अमरनाथ यात्रा 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Shri Amarnath Yatra 2022 Application Form

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :- नमस्कार मित्रों , मित्रों जैसा की आप जानते हैं पुरे देश में गर्मी अपना कहर बरपा रही है और गर्मी के इसी सीजन के साथ देश में विभिन्न हिस्सों में यात्राएं भी शुरू हो चुकी हैं। यदि हम बात करें उत्तराखंड राज्य की तो राज्य में चार धाम यात्रा प्रारम्भ हो चुकी है। इस चार धाम यात्रा में सैलानी देश – विदेशों से दर्शन के लिए आते हैं। परन्तु अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे अमरनाथ यात्रा की। अमरनाथ धाम देश के प्रसिद्ध धामों में से एक है। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण इस Shri Amarnath Yatra को स्थगित कर दिया था। पर अब वर्ष 2022 में भारत सरकार ने यात्रा को शुरू करने का फैसला किया है। जैसा की आप जानते हैं की श्री अमरनाथ धाम के रख रखाव और यात्रा के प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी जम्मू और कश्मीर राज्य के श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की होती है।

अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आपको बताते चलें की Pavitra Gufa Baba Amarnath Yatra हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी है। जो भी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं उन्हें यात्रा हेतु ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यात्रा हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को Shri Amarnath Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। श्रद्धालुओं को 30 जून से पहले-पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आगे इस आर्टिकल में हम आपको यात्रा से संबंधित सभी जरूरी बातों , दस्तावेज आदि की जानकारी देंगे। यदि आप भी बाबा अमरनाथ यात्रा का मन बना चुके हैं और यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है की यात्रा से पूर्व हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ें जिससे की आपको यात्रा में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Article Contents

क्या है बाबा अमरनाथ गुफा ?

दोस्तों बाबा अमरनाथ गुफा पवित्र और प्राकृतिक गुफा है जो भगवान भोलेनाथ और शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध धाम है। यह पवित्र गुफा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य की राजधानी श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर लिद्दर घाटी के पहाड़ों में स्थित है। साल के अधिकांश समय यह स्थान बर्फ से ढका रहता है। सिर्फ ग्रीष्मकाल में दो महीने मई और जून में जिस समय यहां एक बर्फ का शिवलिंग प्रकट होता है। ठीक उसी समय बाबा के दर्शन हेतु श्रद्धालूओं के लिए अमरनाथ नाथ धाम यात्रा के रास्ते को खोला जाता है। बाकि समय यह यात्रा बंद रहती है।

आपको बता दें की समुद्र तल से बाबा अमरनाथ की ऊंचाई 3,888 मीटर लगभग 12,756 फीट है। यह Pavitra Dham गर्मियों में कुछ थोड़े समय में दर्शन हेतु तीर्थयात्रियों के लिए खोला जाता है। अमरनाथ गुफा, महामाया शक्ति पीठ की यात्रा साल में 20 से 60 दिनों के लिए चलती है। इस पवित्र गुफा में पाए जाने वाले स्टैलेग्माइट नमक तत्व के कारण गुफा से रिस रहा पानी जमता है और बर्फ के शिवलिंग का निर्माण करता है।

amarnath yatra online registration

आर्टिकल से संबंधित अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारियां
आर्टिकल का विषय बाबा अमरनाथ धाम यात्रा Online Registration
धाम का नाम बाबा अमरनाथ पवित्र गुफा
अमरनाथ धाम से संबंधित राज्य जम्मू और कश्मीर
यात्रा से संबंधित बोर्ड श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड
अमरनाथ धाम यात्रा Online Registration हेतु आवेदन शुल्क 100 रूपये ( प्रत्येक यात्री हेतु )
अमरनाथ धाम यात्रा Online Registration के लिए आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in
यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि 11 अप्रैल 2022
यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून 2022
डाउनलोड Compulsory Health Certificate (CHC) form प्रारूप यहाँ क्लिक करें
श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर +91-191-2555662, 2503399

+91-194-2313146, 2313147, 2313148, 2313149
श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के कार्यालय का पता :- Chaitanya Ashram, Talab Tillo, Jammu, Pin Code: 180002

