Reliance Scholarship Registration 2022: दोस्तों यदि आप किसी भी तकनीकी क्षेत्र से स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हाँ, दोस्तों रिलायंस स्कालरशिप फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष छात्रों को स्कालरशिप प्रदान करते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने छात्रों को स्कालरशिप देने का एलान किया है। और स्कालरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस स्कॉलरशिप में उन छात्रों को स्कालरशिप प्रदान की जाएगी तकनीकी क्षेत्र से सम्बंधित शिक्षा ग्रहण कर रहे होंगे। जिसके अंतर्गत 100 छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। यदि आप रिलायंस स्कालरशिप से सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इसके अंतर्गत हम आपको इस छात्रवृति से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करेंगे।
Article Contents
रिलायंस छात्रवृत्ति कार्यक्रम
दोस्तों रिलायंस स्कॉलरशिप ने देश के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत 60 स्नातक तक और 40 स्नातकोत्तर मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। रिलायंस के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृति की 80% धनराशि छात्रों की शिक्षा में प्रयोग करने के लिए प्रदान की जाएगी। जैसे ट्यूशन और प्रत्यक्ष शैक्षिणिक खर्चों के लिए प्रदान की जाएगी। शेष 20% की धनराशि व्यावसायिक विकास का समर्थन करने के अनुरोध पर प्रदान की जाएगी, जिसमें सम्मेलन से संबंधित खर्चों सहित अप्रत्यक्ष शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास खर्च शामिल हैं। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ और मेधावी छात्रों का चयन कर उनकी पहचान करना है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
किसे और कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप
दोस्तों जैसे कि हमने आपको बताया कि इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटर साइंस, गणित और कंप्यूटिंग, और इलेक्ट्रिकल और / या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री प्रोग्राम करने वाले देश भर के संस्थानों के प्रथम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन करने के लिए पात्र माने जायेंगे। इस छात्रवृत्ति में 100 मेधावी छात्रों का चयन करके उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। जिसमे से 60 छात्र स्नातक और 40 छात्र स्नातकोत्तर के चयनित होंगे। इसके अंतर्गत 60 स्नातक के छात्रों को 4-4 लाख तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। और 40 स्नातकोत्तर के छात्रों को 6-6 लाख तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
क्या होगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन पात्रता प्रश्नावली को भरना होगा। इसमें चयन होने के बाद भारतीय और अंतराष्ट्रीय एक्सपर्ट के एक पैनल के साथ इंटरव्यू के लिए आपको आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही स्कालरशिप मेरिट के आधार पर दी जाएगी। जून 2022 तक चयनित मेधावी छात्रों की घोषणा हो जाएगी।
ऑनलाइन पात्रता प्रश्नावली
आईये आपको ऑनलाइन पात्रता प्रश्नावली में शामिल घटकों की जानकारी देते हैं।
- इसमें आपको व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पाठ्येतर विवरण की जानकारी देनी होगी।
- संदर्भ के दो पत्र: एक जो आपकी शैक्षणिक क्षमताओं को प्रमाणित करता है और एक जो आपके चरित्र और नेतृत्व लक्षणों को प्रमाणित करता है।
- व्यक्तिगत वक्तव्य और उद्देश्य का वक्तव्य के ऊपर दो निबंध देने हैं।
कब से होंगे आवेदन शुरू
रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में कहा है कि अभी इस स्कालरशिप के आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2022 से शुरू की जाएगी। इसके बाद ही आप इसमें आवेदन कर पाएंगे। और चयन प्रक्रिया जून तक समाप्त हो जाएगी।
कैसे करें आवेदन
इस स्कॉलरशिप का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा। इसमें आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.reliancefoundation.org पर जाना होगा।
यदि आप इससे जुडी और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या इससे जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न आपके मन में हैं तो आप 7977100100 पर व्हाट्सअप कर सकते हैं। इसके अलावा आप रिलायंस फाउंडेशन की ईमेल आईडी [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।