शाला दर्पण राजस्थान एक ऐसा पोर्टल है जिसकी शुरुआत राजस्थान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए की गयी है। Shala Darpan नाम के इस पोर्टल का इस्तेमाल सभी स्कूलों द्वारा किया जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी स्कूलों के छात्र – छात्राएं और उनके अभिभावक स्कूल से सम्बंधित सभी जानकारी आसानी से घर बैठे या किसी भी जगह पर प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत राज्य में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए की गयी है। शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट , सभी टीचर्स , स्टाफ इत्यादि अन्य सभी संबंधित जानकारी उपलब्ध है। आज इस लेख के माध्यम से हम आप को Shala Darpan Rajasthan portal के बारे में सभी जानकारी देंगे। पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी पाने के लिए कृपया हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।
Article Contents
शाला दर्पण पोर्टल राजस्थान 2023
Shala Darpan Rajasthan portal राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया गया है। इस के माध्यम से सभी नागरिक किसी भी सरकारी स्कूलों के बारे में जानकारी निकाल सकते हैं। इसके लिए अब उन्हें किसी भी जानकारी के लिए स्कूल में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब वो कहीं से भी किसी भी स्कूल से सम्बंधित जानकारी निकाल सकते हैं। इस पोर्टल पर स्कूल से संपर्क करने के लिए पता , फ़ोन नंबर , ईमेल आईडी इत्यादि की जानकारी भी मिल जाएगी। साथ ही लगभग हर वो जानकारी जो आप स्कूल के बारे में जानना चाहते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
आप को बता दें की इस पोर्टल के माध्यम से आप को स्कूल में पढ़ रहे छात्र और छात्राओं से सम्बंधित जानकारी और उनके प्रोग्रेस रिपोर्ट इत्यादि चेक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल पर आप स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकगण से लेकर वहां विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की जानकारी भी मिल जाती है। शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया ये पोर्टल आज के समय में काफी कारगर साबित हो रहा है।
statistics : (जुलाई 2021 )
- कुल स्कूलों की संख्या – 66044
- कुल विद्यार्थियों की संख्या – 8583572
- कुल स्टाफ की संख्या – 437255
Shala Darpan Rajasthan portal highlights / शाला दर्पण राजस्थान
आर्टिकल का नाम | शाला दर्पण पोर्टल |
राज्य का नाम | राजस्थान |
शुरुआत की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
सम्बंधित विभाग | Government of Rajasthan School Education Department Rajasthan Council of School Education |
उद्देश्य | शिक्षा व शिक्षा विभाग से जुडी सभी सम्बन्धित जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | सभी विद्यार्थी और उनके अभिभावक , शिक्षकगण तथा अन्य स्कूल से जुड़े कर्मचारी |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | rajshaladarpan.nic.in |
शाला दर्पण राजस्थान का उद्देश्य
Shala Darpan Rajasthan पोर्टल को प्रदेश के जनसामान्य लोगों के लिए लाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी लोगों को राज्य में स्थापित सभी स्कूलों के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी। इनमे सरकारी और निजी अस्पताल दोनों शामिल हैं। इस पोर्टल की शुरुआत होने से सभी स्कूलों की आवश्यक जानकारी अब ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आप को स्कूल तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। शिक्षा विभाग की इस पहल से एक अभूतपूर्व बदलाव आएगा और साथ ही सिस्टम में पारदर्शिता भी आएगी। साथ ही सारी जानकारी ऑनलाइन होने से स्कूलों पर भी बेहतर करने की प्रतियोगिता / दबाव होगा जिस से वो बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना
Shala Darpan Rajasthan portal के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं
- आप इस पोर्टल की मदद से स्कूल का नाम सर्च कर सकते हैं।
- स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी और उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
- आप इस पोर्टल की मदद से स्कीम के बारे में भी देख सकते हैं।
- वहां पढ़ा रहे सभी स्टाफ की जानकारी देख सकते हैं।
- ट्रांसफर शेड्यूल
- किसी प्रकार की सलाह देना चाहें तो वो भी दे सकते है।
- आप स्कूल से सम्बंधित रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
- स्टाफ लॉगिन
- नो योर स्कूल एन आई सी एस डी आई डी
- प्रयास 2020
- विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु भी आवेदन कर सकते हैं।
शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल से लाभ ये हैं :
- इस पोर्टल का लाभ सभी राजस्थान के नागरिक उठा सकते हैं।
- जो भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए बेहतर स्कूल तलाशना चाहते है वो अब इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से घर बैठे नज़दीकी बेहतर स्कूल को ढून्ढ सकते हैं।
- अब लोगों को किसी भी स्कूल के बारे में जानकारी के लिए स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब सभी आवश्यक जानकारी पोर्टल पर ही मिल जाएगी।
- अगर कुछ पूछना हो या कोई समस्या होने पर अभिभावक सीधे स्कूल से घर बैठे ही संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए वो Shala Darpan Rajasthan पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर राज्य में स्थापित सभी सरकारी स्कूलों की जानकारी उपलब्ध होती है।
- शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी विभागों की जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से आम लोगों तक पहुचाई जाती है।
- आप को बता दें की इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षा सम्बन्धी स्कीमों जानकारी मिल जाती है।
- किसी भी तरह की जालसाजी करना अब पहले की तरह आसान नहीं होगा।
- सभी शिक्षक और कर्मचारियों की फोटो भी अपलोड की जाएगी साथ ही किसी भी तरह के बदलाव होने के बाद जानकारी को अपडेट भी किया जाएगा।
- विभाग की आवश्यक एक्टिविटीज़ की सूचनायें, स्टेट आज्ञा की अनुमति को अब स्कूल लॉगिन प्रक्रिया में मौजूद किया जायेगा।
शाला दर्पण राजस्थान : लॉगइन ऐसे करें
इस लेख में आगे हम आप को राजस्थान के शाला दर्पण पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। कृपया जानने के लिए पढ़ते रहे :
- सबसे पहले आप को शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आप की सुविधा के लिए यहाँ आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया यहाँ क्लिक कीजिये।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप के सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब आप को होम पेज पर दाहिने तरफ लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आप को इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- अब आप को यहाँ अपना यूजर नाम , पासवर्ड और साथ में दिखाया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- ये जानकारी भरने के बाद आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आप की लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आप पोर्टल पर जानकारी देख सकते हैं।
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की जानकारी ऐसे प्राप्त करें
- सबसे पहले आप शाला दर्पण के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसके लिए यहाँ दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक का प्रयोग करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर आप नीचे स्क्रॉल करके कुछ विकल्प देख सकते हैं।
- यहाँ आप को सिटीजन विंडो के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लीक करते ही आप के सामने अगला इंटरफ़ेस खुलेगा। जहां आप को विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे।
- आप को यहाँ search school , school report , staff report और students report आदि देखने के विकल्प मिलेंगे।
- अब आप अपनी सुविधा के अनुसार इच्छित जानकारी पाने के लिए दिए गए विकल्पों में से चयन करने के बाद जानकारी ले सकते हैं।
Shala Darpan Rajasthan ऐप डाउनलोड ऐसे कर सकते हैं
शाला दर्पण राजस्थान की अब ऐप भी लांच की जा चुकी है। आप इस ऐप के माध्यम से शिक्षा विभाग और स्कूल से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ऐप NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) के द्वारा तैयार किया गया है। अगर आप भी शिक्षा के क्षेत्र से सम्बंधित कोई भी जानकारी किसी भी समय एक्सेस करने के इच्छुक हैं तो आप भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आगे इसी ऐप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जानने के लिए कृपया पढ़ते रहे।
- इसके लिए आप को सबसे पहले आप के मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत होगी।
- इसके बाद आप अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर ऐप पर क्लिक करें।
- अब आप स्क्रीन पर दिख रहे सर्च बॉक्स पर जाएं और वहाँ Shala Darpan App को टाइप कर दें।
- आप की स्क्रीन पर अब ऐप खुल जाएंगे। अब आप को खुले हुए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप को install का ऑप्शन दिखाई देगा , जिस पर आप को क्लिक करना है।
- कुछ ही सेकंड में इनस्टॉल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और शाला दर्पण ऐप आप के मोबाइल फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।
- इसके बाद आप को open का ऑप्शन दिखाई देगा , आप उस पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद आप अपने मोबाइल ऐप पर सभी शिक्षा सम्बन्धी जानकारी देख सकते हैं।
Shala Darpan पर फीडबैक ऐसे दें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। डायरेक्ट लिंक के लिए लेख में ऊपर दिए लिंक का प्रयोग करें।
- दिए गए लिंक का प्रयोग करने पर आप के स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आप को सिटीजन विंडो का विकल्प दिखेगा जहाँ आप को क्लिक करना है।
- अब आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को दिख रहे विकल्पों में से “suggestions from citizen ” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप के स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को अपना नाम , ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर , पता , और उसके बाद आप जिस बारे में सलाह देना चाहते हैं उसके बारे में लिखें। अंत में आप को कमेंट सेक्शन को भरना होगा।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इस तरह से आप का फीडबैक सम्बंधित व्यक्ति / अधिकारी तक पहुंच जाएगा।
पोर्टल पर स्कीम कैसे सर्च करें / देखें :
- सबसे पहले Shala Darpan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। डायरेक्ट लिंक के लिए यहाँ क्लिक करें।