2nd Floor, Block- III, Engineering Complex, Raj Bagh Srinagar, Pin Code: 190008
यात्रा से संबंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की ईमेल आईडी [email protected]
Shri Amarnath Shrine Board Fax नंबर 0191-2503399

+91-194-2501679

यह भी देखें :- बागेश्वर धाम कैसे जाएँ पूरी जानकारी

देश के प्रमुख शहरों से अमरनाथ धाम गुफा की दूरी

यहां हमने सारणी में भारत के कुछ प्रमुख शहरों से अमरनाथ पवित्र गुफा की दूरी है –

शहर का नाम अमरनाथ धाम मंदिर से दूरी
दिल्ली लगभग 631 किलोमीटर
भोपाल लगभग 1,234 किलोमीटर
रायपुर लगभग 1,561 किलोमीटर
जयपुर लगभग 812 किलोमीटर
बेंगलुरु लगभग 2,370 किलोमीटर
मुंबई लगभग 1,702 किलोमीटर
लखनऊ लगभग 970 किलोमीटर
पटना लगभग 1,332 किलोमीटर

बाबा अमरनाथ गुफा से जुड़े कुछ तथ्य :-

  • पुरे विश्वभर में भगवान शिव का सिर्फ एक ही ऐसा अनोखा प्राकृतिक गुफा मंदिर है जहाँ बर्फ का शिवलिंग स्वयं बनता है और बर्फ पिघलने के कारण शिवलिंग समाप्त हो जाता है।
  • प्रत्येक वर्ष बनने वाले बाबा के शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 10 से 12 फ़ीट तक होती है।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने माँ पार्वती को इसी स्थान पर अमर होने का रहस्य बताया था जिसके कारण धाम का नाम अमरनाथ पड़ा।
  • तीर्थयात्रियों के लिए बाबा अमरनाथ मंदिर के दर्शन हेतु जाने के दो रास्ते हैं –
    • पहला रास्ता :- पहलगाम से चंदनवारी होते हुए जो 36 किलोमीटर लम्बा पैदल रास्ता है। इस रास्ते में यात्रा करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लगता है। इस मार्ग में सपाट जमीन और छोटी मोटी चढ़ाइयाँ हैं। और यह मार्ग बालटाल मार्ग से काफी लम्बा है।
    • दूसरा रास्ता :- बालटाल से डोमाली होते हुए जो 14 किलोमीटर का पैदल मार्ग है। इस मार्ग से अमरनाथ धाम जाने में लगभग 1 से 2 दिन का समय लगता है। मार्ग में काफी कठिन खड़ी चढ़ाई और पहाड़ हैं। यह रास्ता पहलगाम वाले रास्ते से काफी छोटा है।
  • यदि आप बिना किसी सुख सुविधा के सामन्य रूप से यात्रा करते हैं तो बाबा अमरनाथ यात्रा में जाने पर एक व्यक्ति का खर्च लगभग 5,000 से 6,000 रूपये तक आ जाता है।
  • यात्रा में अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा प्रत्येक तीर्थयात्री को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग दिया जाता है। यदि यात्रा में कोई श्रद्धालु खो गया है तो उसे टैग की मदद से ढूंढा जा सके।
  • बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन पर एक दिन में केवल 20,000 आवेदन स्वीकार किये जाते हैं।
  • यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु जत्थों में भेजा जाता है। एक जत्थे में लगभग 5 से 10 हजार तीर्थयात्री होते हैं।
  • यात्रा के दौरान बोर्ड के द्वारा प्रत्येक यात्री को हर संभव सहायता प्रदान की जाती है।

बाबा अमरनाथ यात्रा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशा – निर्देश

यात्रा पर जाने से पूर्व आपको सरकार के द्वारा जारी अमरनाथ यात्रा से संबंधित महत्व पूर्ण दिशा – निर्देशों का पालन करना जरूरी है। यह दिशा – निर्देश निम्नलिखित इस प्रकार से है –

