एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें

भारत की जनसंख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। जनसंख्या में लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी की वजह से भारत में बेरोजगारों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। भारत के बहुत सारे युवा बेरोजगार बैठे हैं, और क्योकि यहाँ सरकारी नौकरी प्राप्त करना आसान नहीं है। देश के लगभग सभी युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए काफी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं।

क्योकि एक बेरोजगार इंसान के लिए अपने घर की सामान्य जरूरतों को पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसीलिए सभी लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें कई परीक्षाएं देनी पड़ती है। SSC Exam इनमे से मुख्य परीक्षा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

अगर आप SSC Exam की परीक्षा देना चाहते हैं, या एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें और SSC Exam के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करें।

एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें
एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें

आप सभी को यह बतादे की एसएससी भारत की कठिन परीक्षाओं में से एक है। परन्तु भारत में इससे भी कठिन कठिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिनमे से एक UPSC है। क्या आप UPSC की फुल फॉर्म जानते है अगर नहीं तो यहाँ जानिए

SSC Exam क्या है

SSC का पूरा नाम STAFF SELECTION COMMISSION है। हिंदी में इसे कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं। इसके अंतर्गत बहुत सारी परीक्षाएं होती है। यह भारत के कई विभागों और संगठनों के साथ-साथ मंत्रालयों में होनी वाली विभिन्न भर्तियों का आयोजन करवाता है। कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना 1977 में हुई थी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इससे पहले इसे Subordinate Services Commission “अधीनस्‍थ सेवा आयोग” कहते थे। वर्तमान समय में SSC के अध्यक्ष “अशीम खुराना” हैं। हर साल लगभग लाखों बच्चे SSC Exam के फॉर्म को भरते हैं। परन्तु इनमे से कुछ लोग ही इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं। SSC Exam पास करने के लिए बहुत लगन और अध्ययन की जरुरत होती है और अध्ययन के साथ साथ अभ्यास की भी जरुरत होती है।

Highlights Of SSC Exam

आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा
परीक्षाएं SSC Stenographer, SSC JE, SSC GD,
SSC MTS, SSC JHT, SSC CGL और SSC CHSL परीक्षाएं
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन माध्यम
परीक्षा का प्रकार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
पात्रता भारतीय नागरिकता ,12वीं उत्तीर्ण, 10वीं उत्तीर्ण, ग्रेजुएट और पदों के अनुसार।
भर्ती प्रत्येक वर्ष
वेतन अलग अलग पदों का वेतन अलग अलग होता है।
आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in

एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें

SSC Exam के अंतर्गत काफी परीक्षाएं आती है। यदि आप भी SSC Exam की तैयारी करना चाहते हो और इसमें सफल होना चाहते हो तो नीचे लिखे सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ें और लिखी हुई सभी बातों का अनुसरण करें।

लक्ष्य बनाएं

  • सबसे पहले आपको आपके लक्ष्य का निर्धारण करना होगा। बिना लक्ष्य के आप कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते। लक्ष्य बनाने के साथ साथ आपको आपके मन में लक्ष्य प्राप्ति की क्षमता जगानी होगी। जिससे की आप बिना विचलित हुए अपने लक्ष्य तक पहुँच जाएँ।

SSC Exam के पाठ्यक्रम और Exam फॉर्मेट को समझना

  • अपने लक्ष्य का निर्धारण करने के बाद आपको SSC Exam के पाठ्यक्रम को देख लेना चाहिए और इसे नोट कर लेना चाहिए। आपको SSC Exam के फॉर्मेट को समझना जरुरी है। तभी आप अपनी परीक्षा को सही तरीके से दे पाओगे।

समय का निर्धारण करें

  • समय सबसे अमूल्य चीज है, इसका सही तरीके से उपयोग करना जरुरी है। इसीलिए सभी काम को समय पर करना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको एक समय सारणी बनानी चाहिए, और इसके अनुसार अपनी पढ़ाई या अन्य कार्यों को करना चाहिए। इससे आपके समय का सही उपयोग होगा। और आप पाने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। ध्यान रहे की इसमें कोई जबरदस्ती न हो। यदि आपका मन कुछ समय पढ़ने का नहीं है तो आपको इस बात के लिए जबरदस्तीनही करनी है, इससे आप पढ़ नहीं पाओगे।

