केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारो द्वारा नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके योगदान को बढावा देने के उद्देश्य से कई प्रकार की सोलर ऊर्जा से सम्बन्धित योजनाओं को चलाया जा रहा है। मध्य-प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस ओर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सौर ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत राज्य के किसानों के लिए सिंचाई कार्य में सुविधा प्रदान करने हेतु तथा उन्हें सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोलर पंप योजना का शुभारम्भ किया गया है। Solar Pump Scheme के तहत 50 हजार किसानों को इसका लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 50 हजार किसानों के खेतों में सोलर पंप लगवाए जायेंगे। ऐसे सभी किसान जो इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
MP Solar Pump Scheme के तहत राज्य के किसानों को सौर पंप लगवाने हेतु सरकारी सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही साथ इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सौर पंप और ग्रिड से जुड़े अन्य सौर बिजली संयंत्रों को भी लगाया जा रहा है। जिससे किसानों को खेती के लिए होने वाली पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
Article Contents
50 हजार किसानो को होगा लाभ
सीएम सोलर पंप योजना के तहत ऐसे किसानों के खेतों में पंप को सर्वप्रथम लगाया जाएगा जिनके क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता नहीं है आपकी जानकारी के लिए बता दें की मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत 50 हजार किसानों को लक्षित किया गया है। योजना के माध्यम से सोलर पैनल को किसानों के खेतों में ही स्थापित किए जायेगा जिससे किसानों को अपने IP सेट के लिए बिजली पैदा करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा। इस योजन के माध्यम से केंद्र तथा राज्य सरकार कुल लगत का 60 प्रतिशत वहन करेगी तथा किसान द्वारा ऋण के रूप में लागत का 40 फीसदी साझा किया जायेगा।
सोलर पंप योजना के तहत कितनी अनुदान राशि प्राप्त होगी
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के अतंर्गत मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को 10 हॉर्स पॉवर तक के सोलर पंप पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। किसानों को अलग-अलग प्रकार के सोलर पंप के लिए अलग-अलग धनराशि देनी होगी।
सोलर पम्पिंग सिस्टम के प्रकार और हितग्राही किसान अंश
सोलर पंपिंग सिस्टम के प्रकार | हितग्राही किसानअंश (रु.) | डिस्चार्ज (लीटर में प्रतिदिन) |
---|---|---|
1 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 47,213/- | 30 मी. के लिए 45600, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. |
2 एच.पी.डी.सी. सरफेस | 55,819/- | 10 मी. के लिए 198000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 12 मी. |
2 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 59,882/- | 30 मी. के लिए 68400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. |
3 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 76,312/- | 30 मी. के लिए 114000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. 50 मी. के लिए 69000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 45000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. |
5 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल | 1,04,577/- | 50 मी. के लिए 110400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 72000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 50400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
7.5 एच.पी.डी.सी.सबमर्सिबल | 1,52,365/- | 50 मी. के लिए 155250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 101250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 70875, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
7.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल | 1,54,755/- | 50 मी. के लिए 141750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 60750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
10 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल | 2,44,543/- | 50 मी. के लिए 207000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 135000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
10 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल | 2,45,795/- | 50 मी. के लिए 189000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 126000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 81000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी. |
MP Solar Pump Scheme के लिए ऐसे करें आवेदन
- नए आवेदनकर्ता को सबसे पहले मध्य प्रदेश की उर्जा विकास निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट cmsolarpump.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको इस पोर्टल पर नवीन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- नवीन आवेदन पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर जिसके माध्यम से आपको अपना पंजीकरण करना है उसे यहाँ दर करें।
- अब आपके इस मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP प्राप्त होगा।
- इस OTP सत्यापन के बाद अब आपको पूछी गयी जानकारी को भरना होगा।
- अब नए पेज पर आधार ई-केवायसी, बैंक अकाउण्ट संबंधी जानकारी, जाति स्वाघोषणा, जमीन से संबंधति खसरे की जानकारी एवं चाहे गए सोलर पंप की जानकारी को दर्ज कर लेना होगा।
- सभी जानकारी भर लेने के बाद अब अंत में पोर्टल सभी भरी गयी जानकारी को प्रदर्शित करेगा। यहॉं से आपको सभी जानकारी को चेक कर लेना है।
- जानकारी चेक के बाद अंत में आपको योजना की दी गयी शर्तें तथा दी गयी जानकारी की सत्यता संबंधी स्वाघोषणा दिए गए चेकबाक्सम पर क्लिक कर देना होगा।
- अब अंत में आपको ऑनलाइन पेमेंट कर देनी होगी।
- राशि भगतां के बाद आपको आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा तथा SMS द्वारा आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।
- इस प्रकार आप Solar Pump Scheme के लिए आवेदन कर सकेंगे।