सतीश कौशिक जीवनी | Satish Kaushik Biography in Hindi

दोस्तों फिल्मे देखना तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन फिल्मे इतनी अच्छी तब ही बनती है। जब उनको बहुत अच्छे तरीके से बनाया जाता है। फिल्मे बेहतर बनाने का कार्य निर्देशक पर निर्भर होता है। हमारे इस भारत देश में एक से बढ़कर एक निर्देशक है। जो की बहुत ही मेहनत के साथ किसी भी फिल्म का निर्देशन करते है। ताकि फिल्म बेहतर बन सकें। ऐसे ही एक निर्देशक है सतीश कौशिक जी। आप सभी इनके नाम से परिचित होंगे। यह फ़िल्मी जगत के जाने माने कलाकार है। यह न केवल निर्देशक बल्कि यह एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक भी थे। सतीश कौशिक जी का निधन 9 मार्च 2023 को गया। इनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई। जब इनकी मृत्यु हुई उस समय इनकी आयु 66 वर्ष के थे। दोस्तों आज हम आप सभी को यहाँ पर सतीश कौशिक जीवनी के बारे में बताने वाले है।

यह भी पढ़े :- Heeraben Modi Biography in Hindi

सतीश कौशिक जीवनी |
Satish Kaushik Biography in Hindi

अगर आप सभी भी सतीश कौशिक जी की जीवनी पढ़ना चाहते है। तो उसके लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में ही हमने सतीश कौशिक जी की जीवनी व उनके जीवन की कुछ बात बताई है। इसलिए यह जानने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़े।

Article Contents

सतीश कौशिक जीवनी

नाम (Name)सतीश चंद्र कौशिक
जन्म तारीख (Date of birth)13 अप्रैल 1956
जन्म स्थान (Place of birth )दिल्ली, भारत
गृहनगर (Hometown)धनौंदा, महेंद्रगढ़ जिला, पूर्वी पंजाब
मृत्यु का स्थान (Place of Death)गुड़गांव , हरियाणा , भारत
मृत्यु तिथि (Date of Death )09 मार्च 2023
मृत्यु का कारण (Death Cause)हार्ट अटैक
उम्र( Age)66 वर्ष
कॉलेज (Collage )• किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली (1972)
• राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली (1978)
• भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे
लम्बाई (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight )90 किग्रा
नेट वर्थ 120 करोड़
पेशा (Profession)अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक
डेब्यू (Debut )फिल्म (निर्देशक): रूप की रानी चोरों का राजा (1993)
फिल्म (अभिनेता): मासूम (1983)
टीवी (अभिनेता): द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा (2015)
धर्म (Religion)हिन्दू

सतीश कौशिक प्रारंभिक जीवन

सतीश कौशिक जी का जन्म 13 अप्रैल 1956 को पंजाब के महेंद्रगढ़ जिले के धनौंदा में हुआ था। इन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूल से की थी। उसके बाद सन 1972 में सतीश जी ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में दाखिला लिया था। इन्होने इसी कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद इन्होने सन 1978 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली में भी दाखिला लिया था। इन्होने अपने कॉलेज के समय में बहुत से नाटकों में प्रतिनिधित्व किया था। जिसके लिए इनको पुरस्कार भी दिया गया था।

इसपर भी गौर करें :- Dhirendra Shastri Biography in Hindi

Satish Kaushik पारिवारिक जीवन

सतीश कौशिक जीवनी |
Satish Kaushik family

सतीश कौशिक जी की शादी सन 1985 में शशि कौशिक के साथ हुई थी। उसके बाद सन 1994 में इनको एक बेटा हुआ। जिसका नाम इन्होने शानू कौशिक रखा था। जब इनका बेटा दो वर्ष का था तब इनके बेटे की अचानक मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद सन 2012 में इनकी एक बेटी हुई। आप सभी को बतादे की इनकी बेटी का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ था।

सतीश कौशिक का करियर (Career )

जैसा की आप सभी जानते है की सतीश कौशिक जी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता, निर्देशक, हास्य अभिनेता व पटकथा लेखक थे। अब हम आप सभी को यहाँ पर उनके करियर के बारे में कुछ जानकारी प्रदान करने वाले है। इसलिए कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए।

