जानें ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाडी कौन है?

भारत में क्रिकेट को भी एक धर्म माना जाता है। देश में क्रिकेट की दीवानगी कितनी है यह शायद आपको बताने की आवश्यकता भी नहीं है! यहाँ आपको गली-गली, मोहल्लों और मैदानों में सुबह-शाम क्रिकेट प्रेमियों का झुण्ड क्रिकेट खेलता हुआ दिखाई पड़ता है। अकसर हमे अपने पसंदीदा क्रिकेटरों से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करना पसंद करते है। चलिए आपसे एक सवाल पूछते है, बताइये दुनिया में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी (पुरुष) कौन है ? निश्चित रूप से आपकी जुबान पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन रमेश तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम होगा जिन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 34,357 रन बनाए है। चलिए अब आपसे एक और सवाल पूछते है ? बताइये क्रिकेट में ‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी’ कौन है? अगर आपको इस सवाल का जवाब नहीं मालूम तो चिंता करने की कोई आवश्यक नहीं है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी रोचक तथ्य के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है (Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi) ?

Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi
‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाडी

साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से आप क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी का नाम (sabse jyada run banane wali mahila khiladi) सम्बंधित जानकारी से भी परिचित हो सकेंगे।

Article Contents

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी’ | Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

दोस्तों अगर क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी की बात की जाए तो इस लिस्ट में भारत की धाकड़ बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी मिताली राज (Mithali Raj) का नाम पहले नंबर पर है। भारतीय महिला टीम की कप्तानी की कमान संभाल चुकी मिताली राज महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली क्रिकेट खिलाड़ी है। मध्यम क्रम की दाएँ हाथ की बल्लेबाज मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर में भारत को अनेक बार जीत दिलाई है।

मिताली राज (Mithali Raj) के रिकॉर्ड

  • एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI)- 7805 रन (कुल मैच-211)
  • टेस्ट-क्रिकेट (Test Cricket)- 699 रन (कुल मैच-12, (19 innings)
  • T-20 (T-20)- 2364 रन (कुल मैच-84)

जानें मिताली राज के बारे में | Mithali Raj

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सर्वाधिक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्थापित मिताली राज (Mithali Raj) का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था। मिताली के पिता धीरज राज डोराई राज जो स्वयं एक क्रिकेटर थे ने अपनी बेटी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रिकेटर ज्योति प्रसाद जो एक क्रिकेट कोच थे, ने भी मिताली की प्रतिभा को देखकर उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया एवं इस प्रकार मिताली की क्रिकेट की जर्नी शुरू हुयी।

अपने परिश्रम के दम पर मिताली ने भारतीय महिला टीम में जगह बनायी एवं वर्ष 2001 में आयरलैंड के खिलाफ ODI से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। इसके पश्चात मिताली ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी की एवं क्रिकेट के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

अपने जीवनकाल में वे कुल 22 साल एवं 274 दिनों तक भारतीय टीम का सदस्य रही जो किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी का सबसे अधिक समय है। वर्ष 2022 में मिताली राज द्वारा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़े :- सुपर ओवर (Super Over) क्या है

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारतीय प्लेयर मिताली राज है जिन्होंने 232 मैचों में 50.68 की औसत से 7805 रन बनाये है जिसमे 7 शतक एवं 64 अर्धशतक शामिल है। यहाँ आपको एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 महिला खिलाड़ियों की सूची दी गयी है :-

खिलाड़ी का नामदेशमैचरनपारीअर्धशतक (50’s)औसत शतक (100’s)Highest score
मिताली राजभारत23278052116450.687125*
C.M एडवर्ड्सइंग्लैंड19159921804638.169173*
S.R टेलरवेस्टइंडीज14853671433843.997171
S.W बेट्सन्यूजीलैंड14551141392941.4712168
बेलिंडा क्लार्कऑस्ट्रेलिया11848841143047.495229*
Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन है जिन्होंने 27 मैचों की 44 परियों में 49.61 की औसत से 1935 रन बनाए है जिसमे 5 शतक एवं 11 अर्धशतक शामिल है। यहाँ आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 महिला खिलाड़ियों की सूची दी गयी है :-

खिलाड़ी का नामदेशमैचरनपारीअर्धशतक (50’s)शतक (100’s)Highest score
J.A ब्रिटिनइंग्लैंड27193544115167
C.M एडवर्ड्सइंग्लैंड2319354394117
राचेल हेहो-फ्लिंटइंग्लैंड22159438103179
D.A हॉकलेन्यूजीलैंड1913012974126*
C.A होजेसइंग्लैंड1811643162158*
Top-5 run scorer in women test cricket matches

T-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली फीमेल प्लेयर

T-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रही सूजी बेट्स है जिन्होंने 133 पारियों में 29.37 की औसत से कुल 3613 रन बनाये है जिसमे 1 शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे है। यहाँ आपको T-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 महिला खिलाड़ियों की सूची दी गयी है :-

खिलाड़ी का नामदेशमैचरनपारीअर्धशतक (50’s)शतक (100’s)Highest score
सूजी बेट्सन्यूजीलैंड1363613133231124*
मेग लैनिंगऑस्ट्रेलिया1243211114152133*
SR टेलरवेस्टइंडीज111312110921090
सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड1122839109171105
डिएंड्रा डॉटिनवेस्टइंडीज1272839125122112*
Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi

सभी फॉर्मेट में Women’s highest run scorer

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज (Mithali Raj) के नाम है जिन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कुल 10,337 रन बनाए है। यहाँ आपको क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 महिला खिलाड़ियों की सूची दी गयी है :-

क्र. सं.खिलाड़ी का नामदेश कुल मैच (सभी फॉर्मेट)कुल रन (सभी फॉर्मेट)शतक (100’s)अर्धशतक (50’s)
1.मिताली राज (Mithali Raj)भारत 33310,868868
2.शेर्लोट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards)इंग्लैंड 30910,2731367
3.सूजी बेट्स (Suzie Batesन्यूजीलैंड 2818,7271352
4.स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor)वेस्टइंडीज 2598,488759
5.मेग लैनिंग (Meg Lanning)ऑस्ट्रेलिया 2217,8151735
Top-5 run scorer in women cricket all format

‘सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी’ सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है ?

सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज है जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 10,868 रन बनाए है।

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है ?

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच (ODI) में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी भारतीय प्लेयर मिताली राज है जिन्होंने 232 मैचों में 50.68 की औसत से 7805 रन बनाये है जिसमे 7 शतक एवं 64 अर्धशतक शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है ?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन है जिन्होंने 27 मैचों (44 परियाँ) में 1935 रन (औसत-49.61) बनाए है जिसमे 5 शतक एवं 11 अर्धशतक शामिल है।

T-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है ?

T-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रही सूजी बेट्स है जिन्होंने 133 पारियों में कुल 3613 रन  की (औसत-29.37) से बनाये है जिसमे 1 शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे है।

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी कौन है ?

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी मिताली राज है जिन्होंने 333 परियों में कुल 10,868 रन बनाए है।

Leave a Comment

Join Telegram