Service Plus: सर्विस प्लस पोर्टल {State Wise} रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Certificate Apply

Service Plus पोर्टल को केंद्र सरकार के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से सभी नागरिकों को आसानी पूर्वक सभी सरकारी दस्तावेजों से सबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस पोर्टल की मदद से नागरिक विभिन्न तरह के दस्तावेजों बनाने से संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकते है। सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के द्वारा सर्विस प्लस पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब अलग-अलग पोर्टल में विजिट किये बिना अनेक प्रकार की सेवाओं का लाभ सर्विस पोर्टल के अंतर्गत प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप आय, जाति, पहचान प्रमाण पत्र, जैसे किसी भी प्रकार के दस्तावेज के लिए आवेदन करना चाहते है तो सर्विस प्लस पोर्टल के अंतर्गत कर सकते है।

प्रधानमंत्री श्रमिक सेतु पोर्टल : बेरोजगार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार

Service Plus: सर्विस प्लस पोर्टल {State Wise} रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Certificate Apply

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सर्विस प्लस पोर्टल {State Wise} रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Certificate Apply से जुड़ी जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः पोर्टल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Article Contents

Service Plus Portal

केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित की गयी सभी श्रेणी की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आज के समय में सभी प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता होती है तो आप इस पोर्टल की मदद से बिना किसी समस्या के आसानी से घर बैठे दस्तावेज बनाने के लिए आवेदन कर सकते है। सरकारी दस्तावेजों से संबंधी सेवाओं को आसान एवं बेहतर बनाने के लिए यह पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें नागरिक अब अपने राज्य के आधार पर सेवाओं का लाभ लेने में सहायक हो सकते है।

सर्विस प्लस पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं का लाभ प्रदान करने हेतु multi-tenant architecture के बेस पर एकीकृत प्लेटफॉर्म है। सर्विस ऑनलाइन पोर्टल एक ऐसी एप्लीकेशन है जहां आपको बहुत सी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

सर्विस प्लस पोर्टल के अंतर्गत दी जाने वाले सेवाएँ

S.Noउपलब्ध सर्विसेजदस्तावेज
1 विकासात्मक सेवाएँ (Developmental Services)पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग), नरेगा, आईएवाई नागरिकों के लाभ प्रदान करने के लिए जारी सेवाएँ।
2 वैधानिक सेवाएँ (Statutory Services)जाति प्रमाण पत्र, जन्म, मृत्यु, आय, निवास, राशन कार्ड आदि दस्तावेज।
3 उपभोक्ता उपयोगिता सेवाएँ (Consumer Utility Services)विद्युत् बिल, पानी बिल भुगतान जैसी सुविधा
4 नियामक सेवाएँ (Regulatory Services)लाइसेंस, कारोबार लाइसेंस, भवन/ईमारत निर्माण की अनुमति आदि सर्विसेज।

Service Plus पोर्टल के उद्देश्य

सर्विस प्लस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है देश के सभी नागरिकों को सुगमता से सेवाओं का लाभ प्रदान करना। सभी राज्यों के नागरिक इस पोर्टल की सहायता से अब आसानी से घर बैठे विभिन्न तरह की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत अब आसानी से पोर्टल में मौजूद सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रणाली के अंतर्गत डिजिटलीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा साथ ही सरकारी दफ्तरों में जाने से भी लोगो का समय बचेगा। इसके साथ ही जनता के समक्ष पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध होगी। विश्वसनीय सुनिश्चित करने के लिए एवं सभी सेवाएं सुलभ बनाने के लिए यह पोर्टल अपनी एक विशेष भूमिका निभाएगा।

सर्विस प्लस पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

Service Plus पोर्टल में लॉगिन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सर्विस प्लस पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए serviceonline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट के होम पेज में Register के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर करने के लिए दी गयी जानकारी को दर्ज करें जैसे -नाम ,ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर ,पासवर्ड एवं अपना स्टेट इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को एंटर कर सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर में यूजर नाम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • इस तरह से आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी ,पोर्टल में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।

Service Plus Portal Login Process

  • लॉगिन हेतु serviceonline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में login विकल्प में क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन आईडी दर्ज कर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के विकल्प में क्लिक करें।
  • इस तरह से सर्विस प्लस पोर्टल में लॉगिन करने की प्रकिया पूर्ण हो जाएगी।

सर्विस प्लस पोर्टल में अपने आवेदन स्थिति की जांच ऐसे करें

यदि आपने पोर्टल में किसी भी तरह की सेवा के लिए आवेदन किया है तो आप ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है। आवेदन जांच करने की प्रक्रिया नीचे दी गयी है।

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए serviceonline.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज में Track Application के ऑप्शन में क्लिक करें।
  • अब नए पेज में एप्लीकेशन ट्रैक करने के लिए ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • Through Application Reference Number
  • Through OTP/Application Details
  • किसी एक विकल्प में क्लिक करने के बाद दी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद submit ऑप्शन में क्लिक करें।
  • इस तरह से आप सर्विस प्लस पोर्टल में आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते है।

Service Plus Portal FAQ

सर्विस प्लस पोर्टल के अंतर्गत किस प्रकार सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है ?

सर्विस प्लस पोर्टल में मौजूद सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही सभी सेवाओं का लाभ आसानी पूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

Service Plus Portal किसके अंतर्गत विकसित किया गया है ?

केंद्र सरकार के मिनस्ट्री ऑफ़ पंचायत के माध्यम से Service Plus Portal को विकसित किया गया है।

क्या सर्विस प्लस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिकों को किसी प्रकार का शुल्क जमा करना होगा?

जी नहीं सर्विस प्लस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नागरिकों को किसी प्रकार का शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

क्या Service Plus Portal में सभी राज्यों से संबंधी सेवाएं उपलब्ध की गयी है ?

जी हाँ सर्विस प्लस पोर्टल में सभी राज्यों की सेवाएं उपलब्ध की गयी है ,अब सभी नागरिक विभिन्न तरह की सेवाओं का लाभ अपने राज्यों के आधार पर प्राप्त कर सकते है।

सर्विस प्लस पोर्टल में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध है ?

सर्विस प्लस पोर्टल में विभिन्न प्रकार की सेवाएं मौजूद है जैसे -विकासात्मक सेवाएँ ,वैधानिक सेवाएँ ,उपभोक्ता उपयोगिता सेवाएँ ,नियामक सेवाएँ पोर्टल में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Join Telegram