  • इन्होने अपनी शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की थी। लेकिन उसके बाद यह दिल्ली से पुणे आ गए थे। भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में प्रवेश ले लिया था।
  • इन्होने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के साथ साथ यह थिएटर से भी जुड़े हुए थे। इन्होने थिएटर कलाकार के रूप में भी बहुत से किरदार निभाएं जो की काफी मशहूर हुए थे। उन सभी किरदारों में से एक सेल्समैन रामलाल’ (हिंदी भाषा का नाटक) में “विली लोमन भी है। जो की काफी मशहूर भी हुआ था।
  • उसके बाद सन 1983 में शेखर कपूर के साथ फिल्म मासूम में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी कार्य किया।
  • उसके बाद इन्होने खुद से निर्देशन का कार्य शुरू किया था। इन्होने अपने निर्देशन की शुरुआत श्रीदेवी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ,जॉनी लीवर और अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ (1993) में की थी। लेकिन इनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
  • उसके बाद भी इन्होने बहुत सी फिल्मों का निर्देशन किया परन्तु वह सभी भी फ्लॉप गयी लेकिन इन्होने तब भी हार नहीं मानी थी।
  • उसके बाद इन्होने सं 1999 में हम आपके दिल में रहते हैं का निर्देशन किया लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
  • उसके बाद सं 2003 में सलमान खान और भूमिका चावला के साथ मशहूर फिल्म तेरे नाम का निर्देशन भी किया जो की सुपरहिट हुई थी।
  • फिर इन्होने मशहूर अभिनेता अनुपम खेर जी के साथ इन्होने एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की जिसका नाम करोल बाग प्रोडक्शंस था।
  • उसके बाद सन 2009 में इन्होने अपने प्रोडक्शन के अंतर्गत पहली फिल्म बनाई जिसका नाम तेरे संग था
  • फिर 2015 में इन्होने अपने एक शो की शुरुआत की जिसका नाम द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा था। उसमे इन्होने एक अहम् किरदार निभाया जिसका नाम नवाब जंग बहादुर था।
  • वैसे तो इन्होने बहुत सी फिल्मों में कार्य किया परन्तु इनके कुछ किरदार जैसे की – मिस्टर इंडिया में “कैलेंडर” , सारा गेवरन की ब्रिटिश फिल्म ‘ब्रिक लेन’ (2007) में “चानू अहमद”, और दीवाना मस्ताना में “पप्पू पेजर” आदि बहुत अधिक मशहूर हुए थे।
  • इन्होने अपने करियर में फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से क्षेत्रों में जैसे की – अभिनय, सहायक निर्देशन, निर्माण और टीवी उद्योग के तौर पर कार्य किया

यह भी पढ़े :- कौन हैं नीम करोली बाबा, जीवन परिचय |

Satish Kaushik जी की मृत्यु

9 मार्च 2023 में गुड़गांव में हार्ट अटैक आने के कारण सतीश कौशिक का निधन हो गया। सतीश कौशिक के घनिस्ट मित्र श्री अनुपम खेर जी ने उनकी मृत्यु की घोषणा की। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार उन्हें जावेद अख्तर , शबाना आजमी के घर अली फजल , ऋचा चड्ढा और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए दिखाई दिए थे।

कुछ सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर

सतीश कौशिक जी का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था ?

सतीश कौशिक जी का जन्म 13 अप्रैल 1956 को पंजाब के महेंद्रगढ़ जिले के धनौंदा में हुआ था।

सतीश कौशिक कौन है ?

सतीश कौशिक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता, डायरेक्टर, पट लेखक, हास्य कलाकार थे।

सतीश कौशिक जी की मृत्यु किस कारण हुई ?

सतीश कौशिक जी की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई।

सतीश कौशिक के निर्देशन के अंतर्गत पहली कौनसी फिल्म थी ?

सतीश कौशिक जी के निर्देशन के अंतर्गत पहली फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा’ (1993) थी।

Leave a Comment

Join Telegram