  • यात्रा के लिए वही लोग जा सकते हैं जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और जिनके पास किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल के ऑथोराइज़्ड डॉक्टर के द्वारा हस्ताक्षरित मेडिकल सर्टिफिकेट होगा। सर्टिफिकेट पर दिन, तारीख, समय सब लिखा होना चाहिए।
  • बाबा अमरनाथ यात्रा में 13 वर्ष के कम उम्र के बच्चे और 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को तीर्थ यात्रा करने की अनुमति नहीं है।
  • यात्रा में 75 वर्ष से अधिक की उम्र वाले बुजुर्ग और बूढ़े व्यक्तियों को अमरनाथ यात्रा में जाने की अनुमति नहीं है।
  • यात्रा करने से पूर्व प्रत्येक यात्री को परमिट लेना अनिवार्य है यह परमिट आप श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या ऑफलाइन श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
  • श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा जारी परमिट सिर्फ एक यात्रा के लिए मान्य होता है। दूसरी बार यात्रा करने के लिए आपको दोबारा परमिट के लिए आवेदन करना होगा।
  • बाबा अमरनाथ यात्रा हेतु ऑनलाइन / ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आपको 100 रूपये का शुल्क जमा करना होगा।
  • यदि आप चाहें बालटाल और डोमेल वाले रास्ते पर 2.75 किलोमीटर मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा का आनंद ले सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान उपयोग के लिए पानी की बोतल, मेवे, भुने चने/चना, टॉफी/गुड़ (गुड़), चॉकलेट आदि साथ रखें।
  • अपने हाथों/चेहरे को सनबर्न आदि से बचाने के लिए कुछ कोल्ड क्रीम/वैसलीन/सनस्क्रीन साथ रखें।
  • आपको अकेले ट्रेक नहीं करना चाहिए। हमेशा एक समूह में यात्रा करें और सुनिश्चित करें कि समूह में शामिल सभी लोग, आपके सामने या पीछे चल रहे हैं, हमेशा आपकी दृष्टि में रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप उनसे अलग न हों।
  • यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए: साड़ी यात्रा के लिए उपयुक्त पोशाक नहीं है। हो सके तो सलवार कमीज, पैंट-शर्ट या ट्रैक सूट पहनकर ही यात्रा करें।

अमरनाथ यात्रा के लिए आवशयक दस्तावेज

  • Authorized Doctor के द्वारा जारी किया गया आवेदक तीर्थयात्री का हेल्थ सर्टिफिकेट।
  • आवेदक तीर्थयात्री की चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • आवेदक की पहचान हेतु आवेदक का आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस।

अमरनाथ धाम कैसे पहुंचा जाए :-

आप अमरनाथ धाम हवाई ,ट्रैन और सड़क तीनों मार्ग से पहुँच सकते हैं। यहां हम आपको तीनों मार्गों के बारे में बता रहे हैं –

  1. हवाई मार्ग से :- दोस्तों यदि आप हवाई मार्ग से यात्रा कर अमरनाथ धाम पहुंचना चाहते हैं तो आप दिल्ली और जम्मू से श्रीनगर के लिए चलने वाली दैनिक उडानों से धाम आ सकते हैं। भारत के प्रमुख शहरों से (मुंबई , कोलकाता , बेंगलुरु आदि) से जम्मू और कश्मीर के लिए फ्लाइट्स चलती रहती हैं। आप IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं।
  2. सड़क मार्ग से :- दोस्तों यदि आप सड़क मार्ग से यात्रा कर अमरनाथ धाम पहुंचना चाहते हैं तो हम आपको बता दें की जम्मू और कश्मीर दोनों ही पूरी तरह से सड़क मार्ग से जुड़े हुए हैं। इस रुट पर यात्रा के लिए बस , टैक्सी आदि साधन 24 X 7 उपलब्ध हैं। यात्रा करने के लिए वाहन को किराए पर लेने की भी सुविधा मौजूद है।
  3. ट्रेन मार्ग से :- यदि आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपने शहर से जम्मू ट्रेन से आना होगा क्योंकि अमरनाथ धाम से सबसे नजदीक स्टेशन जम्मू है। जम्मू आने के बाद आप सड़क या पैदल मार्ग से यात्रा कर अमरनाथ धाम जा सकते हैं। अपने शहर से अमरनाथ धाम तक की ट्रेनों की जानकारी आप IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट पर ले सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें :-

यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार निम्नलिखित है –

  • अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको रजिस्टर मेनू के तहत दिए गए “Registration” के लिंक पर क्लिक करें। shree amarnath online registration
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपने सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ इस पेज पर दिए गए I agree के चेक बॉक्स में क्लिक कर “Register” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। श्री अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • अब फॉर्म में मांगी गयी डिटेल्स को भरें तथा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को डालकर “Submit” के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सब्मिट करें।
  • इस तरह से आपकी अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

Shree Amarnath Yatra के ऑनलाइन रजिस्टर Application को Verify कैसे करें :-

  • अपने रजिस्टर आवेदन को Verify करने के लिए सबसे पहले आप जम्मू श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको रजिस्टर मेनू के तहत दिए गए “Verify Application “ के लिंक पर क्लिक करें।baba amarnath verify application
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब इस नए पेज पर अपने आवेदन एप्लीकेशन की संख्या , मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालकर “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें। बटन पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP को डालकर “Submit” के बटन क्लिक करें। verify application amarnath online application
  • इस तरह से आपकी ऑनलाइन रजिस्टर Application को verify करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

Shree Amarnath Yatra की रजिस्टर आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन कैसे ट्रैक करें :-

  • ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को जानने के लिए सबसे पहले आप जम्मू श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको रजिस्टर मेनू के तहत दिए गए “Track Application” के लिंक पर क्लिक करें।shree amarnath yatra track application
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  • अब इस नए पेज पर अपने आवेदन एप्लीकेशन की संख्या , मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड डालकर “Send OTP” के बटन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर OTP आने के बाद OTP को डालकर सब्मिट के बटन क्लिक करें। track application amarnath online application
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके Application से संबंधित डिटेल्स आपके फ़ोन / कंप्यूटर की स्क्रीन पर आ जायेगी।
  • इस तरह आप ऑनलाइन यात्रा हेतु किये गए आवेदन को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा परमिट को Download कैसे करें

  • ऑनलाइन आवेदन की स्थिति को जानने के लिए सबसे पहले आप जम्मू श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको रजिस्टर मेनू के तहत दिए गए “Download Yatra Permit” के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने डाउनलोड परमिट का पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब इस ओपन हुए पेज में एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड की जानकारी को दर्ज करें
  • इसके बाद I agree के चेक बॉक्स में क्लिक करें
  • चेक बॉक्स में क्लिक करने के बाद “Download Permit” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपका परमिट एक पीडीऍफ़ फाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएगा। जिसे आप आसानी से प्रिंट भी कर सकते हैं।

यदि आप ऑफलाइन माध्यम से यात्रा हेतु परमिट प्राप्त करना चाहते हैं तो आप श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के कार्यालय जाकर अपना यात्रा परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा से संबंधित FAQs :-

अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन शुल्क कितना है ?

अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन प्रति व्यक्ति 100 रूपये है।

बाबा अमरनाथ धाम पवित्र गुफा किस राज्य में स्थित है ?

बाबा अमरनाथ धाम पवित्र गुफा भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य की राजधानी श्री नगर में स्थित है।

यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु ऑफिसियल वेबसाइट jksasb.nic.in है।

अमरनाथ यात्रा के लिए कौन लोग पात्र नहीं है ?

13 साल से कम उम्र के बच्चे
75 साल की उम्र से अधिक के बुजुर्ग।
6 महीने से अधिक गर्भवती महिलाएं
इन सभी को अमरनाथ यात्रा की अनुमति नहीं है।

अमरनाथ यात्रा हेतु Shri Amarnathji Yatra (SASB) मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

Shri Amarnathji Yatra मोबाइल एप्प को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं यहां हम आपको एप्प के डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं –

Shri Amarnathji Yatra मोबाइल एप्प डाउनलोड करने हेतु गूगल प्ले स्टोर लिंक :- यहां क्लिक करें

अमरनाथ यात्रा हेतु बीमा कवर बैंक की लिस्ट कैसे डाउनलोड करें ?

बीमा कवर बैंक की लिस्ट डाउनलोड करने हेतु :- यहां क्लिक करें।

यह भी देखें :-

Leave a Comment

Join Telegram