाम करते हैं। तो व्यायाम से आपके शरीर में बनने वाला खरब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से हमारे शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल खत्म होते हैं। और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। खरब कोलेस्ट्रॉल खत्म या कम होने से हम सही मात्रा में आक्सीजन ले सकते हैं। और हमारा दिल शरीर के अलग-अलग अंगों को खून ज्यादा मात्रा में खून सप्लाई कर पाता है। व्यायाम से हार्ट अटैक, और धमनी की बीमारियों जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। इन बीमारियों से बचने के लिए आप किसी भी व्यायाम करने के साथ ही रोज पैदल चलने की आदत बनानी चाहिए।
- रोज सही ढंग से व्यायाम करने से या फिर कमर दर्द और जोड़ों के दर्द के लिए अलग अलग व्यायाम होते हैं। इसके आधार पर आप व्यायाम करते हैं। तो आपको ये पीठ दर्द, घुटने के दर्द और, जोड़ों के दर्द में भी राहत मिल सकती है।
- अगर हम नियमित रूप से व्यायाम करने से हमारी सहनशीलता/स्टेमिना बढ़ती है। जिससे हमारी कार्यक्षमता में बढ़ावा होता है। अपना कार्य सही ढंग से कर पाते हैं।
- व्यायाम करने हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जो की हमको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाती है। नियमित व्यायाम से खून का कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।
- व्यायाम हमारे शरीर के साथ ही हमारी त्वचा और चेहरे के लिए भी लाभदायक होता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से हमारे चेहरे पर होने वाले मुँहासे दाग-धब्बे, कील जैसी समस्यायें भी नहीं होती हैं। शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए अलग अलग व्यायाम किये जाते हैं। जिससे आप अपने चेहरे की सुंदरता और साथ ही अपने बालों को स्वस्थ रख सकते हैं।
- रोजाना व्यायाम करने से हमारी नींद की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को नींद से जुडी परेशानियां होती हैं। वह लोग व्यायाम की सहायता से अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
काली मिर्च खाने के 5 फायदे: Kali Mirch Khane Ke 5 Fayde
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Subah Exercise karne ke fayde FAQ’s
अगर कोई भी व्यक्ति रोज सुबह उठकर व्यायाम करता है, तो उसे इसके शानदार फायदे होते हैं, व्यायाम कई बिमारियों को दूर भगाता है, शरीर की मांसपेशियां स्वस्थ रहती है, ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है, तनाव कम होता है आदि अनेक फायदे हैं।
प्रतिदिन 30 मिनट या 1 घंटे व्यायाम करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें चाहते आप बच्चों के साथ खेल लें या फिर पैदल वॉक कर लें, या फिर जिम या योग कुछ भी हो सकता है। इनमें से आप किसी भी तरह का व्यायाम करके अपने शरीर को बिमारियों से दूर कर सकते हैं।
अगर आप सुबह जल्दी उठकर यानी सूर्योदय से पहले व्यायम करते हैं तो इस से बेहतर कोई समय नहीं। अक्सर लोग जो अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक हैं सुबह सन राइज से पहले ही बिस्तर छोड़ देते हैं और कसरत करने निकल जाते हैं। वो आम लोगों से कम बीमार पड़ते हैं और अधिक स्वस्थ रहते हैं।
यदि आप अपने स्वास्थ्य प्रति जागरूक हैं और हमेशा व्यायाम करते हैं, तो यह आपके द्वारा किया जाने वाला बेहद सराहनीय कार्य है। आपको व्यायाम के साथ-साथ अपने खान पान पर भी ध्यांन देना होगा जिससे आपला स्वास्थ्य और अधिक बेहतर होगा अपने भोजन में आप हरी सब्जियां, अनाज, फलों को शामिल करें।