संतरे के 10 फायदे | 10 Benefits Of Eating Orange

संतरा आपको बाजार में वैसे तो सर्दियों में मिलना शुरू हो जाता है। लेकिन असल में ये गर्मियों में होता है। संतरा खट्टे फलों में आता है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। कई लोगों को इसका जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। तो कुछ ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। कुछ लोग अपने नाश्ते में भी संतरे के जूस का सेवन करते हैं। संतरे में कैलोरी, विटामिन C, फाइबर और कई सारे न्यूट्रीशन्स पाए जाते हैं। संतरे में इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। संतरे में पाये जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन हमारी आँखों और स्किन और बालों के लिए लाभकारी होता है। आज हम इस लेख में संतरे के सेवन से मिलने वाले 10 फायदे बताएँगे। चलिए जानते हैं संतरे के 10 फायदे के बारे में।

गिलोय जूस के उपयोग, फायदे और नुकसान

संतरे के सेवन के फायदे | Benefits of oranges

  • हिमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक – संतरे में विटामिन बी कॉम्पलेक्स और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो की हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। जिन लोगों के खून में हीमोग्लोबिन का लेवल कम है। उन लोगों को संतरे के जूस या संते का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – खट्टे फलों में विटामिन सी की प्रचुरता पाई जाती है। संतरे में भी विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी हमारी कोशिकाओं, की सफाई करता है। और हुमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनता है। जो की हमारे शरीर को कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
  • एंटी-एजिंग त्वचा को रखे सुरक्षित- संतरे में विटामिन सी के साथ कई सारे एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो की हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में और प्रदूषण और अन्य कारकों से होने वाले नुकसान को कम करने का काम करते हैं। जैसे गर्मियों में धूप और धूल मिटटी जैसी चीजों से से हमारी त्वचा में रूखापन, झुर्रियाँ कई तरह के मुँहासे दाग और पिगमेंटेशन आदि होने लगते हैं। संतरे के रस के साथ आप इसके छिलकों का रस निकालकर अपने चेहरे और त्वचा पर लगा सकते हैं। संतरा हमारी त्वचा पर होने वाले इन प्रभावों को कम करने में सहायक होता है। संतरा हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता जो की बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करता है।
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार – संतरे कई लाभकारी गुणों से भरपूर होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। उन लोगों को संतरे का सेवन करना चाहिए। संतरा हमारे ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। और ये हमारी ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में भी मदद करता है।
  • कैंसर में लाभकारी – संतरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो की हमारे शरीर में किसी भी रोग को होने से रोकते हैं। ऐसे ही संतरे में पाए जाने वाले विटामिन सी और बीटा कैरोटीन हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं और मुक्त कणों को खत्म करने का काम करता है।
  • गठिया में लाभदायक संतरा – जिन लोगों को गठिया की समस्या है। उनके लिए संतरा लाभदायक हो सकता है। गठिया में होने वाले जोड़ों में अकड़न, दर्द, सूजन की समस्या को कम करने में संतरा लाभकारी होता है। संतरे में हमारे शरीर से यूरिक एसिड को कम करने की क्षमता रखता है। जिससे गठिया में होने वाली समस्याओं से आपको राहत मिल सकती है।
  • गुर्दे की पथरी में लाभकारी – पथरी आज कल एक आम समस्या बन चुकी है। यदि किसी को किडनी की पथरी है। तो वो लोग संतरे के जूस का सेवन सुबह के समय खाली पेट कर सकते हैं। संतरे का जूस हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है। जो की पथरी की समस्या को कम करता है। संतरे का रस किडनी की पथरी को तोड़ कर यूरिन में बहार निकालने का काम करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे – संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। संतरे में फाइबर और पाॅलीमेथाॅक्सिलेटेड फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है। जो कि हमारे शरीर में से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को निकालने का काम करता है। संतरे में पाया जाने वाला ये तत्व ज्यादा प्रभावी होता है।
  • तनाव में मददगार – हमारी व्यस्त जीवन शैली और अलग अलग चीजों की टेंशन और कई कारणों से हम किसी भी बात को हम सोचते रहते हैं। जिसके कारण हमको तनाव होने लगता है। और हमको पता भी नहीं चल पाता है। इस भयावह स्थिति से बचने के लिए हम संतरे के रस का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि संतरे में हमारे मन में होने वाली चिंता को कम करने वाले वार्म साइट्रस पाए जाते हैं। जो की संतरे की गंध में पाया जाता है।
  • मसूड़ों के लिए लाभकारी – संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो की स्कर्वी रोग होने से बचाता है। संतरे के सेवन से हमारे मसूड़ों में पाए जाने वाले कीटाणु खत्म होते हैं। और ये हमारे मसूड़ों को स्वस्थ रखने का काम करता है।
  • बुखार और खाँसी-जुखाम में लाभकारी – बुखार और खाँसी जुखाम में आप संतरे से जूस का या संतरे के पल्प का सेवन कर सकते हैं। आप संतरे छिलकर टुकड़े कर के पानी में उबाल कर इसको पी सकते हैं। संतरा हमारे शरीर में कफ को जमने से रोकता है। खासी जुखाम से राहत पाने के लिए आप संतरे का सेवन कर सकते हैं।

पालक सूप के फायदे और नुकसान

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

10 Benefits Of Eating Orange FAQ’s

संतरा खाने से कौन से रोग दूर होते हैं ?

संतरा एक बेहद लाभकारी फल है जिसकी मदद से हम शरीर में हो रहे विभिन्न रोगों को दूर भगा सकते हैं जैसे :- जोड़ों का दर्द, गठिया, अपच, बेरी-बेरी, पेट में गैस, उच्च रक्तचाप आदि। यह

खाली पेट संतरा खाने से क्या होता है ?

अगर खाली पेट संतरा ना ही खाया जाय तो बेहतर होगा क्योंकि खाली पेट यह मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ देता है जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है साथ ही पाचन शक्ति को ख़राब कर सकता है।

संतरे में कौन सा विटामिन पाया जाता है ?

संतरे में मुख्य रूप से विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारी इम्युनिटी के लिए बेहद ही ज़रूरी होता है। सर्दियों में रोजाना संतरा खाने से इम्युनिटी बढ़ती है जिससे सर्दी, जुकाम होने की संभावना कम रहती है।

संतरे के फायदे क्या-क्या हैं ?

संतरे के फायदे निम्न हैं- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है, कैंसर में लाभकारी, इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक, बुखार और खाँसी-जुखाम में लाभकारी, तनाव में मददगार आदि।

Leave a Comment

Join Telegram