Sarkari Naukri 2022: DSSSB ने जूनियर इंजीनियर पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, जानें वेतन और योग्यता

Sarkari Naukri 2022: आजकल के समय में सभी लोग सरकारी नौकरी पाने की चाह रख रहे हैं। जिससे की समाज में उनकी इज़्ज़त बढ़े। और उनका परिवार एक खुशहाल जीवन यापन कर सके। सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए छात्र खूब मेहनत भी करते हैं। दोस्तों यदि आप इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त छात्र हैं और सरकारी नौकरी की भर्ती का इन्तजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हाँ आपको बता दें कि DSSSB ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अंतर्गत 600 से अधिक पदों पर भर्ती कराई जाएगी। आईये आपको इस वेकन्सी की पूरी जानकारी देते हैं। यदि आप भी इससे जुडी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इसमें कितने पदों पर भर्ती निकली है और क्या इसमें योग्यता मांगी गयी है।

Article Contents

जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती

DSSSB Delhi Subordinate Service Selection Board अर्थात दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जिसकी जानकारी DSSSB ने 29 दिसम्बर 2021 को दी। इस विज्ञापन के अनुसार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 600 से अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंतर्गत जूनियर इंजीनियर सिविल और जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। तो दोस्तों यदि आप इस भर्ती के पात्र हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। और इसके साथ साथ इस भर्ती का विज्ञापन भी देख सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

DSSSB ने जूनियर इंजीनियर के 600 पदों पर भर्ती जारी की हैं। आईये आपको बताते हैं कि किस वेकन्सी के लिए कितने पद जारी किये गए हैं।

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 575 पद
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 116 पद
  • कुल पदों की संख्या – 691 पद

जानें क्या होगी पात्रता

दोस्तों यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए इसकी पात्रताएं जानना अति आवश्यक है। तो आईये आपको इसमें मांगी हुई पात्रता की जानकारी देते हैं।

शैक्षिक योग्यता- इसमें आवेदन करने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से जूनियर इंजीनियर की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपका डिप्लोमा सिविल और एलेक्ट्रिकल विषय से ही होना चाहिए।

अनुभव योग्यता – इसके लिए आपको डिग्री के साथ साथ सम्बंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव अर्थात वर्क एक्सपीरियंस होना आवश्यक है। जिसके लिए आपके पास अनुभव प्रमाण पत्र होना भी जरुरी है।

आयु सीमा – इस वेकन्सी के अंतर्गत न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गयी है। साथ ही आपको बता दें कि इसमें पदों के अनुसार भी आयु सीमा निर्धारित की गयी है। जिसकी जानकारी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

जानें क्या होगा वेतनमान

दोस्तों आपको बता दें कि सिविल या इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होने के बाद आपका वेतनमान 9300-34800 रुपये तक होगा। इसके साथ साथ आपको 4200 रूपये ग्रेड पे वेतनमान भी दिया जायेगा।

कैसे करें आवेदन

दोस्तों यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले आपको DSSSB की वेबसाइट पर पंजीकृत होना होगा। यदि आप पहले पंजीकृत हैं तो आप सीधे इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता कि इस वेकन्सी के लिए आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। तभी आपका आवेदन स्वीकारा जायेगा, अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट करना होगा।

Leave a Comment

Join Telegram