सभी विषय पर ध्यान दें

  • आपको अपनी सभी विषयों पर बराबर ध्यान देना है। यदि आपकी कोई विषय पर अच्छी पकड़ नहीं है तो आपको उसमे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आपको उस विषय को ज्यादा समय देना चाहिए।

समाचार पत्र पढ़ें

  • रोज़ की खबर पढ़ने से आपको नयी नयी जानकारी प्राप्त होती है इसीलिए आपको हमेशा समाचार पत्र पढ़ना चाहिए। इसके लिए अलग से समय दें। समाचार पढ़ना कई परीक्षाओं की तैयारी में आपको सहायता प्रदान करता है। इससे आपका नॉलेज बढ़ता है।

ऑनलाइन पढ़ाई करें

  • आजकल के समय में ऑनलाइन माध्यम से भी अच्छी पढाई ग्रहण की जा सकती है। आप you tube में भी अपने टॉपिक को ढूंढ सकते हो। यहाँ भी आपको अच्छे शिक्षक मिलेंगे जो आपको पढ़ाएंगे। यदि आपको किसी भी टॉपिक के बारे में जानकारी लेनी है या फिर आपको किसी भी टॉपिक में कोई समस्या आ रही है तो आप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हो।

पुराने परीक्षा पेपर हल करें

  • परीक्षा का पैटर्न समझना ही काफी नहीं होता है। आपको पुरानी परीक्षा के पेपर को भी हल करना चाहिए। इससे आपको क्षमता का ज्ञान हो जायेगा। और आप उसी हिसाब से अपनी पढाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

तनाव से दूर रहें

रोजाना अभ्यास

  • आपको प्रत्येक दिन या एक दिन छोड़ कर पेपर का अभ्यास जरूर करना चाहिए। यदि आपने पढाई अच्छी की है और अभ्यास नहीं किया है तो आपकी सारी पढाई व्यर्थ है।

करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।
रसरी आवत जात ते, सिल पर परत निसान॥

अर्थात ” जिस तरह कुँए की मुडेर पर बार बार रस्सी के घिसने से उस पर निशाँ पड़ जाते हैं, उसी प्रकार निरंतर अभ्यास करने से एक मुर्ख आदमी भी बुद्धिमान बन सकता है।” इसीलिए अध्ययन के साथ-साथ अभ्यास भी बहुत जरुरी है।

SSC के लिए पात्रता

यदि आप SSC के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको ये जानना जरुरी है की इसके लिए पात्रता क्या होनी चाहिए। आईये आपको इसकी पात्रताओं से अवगत कराते हैं।

  • सबसे पहले आपके पास भारत की नागरिकता होनी आवश्यक है।
  • सभी पदों के लिए शैक्षिक पात्रता अलग अलग ही होती है।
  • इसमें आयु सीमा भी पदों के अनुसार ही निर्धारित होती है।
  • आयु सीमा में कुछ वर्गों को छूट भी दी जाती है।
  • शारीरिक मापदंड भी पदों के अनुसार ही निर्धारित होती है।

एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर

SSC का पूरा नाम क्या है ?

SSC का पूरा नाम STAFF SELECTION COMMISSION है। हिंदी में इसे कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत कौन कौन सी परीक्षाएं आती हैं ?

कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत बहुत सी परीक्षाएं जैसे- SSC Stenographer, SSC JE, SSC GD, SSC MTS, SSC JHT, SSC CGL और SSC CHSL परीक्षाएं आती है।

SSC Exam के लिए क्या पत्रताएं चाहिए ?

SSC Exam के लिए पात्रताएं- भारतीय नागरिकता ,12वीं उत्तीर्ण, 10वीं उत्तीर्ण, ग्रेजुएट और पदों के अनुसार ही पात्रताएं चाहिए।

SSC Exam की तैयारी कैसे करें ?

SSC Exam की तैयारी के लिए आपको अपना लक्ष्य बना कर समय का सही उपयोग करके अपनी पढाई पर ध्यान देना है। और आपको अध्ययन के साथ-साथ अभ्यास भी करना चाहिए।

वर्तमान में कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

वर्तमान समय में कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष “अशीम खुराना” हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना कब हुई ?

कर्मचारी चयन आयोग की स्थापना 1977 में हुई। इससे पहले इसे अधीनस्थ सेवा चयन के नाम से जाना जाता था।

Leave a Comment