- अब आप के सामने होम पेज खुलेगा।
- यहाँ आप को citizen window पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आप के सामने नया पेज खुलेगा। यहाँ आप को सामने दिखाई दे रहे विकल्पों में से “search scheme ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा। जहाँ आप को पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को कुछ व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी। जैसे की आप का जेंडर , अगर आप पिछड़ी जाती से सम्बंधित हैं , आपकी उम्र , परिवार की वार्षिक आय , बीपीएल कार्ड धारक है इत्यादि जानकारी भरनी होगी।
- ये सभी जानकारी भरने के बाद आप को search के बटन पर क्लिक करना होगा।
- सर्च पर क्लिक करते ही आप के सामने सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी।
जिलेवार स्कूलों की सूची देखने की प्रक्रिया
- राजस्थान में जिलेवार स्कूलों की सूची देखने के लिए आप को सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आप के सामने होम पेज खुलेगा।
- आप को होम पेज पर दिख रहे विकल्पों में से school in rajasthan के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा जहाँ आप को स्कूल टाइप सेलेक्ट करना होगा।
- अब आप के सामने जिलों की सूची खुल जाएगी।
- यहाँ इस सूची में आप को अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
- इस सूची में से ब्लॉक का चयन करते ही आप के सामने स्कूलों की सूची आ जाएगी।
- इस तरह आप अपने जिले में स्कूलों की सूची को देख सकते हैं।
पोर्टल पर स्कूल यूजर नेम ऐसे करें सर्च
- स्चूल यूजर नेम सर्च करने के लिए सबसे पहले आप को शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
- दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
- होम पेज पर आप को दाहिने ओर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। आप को उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप के सामने नया पेज खुलेगा। आप को लॉगिन फॉर्म दिखेगा जिसके नीचे आप School User Name Search का ऑप्शन है । आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आप को अगले पेज पर पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- यहाँ आप को अपना जिला , ब्लॉक और स्कूल का चयन करना होगा।
- चयन प्रक्रिया पूरी करते ही आप की स्क्रीन पर स्कूल यूजर की आईडी आ जाती है।
- इस तरह से आप School User Name Search की प्रक्रिया को पूरी कर चुके हैं।
School NIC – SD ID ऐसे जानें
- School NIC – SD ID को जानने के लिए आप को सबसे पहले शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
- डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाओगे।
- होम पेज पर आप को स्टाफ विंडो के विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आप के सामने अगला पेज खुलेगा।
- अब आप को know School NIC – SD ID के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप के सामने फिर से नया पेज खुल जाएगा। जहाँ आप एक आवेदन पत्र देख सकते हैं।
- आप को यहाँ दिए गए दो विकल्पों में से एक का चुनाव करना होगा। पहला विकल्प by block है दूसरा by school name .
- यहाँ हम पहले विकल्प by block को मान के चलते हैं। आप दूसरे ऑप्शन से भी School NIC – SD ID का पता कर सकते हैं।
- अगले पेज पर आप को जिला और ब्लॉक का चयन करना होगा।
- फिर इसके बाद आप को दिखाए गए कैप्चा कोड को भरने के बाद go के विकल्प पर क्लीक कर देना होगा।
- अब स्क्रीन पर आप की आईडी प्रदर्शित कर दी जाएगी।
- और इस तरह से आप की School NIC – SD ID जानने की ये प्रक्रिया भी पूर्ण होती है।
शाला दर्पण राजस्थान से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर
इस पोर्टल में राज्य के सभी स्कूलों के बारे में जानकारी है। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गयी तथा उस से संबंधित जानकरियां भी यहाँ उपलब्ध होगी।
आप को इस पोर्टल में स्कूल के बारे में सभी आवश्यक जानकारियां मिल जाएंगी। आप स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट , वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी व स्कूल से जुड़े सभी कर्मचारियों और अन्य सम्बंधित विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वहां पढ़ा रहे सभी स्टाफ की जानकारी देख सकते हैं।, ट्रांसफर शेड्यूल ,किसी प्रकार की सलाह देना चाहें तो वो भी दे सकते है। आप स्कूल से सम्बंधित रिपोर्ट भी देख सकते हैं।स्टाफ लॉगिन , नो योर स्कूल एन आई सी एस डी आई डी , प्रयास 2020 इत्यादि सेवाएं मौजूद हैं। अधिक जानने के लिए आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।
आप किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने हेतु इस नंबर पर बात कर सकते हैं -0141-2700872
आप की सुविधा के लिए हम यहाँ शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे हैं। आप यहाँ क्लिक करें।
हेल्पलाइन नंबर:
इस लेख के माध्यम से हमने आप को शाला दर्पण राजस्थान से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है आप को जानकारी पसंद आएगी। अगर आप को किसी भी प्रकार की समस्या हो या आप कुछ पूछना चाहते हों तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं। हम आप का जवाब देने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अतिरिक्त हम यहाँ एक आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप भी सम्पर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 0141-2700872