कम उम्र में सफेद बालों के कारण : अक्सर आपने अपने आस पास या फिर आपके परिवार में देखा होगा की कुछ लोगों के बाल पहले ही सफ़ेद होने शुरू हो जाते हैं। साधारणतः उम्र बढ़ने पर ही बालों का रंग सफेद होता है। लेकिन अब ये समस्या कम उम्र में और बच्चों को भी होने लगी है। कम उम्र के लोगों या बच्चों के बाल सफेद होने का मुख्य कारण है। हमारे शरीर में मेलानिन (Melanin) कम मात्रा में बनना। मेलानिन हमारे बालों की कोशिकाओं में पाया जाता है। इसके ही कारण बालों का रंग काला होता है। किन्तु जब हमारे शरीर में मेलानिन बनना कम होता है। तो हमारे बाल भी सफ़ेद होने लगते हैं। बालों के समय से पहले सफेद होने की प्रक्रिया को कैनिटाइस कहा जाता है। हमारे शरीर में मेलानिन की कमी किन कारणों से होती है। आज हम इस लेख में इसके बारे में जानेंगे।
कम उम्र में सफेद बालों के कारण
- प्रोटीन की कमी के कारण – कम उम्र में ही सफ़ेद बालों की एक बड़ी समस्या है। बालों को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिसमे से एक प्रोटीन भी है। बालों के लिए प्रोटीन भरपूर मात्रा में होना आवश्यक है। प्रोटीन की कमी से भी बाल सफ़ेद होना शुरू हो सकते हैं।
- स्ट्रेस के कारण से –अक्सर देखा गया है जो लोग किसी भी कारण से अधिक चिंता में होते हैं या किसी बात का तनाव जिनके मन में चल रहा होता है। उन लोगों के बाल झड़ने के साथ-साथ सफ़ेद भी होने लगते हैं।
- विटामिनB12 की कमी – कम उम्र में ही बालों का सफेद होना शुरू हो जाना एक आम समस्या बन चुकी है। इसका एक कारण हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी हो सकता है। विटामिन बी12 हमारे बालों को बढ़ने में और बालों के रंग को बनाये रखने में सहायक होता है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने का काम करता है। विटामिन बी12 की कमी होने पर हमारे शरीर में मेलानिन की मात्रा कम होने लगती है।
- जेनेटिक कारण – कुछ परिवारों के लोगों में ये समस्या अपने माता पिता से भी आ सकती है। कभी कभी किसी के माता या पिता को ऐसी समस्या होती है। तो इसका प्रभाव आपके ऊपर भी हो सकता है।
- बाहर का खाना खाने से – आज कल बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी लोग फ़ास्ट फ़ूड के आदि हो चुके हैं। ये सभी जंकफूड और बहार का खानपान हमारे शरीर में कई विकार पैदा करने लगता है। बहार के खाने से हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
बालों का कम उम्र में सफेद होने का कारण हमारे शरीर में अनीमिया, थायरॉइड, हीमोग्लोबिन की कमी भी हो सकती है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
तेज़ी से बढ़ेंगे बाल, जानिए बाल बढ़ाने के घरेलू नुस्खे
White hair problem FAQ’s
कम उम्र में बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे:- पोषक तत्वों की कमी, बाहर का फ़ास्ट फ़ूड अधिक खाना, स्ट्रेस के कारण, जेनेटिक कारण आदि किसी भी समस्या होने से बाल झड़ते हैं।
विटामिन ई से हमारे बाल घने और काले बने बने रहते हैं। इसके साथ-साथ शरीर को विटामिन डी और विटामित बी-12 भी जरुरी है। अगर आप इनका सेवन सही से करते हैं तो आपके बाल सफ़ेद होने से बच सकते हैं।
बालों को काला करने क लिए आप एक पेस्ट बना सकते हैं जिसमें आप नारियल के तेल में कढ़ी पत्ते डालकर लगा सकते हैं, आंवले का सेवन करें प्रतिदिन, केमिकल वाले प्रोडक्ट का न के इस्तेमाल, तनाव लेने से बचें।
इन चीज़ों के सेवन से करें बालों को घाना और काला:- गाजर का जूस, विटामिन से भरपूर फूड्स, आंवला, व्हीटग्रास जूस, काले तिल, अश्वगंधा आदि।